अपडेटेड 8 May 2024 at 11:54 IST

जिम में जबरदस्ती, महिला को अकेला देख ट्रेनर की बिगड़ी नीयत; फिर जो हुआ VIDEO में देखिए

बंगाल के राणाघाट जिले की एक जिम से ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जो डरा देना वाला है। जिम में एक महिला के साथ ट्रेनर ने कुछ ऐसा किया कि जिसने भी देखा सहम उठा।

Follow : Google News Icon  
Gym Viral Video
Gym Viral Video | Image: Social Media X

पश्चिम बंगाल के राणाघाट जिले की एक जिम से ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जो डरा देना वाला है। जिम में एक महिला के साथ ट्रेनर ने कुछ ऐसा किया कि जिसने भी देखा सहम उठा। घटना का शर्मनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस एक्शन में आई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद महिला काफी डरी हुई और सदमे में हैं।

राणाघट के जिम में एक महिला को अकेला देखकर ट्रेनर की नीयत बिगड़ गई। पहले तो महिला के साथ बातचीत करता नजर आई फिर अचानक वो महिला के साथ बदतमीजी करने लगता है। वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि ट्रेनर पहले महिला के साथ कुछ रजामंदी के साथ गलत करना चाह रहा था मगर जब महिला ने मना कर दिया तो वो उसके साथ जबरदस्ती करने लगा।  ट्रेनर महिला को बुरी तरह मारता पीटता है।

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि जिम में महिला एक्सरसाइज कर रही है। ट्रेनर इदरीश जमाल पहले महिला के साथ मारपीट करता है। महिला उसके चंगुल से भागने की कोशिश भी करती है। मगर ट्रेनर उसका हाथ पकड़ लेता और जमीन पर गिरा देता है। जमीन पर गिराकर उसे बुरी तरह पिटता है। महिला को जबरन फर्श पर खींचता है। उसे घसीटकर उसके चेहरे और पेट पर लात घूंसों की बरसात कर देता है। फिर वह महिला के ऊपर चढ़कर बैठ जाता है।

रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो

वीडियो रोंगटे खड़े कर देना वाला है। पूरे वायरल वीडियो में महिला मदद की गुहार लगा रही है। मदद के लिए चिल्लाती महिला का ट्रेनर मुंह बंद करने की कोशिश करता है। फिर वह महिला के ऊपर चढ़कर उसे जबरन किस करने की कोशिश करता है। उसके शरीर को गलत तरीके से छूता है। पूरी घटना और आरोपी की सारी करतूत जिम में लगे CCTV में कैद हुई है। वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक यूजर ने शेयर किया है।

ट्रेनर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग

रूची कोकचा नाम की यूजर ने वीडियो शेयर कर प्रशासन और सरकार पर हमला बोला है। महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाते हुए यूजर ने लिखा है, कब तक सार्वजनिक स्थान वास्तव में महिलाओं को सुरक्षित वातावरण प्रदान कर सकेंगे? ऐसी घटनाओं को अत्यंत गंभीरता से लिया जाना चाहिए और भविष्य के लिए एक उदाहरण स्थापित किया जाना चाहिए। इस ट्रेनर और जिम के खिलाफ कार्रवाई करें।

Advertisement

जिम ट्रेनर हुआ गिरफ्तार

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया और आरोपी ट्रेनर को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित महिला से भी संपर्क किया गया और फिलहाल वह सुरक्षित है। पुलिस ने महिला को आश्वासन दिया है कि आरोपी के खिलाफ कड़े एक्शन लिए जाएंगे और जिम के मालिक से पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें: पत्नी को नशा देकर गैरमर्दों को परोसता था पति, देवर-ससुर ने भी किया रेप; कंपा देगी दरिंदगी की कहानी

Advertisement

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 8 May 2024 at 11:42 IST