Advertisement

Updated May 9th, 2024 at 14:23 IST

छेड़छाड़ मामला : पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने 2 मई के CCTV फुटेज आम लोगों को दिखाए

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस पर राजभवन की एक महिला कर्मचारी की ओर से छेड़छाड़ का आरोप लगाये जाने के बाद करीब 100 लोगों को परिसर से जुड़े CCTV दिखाए।

WB Guv CV Ananda Bose to Republic on Allegations of Molestation
WB Guv CV Ananda Bose to Republic on Allegations of Molestation | Image:Republic
Advertisement

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी वी आनंद बोस पर राजभवन की एक महिला कर्मचारी की ओर से छेड़छाड़ का आरोप लगाये जाने के बाद राज्यपाल ने बृहस्पतिवार को कम से कम 100 लोगों को परिसर से जुड़े दो मई के सीसीटीवी फुटेज दिखाए।

लोगों को दो मई की शाम पांच बज कर 30 मिनट के बाद के फुटेज राजभवन के भूतल में एक बड़े कक्ष में दिखाए जा रहे हैं। ये फुटेज मुख्य (उत्तरी) गेट पर लगे दो सीसीटीवी कैमरों से लिए गए हैं।

Advertisement

राजभवन की एक संविदा महिला कर्मचारी ने गत शुक्रवार को कोलकाता पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि बोस ने राज्यपाल आवास में उसके साथ छेड़छाड़ की थी।

बोस ने बुधवार को कहा था कि वह ‘‘राजनीतिक नेता’’ ममता बनर्जी और “उनकी पुलिस” को छोड़कर 100 लोगों को संबंधित सीसीटीवी फुटेज दिखाएंगे।

Advertisement

Published May 9th, 2024 at 14:23 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

1 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo