Advertisement
LIVE-BLOG

Updated March 28th, 2024 at 15:51 IST

LIVE UPDATES/ अरविंद केजरीवाल को कोर्ट से झटका, 1 अप्रैल तक बढ़ी ईडी रिमांड

सीएम योगी प्रबुद्ध सम्मेलन के जरिए करेंगे चुनावी प्रचार का आगाज। इसके साथ ही लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा कांग्रेस की प्लानिंग पर रहेगी नजर...खबरें और भी लाइव अपडेट्स में...

Reported by: Kiran Rai
Arvind kejriwal
अरविंद केजरीवाल | Image: PTI
3: 51 IST, March 28th 2024
8: 35 IST, March 27th 2024

भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की सातवीं सूची जारी कर दी है। नवनीत राणा महाराष्ट्र की अमरावती सीट से भाजपा उम्मीदवार बनाई गई हैं।

Advertisement
8: 34 IST, March 27th 2024

आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है।  भाजपा ने हरियाणा विधानसभा उपचुनाव के लिए करनाल सीट पर नायब सिंह सैनी को उम्मीदवार बनाया है।

6: 18 IST, March 27th 2024

सुशील कुमार रिंकू और शीतल अंगुराल ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा से उनके आवास पर मुलाकात की। कुछ समय पहले ही AAP के दोनों नेता भाजपा में शामिल हुए हैं।

Advertisement
4: 33 IST, March 27th 2024

भारत चुनाव आयोग ने भाजपा की लोकसभा उम्मीदवार कंगना रनौत के खिलाफ टिप्पणी के लिए कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ टिप्पणी के लिए भाजपा सांसद दिलीप घोष को कारण बताओ नोटिस जारी किया।

4: 11 IST, March 27th 2024

हिमाचल प्रदेश के मंडी से भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार कंगला रनौैत दिल्ली से मंडी पहुंचीं। कल कंगना ने बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी।

Advertisement
12: 31 IST, March 27th 2024

Sunita Kejriwal Live News: अरविंद केजरीवाल की पत्नी ने वीडियो संदेश में दावा किया कि जल्द इस पर दिल्ली की सीएम अपनी बात रखेंगे। उन्होंने कहा- कथित घोटाले का पैसा है कहां...सारे देश को सच सच बताएंगे कि शराब घोटाले का पैसा कहां हैं और सबूत भी देंगे...सच्चे निडर आदमी हैं...उनकी लंबी आयु की कामना करना।

11: 12 IST, March 27th 2024
Advertisement
10: 46 IST, March 27th 2024

Delhi CM Resignation Demand Update: दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, "हमारी मांग है कि अरविंद केजरीवाल को इस्तीफा देना चाहिए... हमारी लड़ाई दिल्ली की जनता के लिए है... उन्हें खुद त्यागपत्र देना चाहिए... 8-9 वर्ष में आप दिल्ली को पीने का पानी नहीं दे पाए... जेल में उन्हें अपने राजमहल की याद आ रही है..."

9: 53 IST, March 27th 2024

Delhi Excise Policy Case Update: कथित उत्पाद शुल्क नीति घोटाले में ईडी द्वारा उनकी गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली सीएम अरविंद केजरीवाल की याचिका पर सुनवाई से पहले दिल्ली उच्च न्यायालय के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई।


 

Advertisement
9: 29 IST, March 27th 2024

Tamilisai Saundryarajan Campaign: तमिलिसाई सौंदर्यराजन ने कहा, "हम विकास को व्यवहारिक तौर पर उजागर करना चाहते हैं... विकास निचले स्तर से लेकर सड़क तक, हाशिए पर मौजूद लोगों तक, महिलाओं तक पहुंचा है। मैं खुश हूं... महिला सशक्तिकरण, डिजिटल पेमेंट सब कुछ है। हमारा देश विकास मोड पर है... इसलिए लोग विकास के साथ रहेंगे और, कमल को वोट ज़रूर देंगे।"

9: 28 IST, March 27th 2024

Delhi Murder Latest: न्यू उस्मानपुर इलाके में एक युवक की हत्या पर नॉर्थ ईस्ट DCP जॉय टिर्की ने कहा, ''घटना रात 12 बजे की है... कुल 7 से 8 राउंड गोलियां चलीं... पीड़ित के भाई ने कहा कि उसे गोली मारी गई है। मृतक के खिलाफ 2010 में हत्या का मामला भी दर्ज किया गया था... कुछ दिन पहले मृतक और कुछ लोगों के बीच झगड़ा हुआ था। 

Advertisement
8: 00 IST, March 27th 2024

CM Yogi Adityanath Live: सीएम योगी आदित्यनाथ आज से बीजेपी के लिए चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे। इसे  प्रबुद्ध वर्ग नाम दिया गया है। प्रबुद्ध सम्मेलन की मथुरा से शुरुआत होगी। उसके बाद मेरठ और गाजियाबाद में भी चुनाव प्रचार किया जाएगा।

6: 30 IST, March 27th 2024

Lok sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के पहले चरण में पढ़ने वाली वोटिंग के लिए नामांकन जमा कराने का आज अंतिम दिन है। नामांकन पत्रों की जांच 28 को और 30 मार्च तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। वहीं बिहार में नामांकन भरने की अंतिम तिथि 28 मार्च है। 

Advertisement
6: 22 IST, March 27th 2024

Kejriwal Live:  दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी और ED रिमांड के खिलाफ दाखिल याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई होगी।

Published March 27th, 2024 at 06:25 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo