LIVE BLOG

LIVE UPDATES/ प्राण प्रतिष्ठा के बाद बोले पीएम मोदी- राम आज और कल नहीं, राम अनंत हैं... राम आग नहीं, ऊर्जा हैं

Ram Mandir अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मंदिर परिसर में पहुंच कर प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान किया। इसके बाद पीएम मोदी ने राम मंदिर आए मेहमानों को संबोधित किया।

Follow : Google News Icon  
PM Narendra Modi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी | Image: ANI

Ram Mandir Pran Prathistha : पीएम मोदी का संबोधन खत्म- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने देश से अपील करते हुए कहा कि आपको भारत का नवप्रभात लिखना है। आने वाला समय सफलता का है, आने वाला समय सिद्धि का है। ये भव्य राम मंदिर साक्षी बनेगा, भारत के उदय का और विकसित भारत का। मंदिर सिखाता है, लक्ष्य सत्य प्रमाणित हो, तब लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। पीएम ने कहा कि ये भारत का समय है। हम विकास की ऊंचाई पर जाकर ही रहेंगे। सभी संतों के चरणों में मेरा प्रणाम सियावर रामचंद्र की जय...


Ram Mandir Pran Prathistha : हमें चूकना नहीं है, बैठना नहीं है- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि ये भारत के विकास का अमृतकाल है, भारत युवा शक्ति की पूंजी से भरा हुआ है। हमें चूकना नहीं है, बैठना नहीं है। आपके सामने हजारों वर्षों की परंपरा की प्रेरणा हैं।


Advertisement

Ram Mandir Pran Prathistha : देश में रत्ती भर भी निराशा के लिए स्थान नहीं- पीएम मोदी

आज देश में निराशा के लिए रत्ती भर भी स्थान नहीं है। रावण ज्ञानी थे, लेकिन जटायु जी की निष्ठा देखिये, रावण से भिड़ गए कर्तव्य की ये ही पराकाष्ठा, भव्य, दिव्य भारत का आधार है। राम काज से राष्ट्र काज, समय का पल पल, शरीर का कण कण, राम समर्पण को राष्ट्र समर्पण के देह से जोड़ देंगे।


Ram Mandir Pran Prathistha : टेंट में नहीं, दिव्य मंदिर में रहेंगे रामलला- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि अब हमारे रामलला टेंट में नहीं रहेंगे, हमारे रामलला दिव्य मंदिर में रहेंगे। मेरा पक्का विश्वास है जो घटित हुआ है, उसकी अनुभूति रामभक्तों को हो रही होगी। आज का ये पल पवित्रतम है। ये माहौल, वातावरण, ऊर्जा, ये घड़ी, प्रभु श्रीराम का हम पर आशीर्वाद है। 22 जनवरी का सूरज अद्भुत आभा लेकर आया है। ये कैलेंडर पर लिखी तारीख नहीं, ये नए कालचक्र का उद्गम है। 


Advertisement

'सदियों की प्रतीक्षा के बाद आज हमारे राम आ गए', भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के बाद बोले पीएम मोदी

अयोध्या राम मंदिर में भगवान राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पीएम नरेंद्र मोदी देश को संबोधित कर रहे हैं। अपने संबोधन के बाद पीएम मोदी ने कहा - 
‘सदियों की प्रतीक्षा के बाद आज हमारे राम आ गए’


11 दिन बाद चरणामृत पीकर पीएम मोदी ने पूरा किया अपना अनुष्ठान

पीएम मोदी ने चरणामृत पीकर कर राम मंदिर समारोह के लिए 11 दिनों के उपवास को पूरा किया। गोविंद देव गिरी महाराज ने पीएम मोदी को चरणामृत पिलाकर 11 दिनों का उपवास को खत्म करवाया।


भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान हुआ संपन्न, पीएम मोदी रहे मुख्य यजमान

पांच दशकों के बाद आखिरकार वो शुभ घड़ी आ ही गई जब भगवान श्रीराम अयोध्या में अपने मंदिर में विराजमान हो गए। प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के मुख्य यजमान रहे। 

Prime Minister Narendra Modi performs 'aarti' of Ram Lalla idol at the Shri Ram Janmaboomi Temple in Ayodhya.#RamMandirPranPrathistha pic.twitter.com/EDjYa3yw7V

— ANI (@ANI) January 22, 2024


आ ही गई वो शुभ घड़ी जिसका 500 सालों से इंतजार था, पीएम मोदी ने शुरू किया प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान

LIVE Blog प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या के भगवान श्रीराम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान शुरू कर दिया है। पीएम मोदी इस प्राण प्रतिष्ठा के प्रमुख यजमान हैं। पीएम मोदी ने इस खास अवसर के लिए सिल्क का कुर्ता और धोती पहन रखी है। 

Prayed at the iconic Kothandaramaswamy Temple. Felt extremely blessed. pic.twitter.com/0rs58qqwex

— Narendra Modi (@narendramodi) January 21, 2024


Ayodhya Ram Mandir Live: PM नरेंद्र मोदी अयोध्या के राम मंदिर परिसर में पहुंचे

LIVE Blog अयोध्या में भगवान श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्रीराम जन्मभूमि परिसर के दायरे में पहुंच चुके हैं। अब से थोड़ी ही देर में पीएम मोदी भगवान राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में मुख्य यजमान की भूमिका निभाएंगे। पीएम मोदी राम लला को काजल लगाकर राम मंदिर का उद्घाटन करेंगे। 
 


प्राण प्रतिष्ठा से पहले सोनू निगम ने गया रामधुन का भजन, बांधा समा

Ram Mandir Pran Pratishtha Live: अयोध्या के राम मंदिर परिसर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भजन कार्यक्रम की शुरुआत हो चुकी है। पीएम मोदी अयोध्या पहुंच चुके हैं गायक सोनू निगम ने अपनी शानदार आवाज से प्राण प्रतिष्ठा के लिए आए मेहमानों के लिए समां बाध दिया। इस दौरान दर्शकों की कतार में देश के कई दिग्गज भी शामिल हो चुके थे। 


अयोध्या में रामलला मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए अयोध्या पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी LIVE

भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या पहुंच गए हैं। पीएम मोदी का विमान अयोध्या एयरपोर्ट पर लैंड कर चुका है, जहां से वो पहले से तय शेड्यूल के मुताबिक राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए राम मंदिर पहुचेंगे। 


LIVE अब से थोड़ी ही देर में प्राण प्रतिष्ठा के लिए अयोध्या पहुंचेंगे पीएम मोदी

अब से थोड़ी देर में पीएम मोदी अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के लिए पहुंच रहे हैं। सुबह 10 बजकर 25 मिनट पर पीएम मोदी की फ्लाइट अयोध्या में लैंड करेगी।


प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले राम मंदिर में पूजा अनुष्ठानों की झलकियां

अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले राम मंदिर में किए गए पूजा अनुष्ठान देखें झलकियां।

अयोध्या: प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले राम मंदिर में पूजा अनुष्ठानों की झलकियां।

(तस्वीरें: शरद शर्मा, मीडिया प्रभारी विश्व हिंदू परिषद) pic.twitter.com/WE7NU9uKwe

— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 22, 2024


22 जनवरी का दिन हम सबके लिए ऐतिहासिक और अविस्मरणीय, प्रााण प्रतिष्ठा से पहले एमपी सीएम ने दी बधाई

मध्य प्रदेश के मुख्यममंत्री मोहन यादव ने राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पहले बधाई देते हुए कहा, 500 वर्ष के लंबे संघर्ष व प्रतिक्षा के बाद अयोध्या में भव्य और दिव्य श्रीराम मंदिर के गर्भगृह में भगवान श्री रामलला प्राण-प्रतिष्ठित होने जा रहे हैं। मेरी आप सभी से अपील है कि इस अद्भुत पल के साक्षी बनें। मेरी ओर से आपको श्रीराम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा की बहुत-बहुत बधाई।


राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को इन स्थानों से देखेंगे बीजेपी के वरिष्ठ नेता

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा झंडेवालान मंदिर

केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह बिड़ला मंदिर नई दिल्ली

केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जगन्नाथ मंदिर - हौज खास

केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह नेहरू प्लेस मार्केट

भाजपा राष्ट्रीय महासचिव श्री अरुण सिंह घडोली ग्राम, मयूर विहार

भाजपा राष्ट्रीय महासचिव श्री तरूण चुघ सनातन धर्म मंदिर, चूना मंडी, पहाड़गंज

भाजपा राष्ट्रीय सचिव सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा पीरवाला मंदिर ब्लॉक 6 सुभाष नगर पश्चिमी दिल्ली

भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री सुधांशु त्रिवेदी गौरी शंकर मंदिर, चांदनी चौक

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री वीरेंद्र सचदेवा झंडेवालान मंदिर

विधानसभा में एलओपी श्री रामवीर सिंह बिधूड़ी, केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती। मीनाक्षी लेखी बिड़ला मंदिर नई दिल्ली


रामलला मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दौरान अयोध्या में ऐसा रहेगा पीएम मोदी का शेड्यूल

•सुबह 10:25 बजे: अयोध्या एयरपोर्ट पर आगमन

•सुबह 10:45 बजे: अयोध्या हेलीपैड पर आगमन

•सुबह 10:55 बजे: श्री राम जन्मभूमि पर आगमन

•सुबह 11:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक: आरक्षित

•दोपहर 12:05 बजे से 12:55 बजे तक: प्राण प्रतिष्ठा समारोह

•12:55 बजे: पूजा स्थल से प्रस्थान

•दोपहर 1:00 बजे: सार्वजनिक समारोह स्थल पर आगमन

•दोपहर 1:00 बजे से 2:00 बजे तक: अयोध्या में एक सार्वजनिक समारोह में भाग लेना

•2:10 बजे: कुबेर टीला के दर्शन में विविध परंपराओं को एकजुट करता है।


जिस मुहूर्त में हुआ था रामलला का जन्म, उसी मुहूर्त में 22 जनवरी को होगी प्राण-प्रतिष्ठा

Ramlala Update: त्रेतायुग में भगवान विष्णु के 7वें अवतार के रूप में रामजी का जन्म अयोध्या में हुआ था. रामजी के जन्म के समय जैसे मुहूर्त थे, ठीक वैसा संयोग 22 जनवरी को प्राण-प्रतिष्ठा में भी रहेगा.अयोध्या के राम मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है। 22 जनवरी 2024 को प्राण प्रतिष्ठा का दिन निर्धारित किया गया है। मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा से जुड़े सभी अनुष्ठान 16 जनवरी से आरंभ हो चुका है। शास्त्रीय परंपराओं का पालन करते हुए, प्राण-प्रतिष्ठा का कार्यक्रम अभिजीत मुहूर्त में किया जाएगा। अभिजीत मुहूर्त 22 जनवरी को दोपहर12 बजकर बजकर 29 मिनट 8 सेकंड से लेकर 12 बजकर 30 मिनट 32 सेकंड तक होगा। 


छुट्टी किन राज्यों में?

Ramotsav 2024 Update:  यूपी, दिल्ली, महाराष्ट्र, गोवा, छत्तीसगढ़, हिमाचल, पुड्डचेरी और चंडीगढ़ में पूरे दिन की छुट्टी घोषित की गई है। इस दौरान सभी स्कूल कॉलेज, शिक्षण संस्थान और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। वहीं मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, ओडिशा, गुजरात, त्रिपुरा, असम में आधे दिन की छुट्टी घोषित की गई है। इसके अलावा केंद्र सरकार के सभी ऑफिस, केंद्रीय संस्थान और बैंक दोपहर 2:30 बजे तक बंद रहेंगे।


प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम 12.30 बजे से

Ayodhya Live Update:  अयोध्या में रामलला की पुरानी प्रतिमा (रामलला विराजमान, जिनकी पूजा हो रही है) को 21 जनवरी को अस्थायी मंदिर से नए मंदिर के गर्भगृह में लाया गया। लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न संग तीनों भाई सहित हनुमान और शालिग्राम भी गर्भगृह में लाए गए। आज दोपहर 12.30 बजे से रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम शुरू होगा। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 10.30 बजे अयोध्या पहुंचेंगे।


अयोध्या में सुरक्षा के कड़े इंतजामात

Pran Pratishtha Updates: प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले राम मंदिर के बाहर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त हैं।


अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा से पहले राम मंदिर की झलकियां

अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले राम मंदिर की झलकियां।


Ramlala की प्राण प्रतिष्ठा से पहले राष्ट्रपति ने PM दी शुभकामानाएं, प्रधानमंत्री ने कहा धन्यवाद

Ram Mandir Update:  अयोध्या धाम में राम लला की प्राण-प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर शुभकामनाओं के लिए आपका बहुत-बहुत आभार। मुझे विश्वास है कि यह ऐतिहासिक क्षण भारतीय विरासत एवं संस्कृति को और समृद्ध करने के साथ ही हमारी विकास यात्रा को नए उत्कर्ष पर ले जाएगा।

Published By :
Ravindra Singh

पब्लिश्ड