Advertisement

Updated March 27th, 2024 at 07:51 IST

विराट नहीं, बेटी वामिका के लिए भारत लौटेंगी अनुष्का शर्मा? जानिए अचानक ऐसा क्या हुआ

Anushka Sharma to Return to India: अनुष्का शर्मा इस समय मदरहुड को एंजॉय कर रही हैं। वामिका के बाद कपल के घर बेटे का जन्म हुआ जिसे उन्होंने अकाय नाम दिया है।

Reported by: Sakshi Bansal
Anushka Sharma, Virat Kohli, vamika
अनुष्का शर्मा-विराट कोहली | Image:instagram
Advertisement

Anushka Sharma to Return to India: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इस समय लंदन में हैं। उन्होंने पिछले महीने ही बेटे अकाय कोहली (Akaay Kohli) को जन्म दिया है। उनके पति विराट कोहली (Virat Kohli) तो IPL 2024 के लिए भारत आ गए हैं लेकिन अनुष्का अपने दोनों बच्चों के साथ लंदन में ही रह रही हैं। इस बीच, ऐसी खबर सामने आई है कि कोहली के बाद उनका परिवार भी जल्द देश वापस लौटने वाला है।

अनुष्का शर्मा इस समय मदरहुड को एंजॉय कर रही हैं। वामिका के बाद कपल के घर बेटे का जन्म हुआ जिसे उन्होंने अकाय नाम दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब अपनी लाडली बेटी की खातिर बैंड बाजा बारात फेम एक्ट्रेस जल्द भारत लौटने वाली हैं। 

Advertisement

अनुष्का शर्मा बच्चों के साथ जल्द लौटेंगी भारत?

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की एक तीन साल की बेटी भी है जिसका नाम वामिका कोहली (Vamika Kohli) है। एक मीडिया रिपोर्ट ने कपल से जुड़े करीबी सूत्र का हवाला देते हुए बताया है कि अब अनुष्का अपनी बेटी की वजह से जल्द भारत वापस आने वाली हैं। उनकी बेटी अब तीन साल की हो गई है और उसके स्कूल शुरू हो रहे हैं जिस वजह से अनुष्का उन्हें लेकर भारत लौट सकती हैं।

Advertisement

पहले ऐसी खबर सामने आई थी कि एक्ट्रेस अपने पति विराट को IPL में चीयर करने के लिए आ रही हैं। हालांकि, ऐसा कहा जा रहा है कि उनके लंदन से लौटने का असल कारण उनकी लाडली बेटी है।

वामिका कोहली जाएगी स्कूल!

सूत्र ने बताया कि वामिका जनवरी 2024 में तीन साल की हो गई और अब वह किसी भी स्कूल में नर्सरी में दाखिला ले सकती है। स्कूली अप्रैल में 20 से 30 दिनों के लिए खुलेंगे और फिर गर्मी की छुट्टियों के लिए दोबारा बंद हो जाएंगे। फिर जून में खुलेंगे इसलिए अनुष्का जल्द ही भारत वापस आ सकती हैं।

खबरों की माने तो वामिका का एडमिशन मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में किया जाएगा जहां बाकी स्टार किड्स भी पढ़ाई करते हैं। 

Advertisement

ये भी पढ़ेंः मंडी की खुशहाली के लिए जी-जान लगाकर काम करूंगी: नड्डा से मिलने के बाद बोलीं कंगना रनौत

Advertisement

Published March 27th, 2024 at 07:26 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

21 घंटे पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo