Advertisement

Updated May 5th, 2024 at 22:46 IST

कोच्चि में महिला ने हॉस्टल के बाथरुम में दिया बच्चे को जन्म, मां-बच्चा दोनों सुरक्षित

केरल के कोच्चि में एक महिला ने छात्रावास के शौचालय में एक बच्चे को जन्म दिया। मां और बच्चे दोनों की हालत ठीक है।

woman gave birth child in hostel bathroom
woman gave birth child in hostel bathroom | Image:freepik
Advertisement

Kerala News : केरल के कोच्चि में एक महिला ने छात्रावास के शौचालय में एक बच्चे को जन्म दिया। मां और बच्चे दोनों की हालत ठीक है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। इस घटना से कुछ दिन पहले ही शहर में एक महिला ने अपने नवजात शिशु को सड़क पर फेंक दिया था जिससे बच्चे की मौत हो गई थी।

पुलिस ने बताया कि कोल्लम की 22 वर्षीय महिला यहां एक कंपनी में काम करती है और उसने रविवार सुबह एक निजी छात्रावास के शौचालय के अंदर बच्चे को जन्म दिया।

Advertisement

काफी देर शौचालय के अंदर थी महिला

उसने बताया कि महिला काफी देर से शौचालय के अंदर थी और बाहर नहीं निकल रही थी इस पर उसके साथ रहने वाली अन्य लड़कियों ने जबरदस्ती दरवाजा खुलवाया जिसके बाद घटना की जानकारी मिली।

Advertisement

महिला और बच्चें के अस्पताल में कराया भर्ती

पुलिस ने बताया,‘‘हमें छात्रावास के अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। हमने तुरंत उसे और बच्चे को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों की हालत ठीक है।’’

Advertisement

पुलिस ने परिवार को किया सूचित

पुलिस ने बताया कि उसके परिवार को सूचित कर दिया गया है और उसका एक करीबी दोस्त भी अस्पताल पहुंच गया है। छात्रावास में महिला के साथ रहने वाली अन्य महिलाओं को उसके गर्भवती होने की जानकारी नहीं थी।

Advertisement

इससे पहले तीन मई को कोच्चि में एक ऐसी ही घटना सामने आई थी। एक महिला में अपने घर के बाथरूम में शिशु को जन्म दिया और उसे कथित तौर पर सड़क पर फेंक दिया। बच्चा सड़क पर मृत पाया गया था। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया था।

इसे भी पढ़ें: '4 जून के बाद कांग्रेस दो फाड़ हो जाएगी', राहुल के अमेठी छोड़ने के फैसले पर आचार्य प्रमोद का हमला

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published May 5th, 2024 at 22:46 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

1 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo