Advertisement

Updated April 28th, 2024 at 15:02 IST

माधुरी दीक्षित के डांस की बहुत बड़ी फैन हैं करिश्मा कपूर, 27 साल बाद फिर साथ दिखीं दोनों एक्ट्रेस

Karisma Kapoor: हाल ही में एक्‍ट्रेस करिश्मा कपूर को सुनील शेट्टी और माधुरी दीक्षित नेने के साथ रियलिटी शो 'डांस दीवाने' के सेट पर देखा गया।

Karisma Kapoor, Madhuri Dixit
करिश्मा कपूर और माधुरी दीक्षित | Image:instagram
Advertisement

Karisma Kapoor: हाल ही में एक्‍ट्रेस करिश्मा कपूर को सुनील शेट्टी और माधुरी दीक्षित नेने के साथ रियलिटी शो 'डांस दीवाने' के सेट पर देखा गया। करिश्मा ने माधुरी दीक्षित के साथ काम करने के अपने अनुभवों को याद किया।

करिश्मा ने कहा, "मैं उनके डांस की प्रशंसा करते हुए बड़ी हुई हूं।"

Advertisement

एक्‍ट्रेस ने इंस्टाग्राम हैंडल पर उन दो सितारों के बारे में बात की, जो वर्तमान में डांस-आधारित रियलिटी शो 'डांस दीवाने' में जज की भूमिका निभा रहे हैं।

करिश्मा ने शेयर किया, "मुझे 'एक दो तीन' गाना याद है, जब मैं स्कूल से आकर इसके स्टेप्स करने की कोशिश करती थी और फिर मुझे एक डांस फिल्म में उनके साथ काम करने का मौका मिला। यह मेरे लिए बहुत बड़ी बात थी, और फिर यहां सेट पर उनके साथ रहना हमेशा बहुत मजेदार होता है।''

Advertisement

हिंदी सिनेमा की 'ट्विंकल टोज' कही जाने वाली माधुरी ने 1984 में 'अबोध' फिल्‍म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। माधुरी ने केवल अपने अभिनय से ही नहीं बल्कि 'चोली के पीछे', 'मेरा पिया घर आया', 'एक दो तीन' और 'धक धक करने लगा' जैसे कई अन्य गानों से भी लोगों का दिल जीत लिया।

करिश्मा और माधुरी ने पहली बार 1997 की फिल्म 'दिल तो पागल है' में स्क्रीन शेयर की थी, जहां उनका प्रतिष्ठित ट्रैक 'डांस ऑफ एनवी' तुरंत हिट हो गया था।

Advertisement

एक्‍ट्रेस ने सुनील शेट्टी के साथ अपने अनुभवों को भी याद किया, जिनके साथ उन्होंने 1990 के दशक की 'रक्षक', 'गोपी किशन' और 'कृष्णा' जैसी फिल्मों में काम किया था, जिसमें चार्टबस्टर गाना 'झांझरिया' था।

करिश्मा ने बताया कि सुनील अक्सर उनके साथ मजाक करते थे।

Advertisement

उन्‍होंने कहा, ''जब भी हम सेट पर होते थे, सुनील हमेशा मेरे साथ बहुत मजाक करते थे।''

Advertisement

Published April 28th, 2024 at 15:02 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

10 घंटे पहलेे
1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo