Advertisement

Updated April 19th, 2024 at 15:32 IST

8 सीटें, कुल 80 कैंडिडेट, 3 दिग्गज और अचूक सुरक्षा...यूपी में लोकसभा के लिए वोटिंग जारी

लोकसभा चुनाव के पहले चरण में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की आठ सीटों पर शुक्रवार सुबह सात बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान प्रारंभ हो गया।

Reported by: Ankur Shrivastava
Uttar Pradesh Voting for 8 seats in Phase 1
Uttar Pradesh Voting for 8 seats in Phase 1 | Image:PTI
Advertisement

लोकसभा चुनाव के पहले चरण में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की आठ सीटों पर शुक्रवार सुबह सात बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान प्रारंभ हो गया। मतदान शाम छह बजे तक चलेगा । आज जिन सीटों पर मतदान हो रहा है उनमें सहारनपुर, बिजनौर, कैराना, मुजफ्फरनगर, नगीना (आरक्षित), मुरादाबाद, रामपुर और पीलीभीत शामिल हैं। सुबह से मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें लगने लगीं।

इन तीन दिग्गजों की किस्मत दांव पर

Advertisement

इस चरण के प्रमुख उम्मीदवारों में भाजपा के जितिन प्रसाद पीलीभीत से, केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान मुजफ्फरनगर से और आजाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद नगीना से अपनी चुनावी किस्मत आजमा रहे हैं।

इन सीटों पर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले राजग, समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के बीच त्रिकोणीय चुनावी मुकाबला होने की उम्मीद है। लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) से हाथ मिलाया है और सपा ने कांग्रेस के साथ गठबंधन किया है, जबकि बसपा ने अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया है।

Advertisement

80 उम्मीदवार चुनाव मैदान में

पहले चरण के चुनाव में विभिन्न दलों के कुल 80 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, जिनमें 73 पुरुष और सात महिलाएं शामिल हैं। मुरादाबाद से 12, कैराना से 14, मुजफ्फरनगर और बिजनौर से 11-11, सहारनपुर और पीलीभीत से 10-10, नगीना और रामपुर से छह-छह उम्मीदवार मैदान में हैं।

Advertisement

प्रथम चरण के आठ लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में 1.43 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें 76.23 लाख पुरुष, 67.14 लाख महिला तथा 824 थर्ड जेंडर हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिनवा के अनुसार 14,849 मतदान केंद्रों पर मतदान हो रहा है। पुलिस महानिदेशक कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रथम चरण के मतदान को देखते हुए संबधित नौ जनपदों में 248 चौकियां स्थापित की गई हैं जहां वाहनों एवं संदिग्ध लोगों की सघन जांच जारी है।

Advertisement

Published April 19th, 2024 at 09:39 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

14 घंटे पहलेे
1 दिन पहलेे
1 दिन पहलेे
1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo