Advertisement

Updated May 10th, 2024 at 19:42 IST

अंतरिम जमानत मिलने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल को तिहाड़ जेल से रिहा किया गया

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शुक्रवार को उच्चतम न्यायालय द्वारा अंतरिम जमानत दिये जाने के कुछ ही घंटों बाद तिहाड़ जेल से रिहा कर दिया गया। केजरीवाल के स्वागत के लिए उनकी आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ता और नेता जेल परिसर के बाहर एकत्र थे।

Kejriwal Comes Out of Tihar
जेल से बाहर आए केजरीवाल | Image:ANI
Advertisement

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शुक्रवार को उच्चतम न्यायालय द्वारा अंतरिम जमानत दिये जाने के कुछ ही घंटों बाद तिहाड़ जेल से रिहा कर दिया गया। केजरीवाल के स्वागत के लिए उनकी आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ता और नेता जेल परिसर के बाहर एकत्र थे।

उच्चतम न्यायालय ने केजरीवाल को बड़ी राहत देते हुए उन्हें धनशोधन के एक मामले में एक जून तक अंतरिम जमानत दे दी। केजरीवाल अपने काफिले के साथ तिहाड़ जेल से बाहर निकले। उनके साथ उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल, बेटी हर्षिता और ‘आप’ के राज्यसभा सदस्य संदीप पाठक भी थे।

Advertisement

कथित दिल्ली आबकारी नीति घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में गिरफ्तार केजरीवाल को दो जून को आत्मसमर्पण करना होगा और वापस जेल जाना होगा। लोकसभा चुनाव के लिए सातवें और अंतिम चरण के लिए एक जून को मतदान होगा। मतगणना चार जून को होगी। 

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published May 10th, 2024 at 19:42 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo