Advertisement

Updated May 9th, 2024 at 14:04 IST

Gujarat Board 12th Result 2024 OUT: जारी हुआ रिजल्ट, साइंस के 82.85% बच्चे पास, यहां करें चेक

Gujarat Board GSEB HSC 12th Result 2024: गुजरात बोर्ड के 12वीं कक्षा के साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स स्ट्रीम के नतीजों का ऐलान हो चुका है।

Reported by: Sakshi Bansal
Gujarat Board GSEB HSC 12th Result 2024
गुजरात बोर्ड की 12वीं कक्षा का परिणाम जारी | Image:pexels
Advertisement

Gujarat Board GSEB HSC 12th Result 2024: गुजरात माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSEB) ने आज यानि 9 मई 2024 को क्लास 12वीं (Gujarat Board class 12th result 2024) के परिणाम जारी कर दिए हैं। रिजल्ट की घोषणा आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए की गई थी जिसमें नतीजों के साथ साथ टॉपर्स की जानकारी, कंपार्टमेंट परीक्षा और स्क्रूटनी की डिटेल्स भी जारी कर दी गई हैं। 

गुजरात बोर्ड के 12वीं कक्षा के साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स स्ट्रीम (Gujarat Board class 12th result 2024 announced) के नतीजों का ऐलान हो चुका है। आज उन सभी छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है जो लंबे समय से रिजल्ट आने का इंतजार कर रहे थे।

Advertisement

गुजरात बोर्ड की 12वीं कक्षा का परिणाम जारी

जिन जिन छात्रों का आज रिजल्ट आज आ चुका है, वो स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट gseb.org पर जाकर अपनी मार्कशीट और रिजल्ट चेक कर सकते हैं। आपको बता दें कि इस साल करीब चार लाख छात्रों ने गुजरात बोर्ड की 12वीं कक्षा के बोर्ड के पेपर दिए थे जिनके नतीजे आज जारी किए जा चुके हैं।

Advertisement

कैसा रहा गुजरात बोर्ड की 12वीं कक्षा का रिजल्ट?

गुजरात बोर्ड की 12वीं कक्षा में साइंस स्ट्रीम का कुल पास प्रतिशत 82.85% है। इनमें लड़कियों का पास प्रतिशत 82.35 % है और लड़कों का 83.53 % है। वहीं, बात करें जनरल स्ट्रीम के कुल पास प्रतिशत की तो ये 91.93 दर्ज किया गया है। 

Advertisement

ऐसे चेक करें गुजरात बोर्ड की 12वीं कक्षा का रिजल्ट

इस साल गुजरात बोर्ड की 12वीं कक्षा के पेपर देने वाले छात्र और उनके परिजन gseb.org वेबसाइट पर जाकर अपने नतीजे (How to Check Gujarat Board class 12th result 2024) चेक कर सकते हैं। इन सिंपल स्टेप्स के जरिए आप रिजल्ट देख सकते हैं और साथ ही अपनी मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकते हैं।

Advertisement
  • सबसे पहले गुजरात बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाएं।
  • वेबसाइट पर जाकर कक्षा 12वीं के रिजल्ट 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक खुलते ही रोल नंबर और पासवर्ड दर्ज करें और डिटेल्स को सब्मिट कर दें।
  • डिटेल्स भरते ही आपकी स्क्रीन्स पर आपका रिजल्ट खुल जाएगा जिसे आप डाउनलोड भी कर सकते हो।

ये भी पढ़ेंः MP Board Result 2024: खत्म होने वाला है इंतजार! किस डेट को आएगा रिजल्ट, कहां करें चेक? जानिए सबकुछ

Advertisement

Published May 9th, 2024 at 10:36 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

1 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo