Pran Pratishtha के बाद PM मोदी बोले-सदियों की प्रतीक्षा के बाद हमारे राम आ गए हैं
Ayodhya Ram Mandir: 500 सालों का इंतजार आखिरकार खत्म हो रहा है। सीएम योगी अयोध्या में प्रधार चुके हैं।
- भारत
- 7 min read

ये अद्भूत क्षण है: ब्रजेश पाठक
यूपी के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, "प्रभु राम लला भव्य अपने दरबार में पधार चुके हैं ये अद्भूत क्षण है।''
सदियों की प्रतीक्षा के बाद हमारे राम आ गए हैं- पीएम मोदी
Ayodhya Ram Mandir LIVE: प्राण प्रतिष्ठा के बाद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सदियों की प्रतीक्षा के बाद हमारे रामलला आ गए हैं। अब हमारे रामलला टैैंट में नहीं रहेंगे।
Advertisement
BREAKING: रामलला के साथ भारत का स्वाभिमान लौटा- मोहन भागवत
Ayodhya Ram Mandir LIVE: RSS चीफ मोहन भागवत ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि रामलला के साथ भारत का स्वाभिमान लौटा है।
ऐसा लगता है कि हम त्रेता युग में प्रवेश कर गए हैं... : सीएम योगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्राण प्रतिष्ठा के बाद कहा, “प्रभु राम लला के भव्य, दिव्य और नव्य धाम में विराजने की आप सभी को कोटि-कोटि बधाई। मन भावुक है। निश्चित रूप से आप सब भी ऐसा महसूस कर रहे होंगे। आज इस ऐतिहासिक अवसर पर भारत का हर नगर, हर ग्राम अयोध्या धाम है। हर मन में राम नाम है। हर आंख हर्ष और संतोष के आंसू से भीगी है। हर जुबान राम नाम जप रही है। रोम-रोम में राम रमे हैं। ऐसा लगता है कि हम त्रेतायुग में आ गए हैं।”
Advertisement
BREAKING: पीएम मोदी ने पूरा किया व्रत
Ayodhya Ram Mandir LIVE: राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद PM मोदी ने अपना 11 दिनों का अनुष्ठान पूरा कर लिया है। पीएम मोदी ने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पानी पीकर अपना व्रत तोड़ा है।
BREAKING: प्राण प्रतिष्ठा के बाद पीएम मोदी ने किया दंडवत प्रणाम
Ayodhya Ram Mandir LIVE: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीराम को दण्डवत प्रणाम किया है।
BREAKING: गर्भगृह में विराजमान हुए रामलला
Ayodhya Ram Mandir LIVE: आखिरकार 500 सालों का इंतजार अब खत्म हो गया है। रामलला को गर्भगृह में प्राण प्रतिष्ठा दे दी गई है।
BREAKING: पीएम मोदी हाथों में छत्र लेकर मंदिर में कर रहे प्रवेश
Ayodhya Ram Mandir LIVE: पीएम मोदी अपने हाथों में रामलला का छत्र लेकर गर्भगृह में पहुंचे। अब प्रधानमंत्री प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हो रहे हैं।
BREAKING | पीएम मोदी पहुंचे राम मंदिर
Ayodhya Ram Mandir LIVE: पीएम मोदी आखिरकार अयोध्या नरेश के राम मंदिर पहुंच चुके हैं। अब बस कुछ वक्त का इंतजार है। थोड़ी ही देर में प्राण प्रतिष्ठा की पूजा विधि शुरू हो जाएगी।
LIVE: राम मंदिर में कलाकारों ने बांधा समां
Ayodhya Ram Mandir LIVE: अयोध्या नगरी में कलाकार सिंगर सोनू निगम, अनुराधा पौडवाल और शंकर महादेवन ने मधुर आवाज में गीत गाकर समा बांध दिया। श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में गायक सोनू निगम ने 'राम सिया राम' भजन की प्रस्तुति दी।
अनुराग ठाकुर ने शेयर की मंगलध्वनि की वीडियो
Ayodhya Ram Mandir LIVE: अवध नरेश श्री राम की नगरी अयोध्या मंगलध्वनि से गूंज उठी है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मंगलध्वनि की फोटो शेयर की है।
BREAKING : पीएम मोदी के हेलिकॉप्टर से ली गई अयोध्या की फोटो
Ayodhya Ram Mandir LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या एयरपोर्ट पहुंच चुके हैं। अयोध्या एयरपोर्ट से पीएम मोदी राम मंदिर के लिए रवाना हो गए। इस बीच उनके हेलिकॉप्टर से अयोध्या की तस्वीर खींची गई है।
BREAKING: अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचे पीएम मोदी
Ayodhya Ram Mandir LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मंदिर अयोध्या एयरपोर्ट पहुंच चुके हैं। अब पीएम मोदी एयरपोर्ट से सीधा राम मंदिर जाएंगे।
BREAKING: धर्म विरोधियों की ठठरी बढ़ गई- बाबा बागेश्वर
Ayodhya Ram Mandir LIVE: राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बागेश्वरधाम सरकार के पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, "धर्म विरोधियों की ठठरी बढ़ गई है। मन गदगद है। भारत आज नया आयाम लिख रहा है। राम राज्य का प्रारंभ हो गया है। हमारे हनुमान जी राम जी के महोत्सव पर खूब नाच रहे हैं। हम भी बहुत खुश हैं। संपूर्ण भारत को शुभकामनाएं।"
BREAKING: अयोध्या पहुंचे सीएम योगी
Ayodhya Ram Mandir LIVE: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राम की नगरी अयोध्या पहुंच चुके है। कुछ ही समय में अयोध्या में मंगलध्वनि गूंजने लगेगी।
BREAKING: हमुमानगढ़ी के महंत राजूदास ने कहा- प्राणों की आहूति दी, तब ये अवसर आया है
Ayodhya Ram Mandir LIVE: पाण प्रतिष्ठा की शुरुआत होने में मजह कुछ ही समय अब बाकी रह गया है। इस वक्त पूरा देश राममय हो गया है। हर तरफ जश्न मनाया जा रहा है। प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर हमुमानगढ़ी के महंत राजूदास ने कहा, इस क्षण की प्रतीक्षा लाखों रामभक्तों ने की थी। लोगों ने प्राणों की आहूति दी तब जाकर ये अवसर आया है। मेरी आंखों में आंसू नहीं है। ये तो ललकार है।"
BREAKING: राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में नहीं शामिल होंगे आडवाणी | LIVE
Ayodhya Ram Mandir LIVE: राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में देश के कोने-कोने से अतिथि शामिल होने के लिए आ रहे हैं। हालांकि, इस बीच जानकारी मिली है कि लाल कृष्ण आडवाणी प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल नहीं होंगे। दरअसल, सर्दी का सितम अभी भी जारी है। ठंड और स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए लाल कृष्ण आडवाणी इस समारोह में शामिल नहीं होंगे।
पंजाब के अमृतसर में निकाली गई कलश यात्रा
Ayodhya Ram Mandir LIVE: पूरा देश राममय हो चुका है। लोग भजन कीर्तन और नृत्य कर रहे हैं। जय श्री राम के नाम से आज ना केवल अयोध्यानगरी गूंज रही है बल्कि देश का कोना-कोना राम रंग में रंग गया है। पंजाब के अमृतसर में भी कलश यात्रा निकाली गई है।
प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर महिलाओं ने लगाई मेहंदी
उत्तर प्रदेश के वाराणसी में महिलाओं ने अपने हाथों में मेहंदी लगाई है। मेहंदी से सभी महिलाओं ने अपनी हाथों पर 'जय श्री राम' लिखा। सज संवरकर आई महिलाओं ने भजन भी गाए।
प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान की देखें झलकियां
अयोध्या राम मंदिर में पूजा अनुष्ठानों की तस्वीरें सामने आई है। तस्वीर में देखा जा सकता है कि कैसे रामलला की पूजा-अर्चना की जा रही है।
देशभर में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की धूम
राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की धूम देशभर में देखने को मिल रही है। सिर्फ भारत ही नहीं दुनिया के अन्य देशों में भी श्रीराम का ये महाउत्सव मनाया जा रहा है। लोग खुशी से नाच रहे हैं गा रहे हैं और खुशी से झूम रहे हैं। अयोध्या नगरी से एक वीडियो सामने आई है, वीडियो में देखा जा सकता है कि लोग कैसे खुशी से राम नाम का गुणगान कर रहे हैं।
इस शुभ मुहूर्त में होगी प्राण प्रतिष्ठा
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की शुभ मुहूर्त 12 बजकर 29 मिनट 8 सेकेंड से लेकर 12 बजकर 30 मिनट 32 सेकेंड तक रहेगा। इसी समय में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होगी।
10 बजे शुरू होगी मंगलध्वनि
सुबह 10 बजे से 'मंगल ध्वनि' का भव्य वादन होगा। इसके बाद 10:30 बजे मेहमानों का राम मंदिर परिसर में प्रवेश शुरू होगा। और फिर प्राण प्रतिष्ठा की पूजा विधि दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर शुरू होगी।