Updated November 30th, 2021 at 18:39 IST
भारतीयों के इशारे पर चलती हैं दुनिया कि सबसे बड़ी कंपनियां! माइक्रोसॉफ्ट के बाद अब ट्विटर भी लिस्ट में शामिल
भारतीय मूल के पराग अग्रवाल को ट्विटर का नया सीईओ (CEO of Twitter) नियुक्त किया गया है।
Advertisement
CEO List Of Top Companies: भारतीय मूल के पराग अग्रवाल को ट्विटर का नया सीईओ (CEO of Twitter) नियुक्त किया गया है। पराग कंपनी के सह-संस्थापक और वर्तमान सीईओ जैक डोर्सी (CEO Jack Dorsey) की जगह कंपनी की बागडोर संभालेंगे। इसी के साथ 37 साल के पराग अब दुनिया की टॉप 500 कंपनियों के सबसे कम उम्र के सीईओ बन गए हैं।
दुनिया की सॉफ्टवेयर कंपनियों पर भारतीयों का कितना दबदबा है इसकी एक झलक टेस्ला के मालिक एलन मस्क के ट्वीट से पता चलता है। पराग अग्रवाल को ट्विटर के सीईओ के रूप में नियुक्त किए जाने के बाद मस्क ने ट्वीट किया कि 'भारतीय प्रतिभा से अमेरिका को काफी फायदा हो रहा है। दूसरी ओर, जैक डोर्सी ने पराग अग्रवाल की प्रशंसा की। जैक ने कहा, "पराग के पास कंपनी के सीईओ के रूप में कार्यभार संभालने की जबरदस्त क्षमता है। उन्होंने कहा कि वह पराग के दिल, व्यक्तित्व और दक्षता की प्रशंसा करते हैं।
भारतीयों के इशारे पर चलती हैं ये कंपनियां
भारतीय मूल के अधिकारी दुनिया की सबसे बड़ी सर्च इंजन गूगल, टेक्नोलॉजी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट, कंप्यूटर हार्डवेयर कंपनी आईबीएम, कंप्यूटर सॉफ्टवेयर कंपनी एडोब, प्रोफेशनल सर्विसेज कंपनी डेलोइट, किराना स्टोर कंपनी अल्बर्टसन कंपनीज जैसी कई बड़ी कंपनियों के सीईओ का पद संभाल रहे हैं।
गूगल
सुंदर पिचाई दुनिया के सबसे बड़े सर्च इंजन गूगल के सीईओ हैं। सुंदर पिचाई को साल 2015 में कंपनी का सीईओ नियुक्त किया गया था। आईआईटी खड़गपुर से इंजीनियरिंग करने के बाद वे आगे की पढ़ाई के लिए अमेरिका चले गए। जिसके बाद साल 2004 में उन्होंने गूगल ज्वाइन किया।
माइक्रोसॉफ्ट
दुनिया के सबसे अमीर लोगों में से एक, बिल गेट्स की कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ भारतीय मूल के सत्या नडेला हैं। सत्या नडेला का जन्म हैदराबाद में हुआ था। उन्हें वर्ष 2014 में कंपनी का सीईओ नियुक्त किया गया था और वे अभी भी उसी पद पर कार्यरत हैं। सत्या के नेतृत्व में माइक्रोसॉफ्ट ने जबरदस्त प्रगति की है।
आईबीएम
अरविंद कृष्णा दुनिया की जानी-मानी कंप्यूटर हार्डवेयर कंपनी आईबीएम के मौजूदा चेयरमैन और सीईओ हैं। अरविंद का जन्म आंध्र प्रदेश में हुआ था। अरविंद को अप्रैल 2020 में कंपनी का सीईओ नियुक्त किया गया था। बता दें कि अरविंद के पास भारत के साथ-साथ अमेरिका की भी नागरिकता है। उन्होंने आईआईटी कानपुर से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है।
एडोब
भारतीय मूल के शांतनु नारायण दुनिया की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनियों में से एक, Adobe के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं। शांतनु ने वर्ष 1998 में Adobe के वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में पदभार संभाला। इसके बाद, उन्हें वर्ष 2005 में कंपनी का COO और फिर वर्ष 2007 में CEO नियुक्त किया गया। उन्होंने उस्मानिया विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में स्नातक किया है।
इसे भी पढे़ं : Neha Dhupia: लाडले को गोद में लेकर इस अंदाज में नजर आए अंगद बेदी, नेहा धूपिया ने शेयर की प्यारी सी तस्वीर
Advertisement
Published November 30th, 2021 at 16:27 IST
आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.
अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।