Advertisement

Updated March 28th, 2024 at 10:34 IST

10 बमों के साथ मिशन पर निकला माफिया अतीक का गुर्गा गिरफ्तार, शाइस्ता परवीन को लेकर मिले अहम सुराग

माफिया अतीक अहमद का गुर्गा बल्ली पंडित को यूपी पुलिस ने चकिया से अरेस्ट किया है। बल्ली अपने साथ एक झोले में 10 बमों के साथ किसी वारदात को अंजाम देने जा रहा था।

Reported by: Kanak Kumari
Atiq Ahmed Wife Shaista Parveen
माफिया अतीक अहमद और पत्नी शाइस्ता परवीन | Image:PTI
Advertisement

माफिया अतीक अहमद का गुर्गा बल्ली पंडित को यूपी पुलिस ने चकिया से अरेस्ट किया है। बल्ली अपने साथ एक झोले में 10 बमों के साथ किसी वारदात को अंजाम देने जा रहा था। पुलिस को सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली थी, जिसके आधार पर बल्ली को गिरफ्तार किया गया है। बल्ली से पुलिस पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार बल्ली को लेकर भी अहम सुराग मिले हैं। 

माफिया अतीक अहमद की गिरफ्तारी के बाद से ही पुलिस को शाइस्ता परवीन की तलाश है लेकिन अब तक वो पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। अप्रैल 2023 में माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दरअसल, पुलिस की गिरफ्त में अतीक-अशरफ को मेडिकल के लिए ले जाया जा रहा था, तभी दोनों भाईयों को गोली मार दिया गया। अतीक के जनाजे पर भी शाइस्ता का कुछ पता नहीं चला। अब कहा जा रहा है कि बल्ली से पूछताछ में पुलिस को शाइस्ता से जुड़े कई अहम सुराग मिले हैं।

Advertisement

सीबीआई में डिप्टी SP रह चुके थे बल्ली के पिता

बल्ली पंडित के बारे में कहा जाता है कि उसके पिता सीबीआई में डिप्टी SP थे। अपराध की दुनिया में बल्ली ने 2002 में कदम रखा था। दरअसल, बल्ली के पिता और राजू पाल के बीच लड़ाई हो गई। इस दौरान राजू पाल ने बल्ली के पिता को धक्का दिया और वो बुलेट गाड़ी के साइलेंसर पर गिर गए। इस वजह से उनका पैर जल गया और जैसे ही बल्ली को ये पता चला तो उसने राजू पाल के ऊपर बम से हमला कर दिया। हालांकि, राजू पाल बच तो गया लेकिन बल्ली ने उसके घर को फूंक दिया। और फिर अतीक अहमद के साथ बल्ली के तार सदा के लिए जुड़ गए।

Advertisement

शाइस्ता के संपर्क में था बल्ली

बता दें, बल्ली के ऊपर हत्या, हत्या के प्रयास, रंगदारी, अपहरण, बलवा सहित प्रयागराज के कई थानों में 14 गंभीर मामले दर्ज हैं। अतीक अहमद के जेल जाने के बाद से बल्ली अतीक की बीवी शाईस्ता परवीन के संपर्क में रहता था और उसकी वसूली की रकम खुद जाकर वसूल करता था। इससे पहले बल्ली की एव वीडियो भी सामने आई थी, जिसमें वो शाइस्ता परवीन के साथ घर से निकलते हुए दिखाई दे रहा था। उसके साथ उमेश पाल हत्याकांड का 5 लाख का इनामी आरोपी साबिर भी साथ-साथ चल रहा था।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: UNESCO में गरबा को मिली मान्यता पर PM मोदी बोले- यह जीवन, संस्कृति और भक्ति का उत्सव है

Advertisement

Published March 28th, 2024 at 08:30 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo