Advertisement

Updated April 27th, 2024 at 13:41 IST

Road Accident: रांची में पलटी स्कूल बस, 30 बच्चे थे सवार 15 घायल

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के बाद बस चालक फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है

road accident in Jharkhand
झारखंड में पलटी स्कूल बस | Image:PTI
Advertisement

Jharkhand Road Accident: रांची में शनिवार सुबह एक स्कूल बस पलटने से 15 बच्चे घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि बस मण्डार में सेंट मारिया स्कूल से करीब 100 मीटर दूर एक मोड़ पर पलट गयी। बस में 30 बच्चे सवार थे।

मण्डार पुलिस थाने के प्रभारी राहुल ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘स्कूल के करीब 15 बच्चे घायल हो गए। उन्हें नजदीकी मिशन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।’’

Advertisement

उन्होंने बताया कि एक बच्चे के सिर में चोट आयी है उसका ‘सीटी स्कैन’ किया जा रहा है, बाकी सभी बच्चे ठीक हैं। एक बच्चे की मां ने आरोप लगाया कि बस की रफ्तार तेज थी और हादसे के वक्त चालक फोन पर बात कर रहा था।

उन्होंने दावा किया, ‘‘आज बस 45 मिनट की देरी से आयी थी। देरी के कारण चालक बस तेज रफ्तार से चला रहा था और किसी से फोन पर भी बात कर रहा था।’’

Advertisement

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के बाद बस चालक फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि हादसे की वजह का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है और माता-पिता के आरोपों पर भी गौर किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- बारातियों की स्‍कॉर्पियो पहले पुलिया फिर पेड़ से टकराई, 4 की मौत

Advertisement

 

Advertisement

Published April 27th, 2024 at 13:41 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

11 घंटे पहलेे
19 घंटे पहलेे
21 घंटे पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo