Advertisement

Updated April 13th, 2024 at 14:30 IST

'लालू तेजस्वी ने पीठ में छुरा घोंपा',RJD से टिकट नहीं मिलने पर रोते हुए बोले अररिया के पूर्व सांसद

राजद से बेटिकट होने पर सरफराज आलम का दर्द जनता के बीच छलक आया। अररिया में सुबक सुबक कर रोने लगे।

Reported by: Kiran Rai
crying rjd ex MP sarfaraz
राजद पर सरफराज ने लगाया धोखे का आरोप | Image:x/videograb
Advertisement

Sarfaraz Alam Cries:  राष्ट्रीय जनता दल पर सरफराज आलम ने सनसनीखेज आरोप लगाए। मंच पर रोते हुए पार्टी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और उनके बेटे तेजस्वी पर कई आरोप लगाए। कहा दोनों ने उनकी पीठ पर छुरा घोंप दिया है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वो अपने पिता और पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री तस्लीमुद्दीन को याद कर अपने आंसू नहीं रोक पाए।

सरफराज ने ये बातें 12 अप्रैल को अपने घर में आयोजित ईद मिलन समारोह के दौरान कही। राजद ने सरफराज के बदले उनके छोटे भाई शाहनवाज आलम को टिकट दिया है। इसका गुस्सा और दर्द उन्होंने सबके सामने निकाला।

Advertisement

पीठ में छुरा, मेरे साथ धोखा- सरफराज आलम

बिहार के बड़े नेताओं में से एक माने जाते हैं सरफराज। इस बार उनके बदले पार्टी ने छोटे भाई शाहनवाज आलम को टिकट थमाया। सरफराज के मुताबिक पिता की विरासत के असली उत्तराधिकारी वही हैं। राजद अध्यक्ष का नाम ले फूट फूट कर रोते हुए बोले-  लालू यादव और तेजस्वी ने मेरी पीठ में छुरा घोंपा है। मेरे साथ धोखा किया है।

Advertisement

मुसलमानों का किया इस्तेमाल

सरफराज यहीं नहीं रुके उन्होंने राजद पर मुसलमानों को वोट बैंक के लिए इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। बोले- बिहार खासकर सीमांचल का मुसलमान राजद का बंधुआ मजदूर नहीं है। राजद ने मुसलमानों का हमेशा वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया है।

जमीर नहीं बेच सकता मैं...

सरफराज ने कहा- राजद ईडी और सीबीआई के भय से भाजपा की बी टीम बनकर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि मेरे लहजे में जी हुजूरी नहीं है, इससे ज्यादा मेरा कसूर क्या था। उन्होंने कहा कि जमीर बेचकर मैं राजनीति नहीं करता। उन्होंने समर्थकों के साथ सीधा संवाद स्थापित कर लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर राय ली। वहीं, मौके जिला भर से आए सरफराज समर्थक ने अपने संबोधन में तेजस्वी और लालू यादव पर टिकट बेचने का आरोप भी लगाया है।

तेजस्वी को बताया हिटलर

सरफराज आलम ने आरजेडी पर टिकट बिक्री का गंभीर आरोप लगाया। बोले-  वर्तमान राजद प्रत्याशी अनुकंपा वाले नेता हैं, लेकिन उनके डीएनए में चापलूसी और जी हुजूरी नहीं है...तेजस्वी यादव की हिटलरशाही को सीमांचल के मुसलमान बर्दाश्त नहीं करेंगे। पूरे बिहार में सिर्फ अपने परिवार को टिकट दिया, बाकी जगहों पर टिकट बेचने का काम किया है। मेरे साथ राजद ने सिर्फ धोखा ही नहीं बल्कि पीठ में छुरा घोंपने का काम किया है।
 

ये भी पढ़ें- 'एक करोड़ नौकरी के लिए लोगे कितनी जमीन..',RJD के घोषणापत्र पर सम्राट चौधरी का तंज

Advertisement

Published April 13th, 2024 at 14:30 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

19 घंटे पहलेे
1 दिन पहलेे
1 दिन पहलेे
1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo