Updated December 1st, 2021 at 18:50 IST
Padmini Kolhapure: पद्मिनी कोल्हापुरे का 'ये गालियां ये चौबारा' गाना 6 दिसंबर को होगा रिलीज, श्रद्धा कपूर ने शेयर किया पोस्टर
Padmini Kolhapure: अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे की फिल्म ‘प्रेम रोग’ का गलियां ये चौबारा' गाना 6 दिसंबर को रिलीज होगा।
Advertisement
Padmini Kolhapure: अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे (Padmini Kolhapure) की फिल्म ‘प्रेम रोग’ का 'ये गलियां ये चौबारा' गाना आज भी लोगों के जहन में बसा हुआ है। आमतौर पर शादी-ब्याह में बजने वाला ये लोगों का पसंदीदा गाना है। सालों पहले आई फिल्म 'प्रेम रोग' सिनेमाघरों में सुपरहिट साबित हुई थी। सिर्फ यहीं नहीं फिल्म के सभी गाने हर किसी की जुबां पर अब भी ताजा है।
आज कल पुराने हिट गानों की रीमेक बनाने का ट्रेंड चल रहा है। अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे स्टारर 'ये गलियां ये चौबारा' गाने को भी रिक्रीएट किया जा रहा है, लेकिन इस बार अभिनेत्री नए अवतार में नजर आएंगी। रिक्रिएट किए गए इस वर्जन को सारेगामा और धमाका रिकॉर्ड्स द्वारा प्रस्तुत किया गया है, जो कि 6 दिसंबर को लाइव होगा। पद्मिनी के बर्थडे के मौके पर इस गाने की पहली झलक फैंस को देखने को मिली थी। तब से फैंस सॉन्ग का म्यूजिक वीडियो आने का इंतजार कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें : सिंगर शलमली खोलगड़े ने बॉयफ्रेंड फरहान शेख संग रचाई शादी, देखें तस्वीरें
अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने आगामी सॉन्ग का पोस्टर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जारी कर दिया है। पोस्टर में मां-बेटे के रिश्ते को बखूबी दर्शाया गया है। इस दौरान वो सजी-धजी दुल्हन अवतार में नजर आ रही हैं। पोस्टर को शेयर करते हुए अभिनेत्री ने लिखा, “ये गलियां ये चौबारा" 6 दिसंबर को रिलीज हो रही है”। मेरी खूबसूरत मासी अपनी आवाज में इस प्रतिष्ठित गाने को रिक्रीऐट कर रही हैं। बता दें कि अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे और श्रद्धा कपूर की मां आपस में बहनें हैं। इस रिश्ते से वो अभिनेत्री की मासी हैं।
बता दें कि 'ये गलियां ये चौबारा' गाना फिल्म ‘प्रेम रोग' से है, जिसका निर्देशन राज कपूर ने किया था। इस गाने में पद्मिनी कोल्हापुरे का लुक और डांस काफी प्यारा था। इस गाने में पद्मिनी की शादी की रस्में चल रही होती हैं। इस फिल्म में दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर और पद्मिनी कोल्हापुरे ने मुख्य किरदार निभाया था। बॉलीवुड की इस मशहूर अदाकारा ने कई हिट फिल्मों में काम किया है। पद्मिनी कोल्हापुरे का जन्म एक महाराष्ट्रियन परिवार में हुआ था। उनके पिता पंधारीनाथ कोल्हापुरी शास्त्रीय संगीत के गायक थे। उनकी माता एयर इंडिया एयरलाइंस में काम करती थीं।
Advertisement
Published December 1st, 2021 at 18:41 IST
आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.
अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।