अपडेटेड 16 May 2024 at 10:56 IST
'हिंदू जागा है सालों बाद लोग जय श्री राम बोलना शुरू किए...इसे ठंडा मत करो', हिमंता बिस्वा सरमा
असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा सालों बाद हिंदू अभी गरम हुआ है गरम रहने दो ठंडा मत करो।
- चुनाव न्यूज़
- 3 min read

Himanta Hindu Jibe: असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा चुनावी सभा को संबोधित करने झारखंड पहुंचे थे। इसके बाद रांची में मीडिया से रूबरू हुए तो 400 पार, हिंदू अस्मिता को लेकर बड़ा बयान दिया।
हिमंता ने कहा कि संविधान के हिसाब से जम्मू कश्मीर हमारा है। और उस लिहाज से पूरा कश्मीर हमारा है इसलिए संविधान के हिसाब से उसे भारत में लाना हमारी संवैधानिक जिम्मेदारी है।
हिंदू को ठंडा मत करो
अपने बेबाक अंदाज के लिए पहचाने जाने वाले हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा- अभी हिंदू थोड़ा गरम हुआ है रहने दो, अभी लोग बहुत सालों के बाद जय श्री राम बोलना शुरू किए हैं, ठंडा मत करो...(तंज कसा) हमारे सेक्युलर लोग हैं न हमें ठंडा कर देंगे अरे मत बोलो जय श्री राम... (सवाल किया) क्या आप नमाज पढ़ने वालों को बोल पाएंगे?
बताई वजह कि हिंदू का ठंडा न होना क्यों जरूरी है।
Advertisement
हिंदू का जागना जरूरी, क्योंकि...
हिमंता आगे बोले- हिंदू का जागना जरूरी है। क्योंकि वही इस देश का निर्माण करेगा। ये हिंदू का देश है...5 हजार साल से ये हिंदुओं का देश है...कभी जब हिंदुस्तान पाकिस्तान का मैच होता है तो हिंदू चाहें वो किसी भी पार्टी का हो भारत के लिए ही ताली मारता है...लेकिन वो लोग जिनके लिए पाकिस्तान के लिए मारते हैं उनके लिए जय श्री राम की जरूरत है। इसलिए हिंदू को थोड़े साल ठंडा मत किजिए।
400 पार इसलिए जरूरी…
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने 400 पार की जरूरत पर भी बल दिया। कहा- "भारत के संविधान के अनुसार, पूरा जम्मू-कश्मीर हमारा है। पूरे जम्मू-कश्मीर को भारत में लाना हमारी संवैधानिक जिम्मेदारी है और उस ज़िम्मेदारी को पूरा करने के लिए हमें 400 सीटें चाहिए। देश में समान नागरिक संहिता लाना हमारी संवैधानिक जिम्मेदारी है और इसके लिए हमें 400 से अधिक सीटों की जरूरत है। 2047 तक अपनी अर्थव्यवस्था को अमेरिका और चीन की अर्थव्यवस्था से ऊपर ले जाने के लिए हमें 400 से ज्यादा सीटों की जरूरत है...ईडी और सीबीआई को मजबूत करने के लिए, हमें 400 से ज्यादा सीटें चाहिए...हमें झारखंड में कुल 16 सीटें मिलने जा रही हैं और आगे चलकर नवंबर में झारखंड में डबल इंजन सरकार बनेगी...''
Advertisement
Published By : Kiran Rai
पब्लिश्ड 16 May 2024 at 09:59 IST