LIVE UPDATES/ Ram Mandir Inauguration: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा, PM ने किया दंडवत प्रणाम
Ayodhya News : राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले अयोध्या की सुरक्षा व्यवस्था को भी सख्त कर दिया गया है।

अमित शाह ने जलाई 'राम ज्योति'
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अयोध्या राम मंदिर 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह के उपलक्ष्य में अपने आवास पर 'राम ज्योति' जलाई।
जय श्रीराम की रोशनी में नहाया 'एंटीलिया'
मुंबई में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और एमडी मुकेश अंबानी का घर 'एंटीलिया' अयोध्या राम मंदिर 'प्राण प्रतिष्ठा' के उपलक्ष्य में सजाया गया है।
Advertisement
अयोध्या के आसमान में आतिशबाजी
रामलला की 'प्राण प्रतिष्ठा' का जश्न मनाने के लिए अयोध्या के आसमान में आतिशबाजी से की गई।
विश्वास सारंग ने भोपाल में दीप जलाए
मध्य प्रदेश के मंत्री विश्वास सारंग ने भोपाल में राम मंदिर 'प्राण प्रतिष्ठा' का जश्न दीप जलाकर और पटाखे फोड़कर मनाया।
Advertisement
राजनाथ सिंह ने दीए जलाए
राम मंदिर 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने आवास पर परिवार के सदस्यों के साथ दीए जलाए।
पीएम मोदी ने दीपोत्सव मनाया
राम मंदिर 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर दीपोत्सव मनाया।
'प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना' प्रारंभ करेगी मोदी सरकार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर बताया कि अयोध्या से लौटने के बाद मैंने पहला निर्णय लिया है कि हमारी सरकार 1 करोड़ घरों पर रूफटॉप सोलर लगाने के लक्ष्य के साथ 'प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना' प्रारंभ करेगी।
जानकी मंदिर में दीपोत्सव
नेपाल: राम मंदिर 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह के बाद जानकी मंदिर, जनकपुर धाम में दीपोत्सव मनाया जा रहा है।
प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या में दीपोत्सव
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद सरयू घाट पर दीपोत्सव मनाया जा रहा है।
आज 500 वर्षों का इंतजार खत्म हुआ- अनुराग ठाकुर
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, "राम जन्मभूमि में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो, ऐसा 500 वर्षों से प्रतीक्षा भी थी और हम प्रतिज्ञा और प्रण लेकर भी चले थे, आज 500 वर्षों का इंतजार खत्म हुआ है। आज पीएम मोदी के कर कमलों से प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम हुआ और दुनियाभर में राम भक्तों के चेहरे पर प्रसन्नता नजर आ रही है। इससे बड़ा खुशी का पल हम सब भारतवासियों के जीवन में शायद ही आया हो।
भारत में आज से राम राज्य शुरू हो जाएगा - CM हिमंता
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि भारत ने आज दिखाया कि यहां सब कुछ संभव है। पीएम मोदी के नेतृत्व में आज देश को 500 साल बाद नया प्रभात देखने का सौभाग्य मिला। मेरा विश्वास है कि भारत में आज से राम राज्य शुरू हो जाएगा और साथ ही भारत विश्व गुरु भी बन जाएगा।
आज का दिन स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा-हरदीप पुरी
राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा, "आज का दिन स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा। हम केवल 500 साल पुरानी बात नहीं कर रहे हैं हम एक भावनात्मक जुड़ाव की बात कर रहे हैं। भगवान राम को अपने जन्म स्थान पर आने में 500 साल लगे।"
प्रधानमंत्री ने तोड़ा उपवास
PM Breaking Live: प्रधानमंत्री अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर में 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने अपना उपवास तोड़ा।
आपसे तीन दिन का उपवास कहा था लेकिन आपने 11 दिन का किया- गोविंद गिरी महाराज
Pran Pratishtha Live: प्राण प्रतिष्ठा के बाद मंच से गोविंद गिरी महाराज ने उपस्थित अतिथिगणों का स्वागत किया। उन्होंने प्रधानमंत्री के प्रयासों को सराहा और बताया कि पीएम से 3 दिन के उपवास को कहा था लेकिन उन्होंने 11 दिन तक किया।
LIVE from Ayodhya Ram Mandir: श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा, पीएम ने किया दंडवत प्रणाम
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा, PM ने किया दंडवत प्रणाम।
मंत्रोच्चार के साथ श्री रामलला की हुई प्राण प्रतिष्ठा
Pran Pratishtha Breaking: मंत्रोच्चार के साथ श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो गई है।
गर्भगृह से रामलला की पहली झलक Live
गर्भगृह में विधि विधान के साथ पूजा कर रहे पीएम
Ayodhya Live Update: अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत साथ में पूजा अर्चना कर रहे हैं।
सबका योगदान- चंपत राय
Ram Mandir Update: श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष चंपत राय ने अतिथिगणों को संबोधित किया। उन्होंने सबका आभार जताया। रामलला के परिधान से लेकर अन्य चीजों के लिए सबके योगदान को याद किया।
रामभक्तों पर पुष्प वर्षा
मंदिर परिसर में मंगलध्वनि के बीच अतिथिगणों और श्रद्धालुओं पर आसमान से फूलों की वर्षा की गई।
अयोध्या में उमा भारती से गले मिल भावुक हुईं साध्वी ऋतंभरा
Ayodhya Live Update: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले आज बीजेपी नेता उमा भारती और साध्वी ऋतंभरा ने एक-दूसरे को गले लगाया।
सोनू निगम के राम भजन से गूंजी अयोध्या
Ayodhya Live: गायक सोनू निगम ने अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले 'राम सिया राम' गाया।
आसमान से राममय दिखी अयोध्या
Pran Pratishtha News: प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर के हवाई दृश्य।
यह एक जबरदस्त दिन है- लोकगायिका मालिनी अवस्थी
Ayodhya Update: लोक गायिका और पद्म पुरस्कार विजेता मालिनी अवस्थी ने भगवान राम के लिए कुछ पंक्तियाँ गाईं। बोलीं- "यह एक जबरदस्त दिन है। हम इस दिन का इंतजार कर रहे थे और आखिरकार यह दिन आ ही गया..."
राम मंदिर परिसर में जुटे अतिथिगण
Rammandir Update: श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा आमंत्रित अतिथि प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भाग लेने के लिए अयोध्या स्थित श्री राम जन्मभूमि मंदिर पहुंच गए हैं।
अयोध्या पहुंचे PM मोदी
Ayodhya Breaking News: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अयोध्या धाम के वाल्मिकी एयरपोर्ट पहुंच गए हैं।
राम राज्य की पुन: स्थापना- प्रमोद कृष्णम
कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम बोले, "यह सनातन के शासन और 'राम राज्य' की पुनः स्थापना का दिन है। यह दिन सदियों के संघर्ष और हजारों लोगों के बलिदान के बाद आया है...मुझे लगता है कि ऐसा नहीं होगा।" यदि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी न होते तो यह संभव था..."
यह असली दिवाली है- अनुपम खेर
अभिनेता अनुपम खेर बोले-, "ऐतिहासिक! अद्भुत! मैंने हिंदू धर्म के लिए ऐसा माहौल पहले कभी नहीं देखा। यह दिवाली से भी बड़ा है। यह असली दिवाली है...मर्यादा पुरूषोत्तम राम अच्छाई और त्याग की भावना के प्रतीक हैं। आज, उन भावनाओं को यहां देखा जा सकता है।"
राम मंदिर में पहुंचे सरसंघचालक
Live Ayodhya News: RSS प्रमुख मोहन भागवत श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में पहुंचे।
पीएम मोदी 25 मिनट में पहुंचेंगे अयोध्या
Latest Breaking News : 25 मिनट में पीएम मोदी अयोध्या पहुंचेंगे।
राम मंदिर पहुंचे CM Yogi
Breaking Ram Mandir: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के लिए श्री राम जन्मभूमि मंदिर पहुंचे।
शिवराज सिंह ने ओरछा के मंदिर में की साफ सफाई
Live Ayodhya Celebration: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता शिवराज सिंह चौहान ने रामराजा मंदिर का दौरा किया और स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया।
इस कार्यक्रम में भाग लेकर बेहद खुश- पूर्व DRDO प्रमुख. डॉ. सतीश रेड्डी
Ayodhya Live Update: पूर्व DRDO प्रमुख. डॉ. सतीश रेड्डी पहुंचे अयोध्या। बोले-, "...यह एक शानदार एहसास है। मर्यादा पुरूषोत्तम का मंदिर यहां है...हम यहां आकर और इस कार्यक्रम में भाग लेकर बेहद खुश हैं।"
रामलला देखेंगे दर्पण
Ram Mandir Pran Pratistha LIVE: दोपहर 12:20 बजे रामलला की आंखों से पट्टी हटेगी। दोपहर 12.30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रामलला की आंखें खोलकर उन्हें दर्पण दिखाया जाएगा।
कहां देखें प्राण प्रतिष्ठा समारोह लाइव
LIVE UPDATES/ Ram Mandir Inauguration: 'राममय' हुआ देश, रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले अयोध्या तैयार
LIVE UPDATES/ Ram Mandir Pran Pratishtha Live: सुबह 10 बजे से गूंजेगी अयोध्या में मंगलध्वनि, जानें शुभ मुहूर्त
LIVE UPDATES/ रामलला मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में पीएम मोदी के शामिल होने का विस्तृत कार्यक्रम
Ram Mandir Inauguration: अयोध्या नगरी से महाकवरेज के लिए फॉलो करें हमारी YouTube LIVESTREAM
PM Modi रामलला को लगाएंगे सोने की सलाई से काजल
Ram Mandir Live Update: पीएम मोदी राम लला की मूर्ति पर काजल लगाने के लिए सुनहरी सलाई का इस्तेमाल करेंगे। पीएम मोदी राम लला की मूर्ति पर काजल लगाने के लिए सुनहरी तीली का उपयोग करेंगे। वह सुबह 10.30 बजे अयोध्या पहुंचेंगे।
इजरायल ने भारत को दी शुभकामनाएं
इजरायली दूत नाओर गिलोन ने 'प्राण प्रतिष्ठा' से पहले भारत को शुभकामनाएं दीं, जल्द ही राम मंदिर देखने की उम्मीद जताई।
राम भक्त जो चाहते थे, वह आज पूरा हो रहा- आचार्य सत्येन्द्र दास
Ram Mandir Update: श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येन्द्र दास ने कहा, "...सब कुछ बहुत अच्छे से हो रहा है। राम भक्त जो चाहते थे, वह आज पूरा हो रहा है...रामलला विराजमान होते ही...सभी कठिनाइयां समाप्त हो जाएंगी।"
पति विक्की कौशल संग कटरीना हुई रवाना, ट्रेडिशनल वियर में दिखा कपल
Ram mandir Breaking News: राम मंदिर में प्राणप्रतिष्ठा समारोह से पहले विक्की कौशल-कैटरीना कैफ मुंबई से उत्तर प्रदेश के अयोध्या के लिए रवाना हुए।
अनुपम खेर पहुंचे अयोध्या, हनुमान गढ़ी में की पूजा अर्चना
Ayodhya Live Update: एक्टर अनुपम खेर ने हनुमानगढ़ी में पूजा अर्चना की।
एक्टर चिरंजीवी बोले- मुझे हनुमान ने बुलाया है
Ayodhya Guests Update: अभिनेता चिरंजीवी आज होने वाले अयोध्या राम मंदिर प्राणप्रतिष्ठा समारोह के लिए हैदराबाद से उत्तर प्रदेश के अयोध्या के लिए रवाना हुए। मीडिया से मुखातिब साउथ स्टार ने कहा-"यह वास्तव में बहुत अच्छा है। अभिभूत करने वाला। हमें लगता है कि यह एक दुर्लभ अवसर है। मुझे लगता है कि भगवान हनुमान, जो मेरे देवता हैं, ने मुझे व्यक्तिगत रूप से आमंत्रित किया है... हम इस प्राणप्रतिष्ठा के साक्षी बनने के लिए बहुत भाग्यशाली हैं..."
अयोध्या में उत्साह
Ram Mandir Pran Pratishtha Live: आज राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह होने वाली है।उत्सव का माहौल है और लोक कलाकार नाच गा रहे हैं।
प्राण प्रतिष्ठा से पहले 22 जनवरी की सुबह राम मंदिर
Ayodhya सुबह राम मंदिर परिसर की सजावट कुछ ऐसी है।
योगी आदित्यनाथ ने किया अतिथियों का स्वागत, एक्स पर लिखा रामराज्य...
CM Yogi On Ayodhya: श्री अयोध्या धाम स्थित प्रभु श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में श्री रामलला के नवीन विग्रह के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में देश-दुनिया से पधार रहे पूज्य संतों व धर्माचार्यों का हार्दिक स्वागत-अभिनंदन! श्री अयोध्या धाम में आपकी गरिमामयी उपस्थिति 'रामराज्य' के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को और अधिक मजबूती प्रदान करेगी।
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले ओरछा में जले 5,100 दीप
Ram Mandir Update: प्राण प्रतिष्ठा से पहले बुंदेलखंड की अयोध्या ओरछा में 51 सौ दीए जलाए गए।
प्राण प्रतिष्ठा से एक दिन पहले ऐसे पूजे गए श्री राम
Ram Mandir Updates: श्री रामलला सरकार प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान में 21 जनवरी को स्थापित देवताओं का दैनिक पूजन, हवन, पारायण आदि कार्य, प्रातः मध्वाधिनास, मूर्ति का ११४ कलशों के विविध औषधीयुक्त जल से स्नपन, महापूजा, उत्सवमूर्ति की प्रासादपरिक्रमा, शय्याधिनास, तत्त्वन्यास, महान्यास आदिन्यास, शान्तिक-पौष्टिक - अघोर होम, व्याहृति होम, रात्रिजागरण, सायंपूजन एवं आरती हुई।
मंगल ध्वनि से 10 बजे गूंजेगा अयोध्या धाम
Mangal Dhawni Rammandir: सुबह 10 बजे से 'मंगल ध्वनि' का भव्य वादन होगा। 50 से अधिक मनोरम वाद्ययंत्र, विभिन्न राज्यों से, लगभग 2 घंटे तक इस शुभ घटना का साक्षी बनेंगे।
प्राण प्रतिष्ठा से पहले पिछले 6 दिनों में हुआ क्या?
Pran Pratishtha Update: प्राण प्रतिष्ठा से पहले 6 दिन तक अनुष्ठान चले
16 जनवरी को प्रायश्चित्त और कर्मकूटि पूजन
17 जनवरी को रामलला की नई मूर्ति का मंदिर परिसर में प्रवेश
18 जनवरी को तीर्थ पूजन, जल यात्रा, जलाधिवास और गंधाधिवास संग श्रीरामलला विग्रह को उनके स्थान पर कराया गया विराजमान
19 जनवरी को औषधाधिवास, केसराधिवास, घृताधिवास, धान्याधिवास
20 जनवरी को शर्कराधिवास, फलाधिवास, पुष्पाधिवास
21 जनवरी को मध्याधिवास और शैय्याधिवास
लाइटों से जगमगाया मां जानकी मंदिर
Ram Mandir Updates: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले नेपाल में मां जानकी मंदिर को लाइटों से सजाया गया है।
टाइम स्क्वायर पर बांटे गए लड्डू
न्यूयॉर्क, अमेरिका: अयोध्या के राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर टाइम्स स्क्वायर पर ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ राम मंदिर के सदस्यों द्वारा लड्डू बांटे गए।
प्राण प्रतिष्ठा से पहले अयोध्या में सुरक्षा के सख्त इंतजामात
Ayodhya Live Update: प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले राम मंदिर के बाहर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त हैं।
22 जनवरी पर छुट्टी कहां कहां?
Ramlala Live Updates: यूपी, दिल्ली, महाराष्ट्र, गोवा, छत्तीसगढ़, हिमाचल, पुड्डचेरी और चंडीगढ़ में पूरी दिन की छुट्टी घोषित की गई है। इस दौरान सभी स्कूल कॉलेज, शिक्षण संस्थान और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, ओडिशा, गुजरात, त्रिपुरा, असम में आधे दिन की छुट्टी घोषित की गई है। इसके अलावा केंद्र सरकार के सभी ऑफिस, केंद्रीय संस्थान और बैंक दोपहर 2:30 बजे तक बंद रहेंगे।
प्राण प्रतिष्ठा आज, कल भाइयों संग गर्भ गृह में विराजे रामलला
Ayodhya Ram Mandir Update: अयोध्या में रामलला की पुरानी प्रतिमा को अस्थायी मंदिर से नए मंदिर के गर्भगृह में लाया गया। उनके साथ उनके तीनों भाई सहित हनुमान और शालिग्राम भी गर्भगृह में लाए गए। आज दोपहर 12.30 बजे से रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम शुरू होगा। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 10.30 बजे अयोध्या पहुंचेंगे।
राष्ट्रपति ने PM को दी शुभकामनाएं, पीएम ने कहा धन्यवाद
Ram Mandir Live Update: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा से पहले चिट्ठी लिखी है। उन्होंने प्रधानमंत्री को 22 जनवरी की अयोध्या यात्रा के लिए बधाई दी। पीएम मोदी ने भी राष्ट्रपति मुर्मू की चिट्ठी का जवाब दिया और एक्स पोस्ट को शेयर करते हुए राष्ट्रपति को धन्यवाद दिया।
भव्य होगा प्राण प्रतिष्ठा समारोह
आज राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह भव्य होगा, जिसमें प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी अनुष्ठान में भाग लेंगे। एक दिन बाद मंदिर को जनता के लिए खोल दिया जाएगा। प्राण प्रतिष्ठा समारोह दोपहर 12.20 बजे शुरू होगा और दोपहर 1 बजे तक समाप्त होने की उम्मीद है। इसके बाद प्रधानमंत्री कार्यक्रम स्थल पर संतों और प्रमुख हस्तियों सहित 7,000 से अधिक लोगों की एक सभा को संबोधित करेंगे।