Updated May 8th, 2024 at 17:46 IST
प्रेग्नेंसी के बीच रणवीर सिंह संग वेकेशन पर निकलीं दीपिका पादुकोण, वायरल हुई बेबी बंप के साथ तस्वीर
Viral तस्वीर में दीपिका पादुकोण का बेबी बंप नजर आ रहा है। तस्वीर देख ऐसा लग रहा है कि पति रणवीर सिंह के साथ बेबीमून पर निकलीं हैं।
- एंटरटेनमेंट
- 2 मिनट रीड
Advertisement
Deepika Padukone Baby Bump: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों अपने प्रेग्नेंसी फेज को एंजॉय कर रही हैं। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण इस साल सितंबर में अपने पहले पहले बच्चे का स्वागत करने को तैयार हैं। वैसे तो इन दिनों दीपिका को कम ही स्पॉट किया जाता है। इस बीच एक्ट्रेस की एक फोटो सामने आई है, जो सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हो रही हैं।
वायरल तस्वीर में दीपिका पादुकोण का बेबी बंप नजर आ रहा है। तस्वीर देख ऐसा लग रहा है कि पति रणवीर सिंह के साथ बेबीमून पर निकलीं हैं।
Advertisement
बेबी बंप के साथ वायरल हुई दीपिका की तस्वीर
सामने आई तस्वीर में दीपिका पादुकोण को फ्लाइट से नीचे उतरते हुए देखा जा सकता हैं। उनके पीछे रणवीर सिंह भी नजर आ रहे हैं, जिन्होंने व्हाइट आउटफिट में मास्क लगाया हुआ है। वहीं, दीपिका को ब्राउन कलर की लॉन्ग लूज फिट टी-शर्ट पहने देखा जा सकता है। उन्होंने चश्मा लगाया हुआ है। इस दौरान लूज टी शर्ट में दीपिका अपने बेबी बंप को छिपाने की कोशिश करती हैं, लेकिन फिर भी फैंस इसे स्पॉट कर ही लेते हैं। फोटो देखकर ऐसा लग रहा है कि दोनों साथ किसी वेकेशन पर निकले हैं।
Advertisement
एक्साइटेड हुए फैंस
दीपिका पादुकोण की वायरल हो रही इस फोटो को देख फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। वह रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के बेबी की पहली झलक देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।
Advertisement
बता दें कि इससे पहले सिंघम अगेन के सेट से भी दीपिका की एक फोटो सामने आई थीं, जिसमें एक्ट्रेस वर्दी में नजर आ रही थीं। इस दौरान ही फैंस की नजर उनके बेबी बंप पर पड़ गई थीं।
वर्क फ्रंट की बात करें तो रणवीर और दीपिका दोनों ही 'सिंघम अगेन' फिल्म में नजर आएंगे। इसके अलावा दीपिका को प्रभास के साथ 'कल्कि 2898 एडी' में भी देखा जाएगा। फिल्म 27 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
Advertisement
यह भी पढ़ें: शिखर पहाड़िया संग तिरुपति मंदिर में शादी करेंगी Janhvi Kapoor? एक्ट्रेस ने दो शब्दों में दिया जवाब
Advertisement
Published May 8th, 2024 at 17:38 IST
आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.
अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।