Advertisement

Updated April 19th, 2024 at 20:52 IST

बिहार में कम मतदान पर सब के अपने-अपने दावे, डिप्टी CM बोले- लालटेन की लौ समाप्त, अगले चरण में तो...

19 अप्रैल को बिहार की 4 लोकसभा सीटों नवादा, गया, जमुई और औरंगाबाद में मतदान हुआ। वोटिंग खत्म होते ही सभी दलों के नेता अपनी-अपनी जीत की दावेदारी कर रहे हैं।

Reported by: Rupam Kumari
Vijay Kumar Sinha
Bihar Deputy CM Vijay Kumar Sinha | Image:ANI
Advertisement

लोकसभा चुनाव 2024 (Loksabha Election) के लिए पहले चरण के लिए मतदान संपन्न हुआ। पहले चरण में  21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों के लिए वोटिंग हुई। पश्चिम बंगाल की कुछ छुट-पुट घटनाओं को छोड़कर पूरे देश में लगभग हर जगह शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हुआ। बिहार की भी 4 लोकसभा सीटों पर शांतिपूर्वक मतदान संपन्न हुआ। वहीं, वोटिंग प्रक्रिया समाप्त होते ही सभी दलों के नेता अपनी-अपनी जीत के दावे भी ठोक रहे हैं।

19 अप्रैल को बिहार की 4 लोकसभा सीटों नवादा, गया, जमुई और औरंगाबाद में मतदान हुआ। बिहार में पहले चरण में महज 48.23 फीसदी ही वोट पड़े। यह शाम 6 बजे का तक आंकड़ा है। पश्चिम बंगाल और असम में सबसे ज्यादा वोटिंग हुई। पहले चरण के प्रमुख उम्मीदवारों में बिहार के गया से पूर्व सीएम और HAM प्रमुख जीतन राम मांझी भी शामिल हैं। वहीं, वोटिंग के बाद राज्य की सियासी गलियारों में हार जीत के दावे भी शुरू हो गए हैं।

Advertisement

लालटेन की लौ समाप्त होने जा रही है-विजय सिन्हा

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने पहले चरण के मतदान संपन्न होने पर कहा, "INDI गठबंधन और लालटेन की लौ समाप्त होने जा रही है। पहले चरण में लालटेन का शीशा फूट चुका है, अगले चरण में वह बुझ जाएगा और मैदान छोड़कर भाग जाएगा।"

Advertisement

चिराग पासवान ने NDA की जीत का ठोका दावा

वहीं, LJP (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान ने भी पहले चरण के मतदान संपन्न होने के बाद बिहार में NDA की जीत का दावा किया है,"हमें जनता से बहुत अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। चारों सीटें तो हम जीतेंगे ही लेकिन जीत का मार्जिन बहुत ज्यादा होने वाला है। INDI गठबंधन को लेकर जनता में आक्रोश है, उनका कोई बड़ा नेता पहले चरण के प्रचार के लिए ही नहीं आया।

चारों सीटों पर महागठबंधन की जीत पक्की-तेजस्वी

NDA के नेता अपनी जीत का दावा कर रहे हैं तो वहीं, RJD नेता तेजस्वी यादव चारों सीटों पर महागठबंधन की जीत पक्की बता रहे हैं। तेजस्वी यादव ने पहले चरण के मतदान पर कहा, यहां की चारों सीटों पर महागठबंधन के पक्ष में मतदान हुआ है। हम निश्चिंत है कि चारों सीटें हम जीतेंगे।

Advertisement

बड़े मार्जिन से NDA के प्रत्याशी चुनाव जीतेंगे-सम्राट चौधरी

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पहले चरण के मतदान पर कहा, ".स्पष्ट रूप से दिख रहा है कि इस बार भी बड़े मार्जिन से NDA के प्रत्याशी चुनाव जीतेंगे। चारों सीटों पर NDA जीतेगी। महागठबंधन के जीत के दावे खोखले हैं।"

 21 राज्यों की 102 सीटों पर वोटिंग

पहले चरण में कुल 21 राज्यों की 102 सीटों पर वोट पड़े हैं। इन राज्यों में पहले चरण के कुल मतदाताओं की संख्या 16.63 करोड़ से ज्यादा रही है। इनमें 8.4 करोड़ पुरुष, 8.23 करोड़ महिलाएं और 11,371 थर्ड जेंडर शामिल हैं। 35.67 लाख लोग पहली बार मतदाता बने हैं। इसके साथ ही 20-29 वर्ष आयु वर्ग के 3.51 करोड़ युवा मतदाता हैं। इन मतदाताओं ने 102 सीटों पर 1600 से ज्यादा उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला किया है। पहले चरण के मतदान के बाद जीत के दावे तो सब कर रहे हैं मगर नतीजे बताएंगे की जनता ने किसे शासन करने के लिए चुना है। 4 जून को चुनाव के नतीजे आएंगे।

Advertisement

यह भी पढ़ें: मतदान के दौरान भिवानी SDM ने बटोरी सुर्खियां, साफा पहनकर ऊंट गाड़ी में बैठ मतदाताओं को यूं लुभाया

Advertisement

Published April 19th, 2024 at 20:52 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

1 दिन पहलेे
1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo