Updated May 2nd, 2024 at 23:44 IST
'पहले इस देश में दो संविधान चलते थे', आणंद में बोले PM मोदी
पीएम मोदी का गुजरात दौरा, लोकसभा चुनाव के दौरान डीपफेक वीडियो सर्कुलेशन याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई खबरें और भी लाइव अपडेट्स पर...
11: 44 IST, May 2nd 2024
दिल्ली सरकार में मंत्री और AAP नेता आतिशी ने कहा, "भाजपा ने वादा किया था कि हर साल 2 करोड़ नौकरियां देंगे। नौकरियां तो उन्होंने दी नहीं, दिल्ली के लोगों की नौकरियां छीनने का काम कर रहे हैं... DCW में पीड़ित महिलाओं के लिए काम करने वाली महिलाओं को हटा दिया। 250 महिलाओं को बेराजगार कर दिया। अगर आप नौकरियां दे नहीं सकते तो नौकरियां छीन क्यों रहे हो?..."
11: 43 IST, May 2nd 2024
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस ने लद्दाख से सेरिंग नामग्याल को अपना उम्मीदवार बनाया है।
Advertisement
10: 08 IST, May 2nd 2024
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बदायूं में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "...अखिलेश यादव और डिंपल यादव को निमंत्रण दिया था, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को भी निमंत्रण दिया था लेकिन वो प्राण-प्रतिष्ठा में नहीं गए। क्योंकि वो अपने वोट बैंक से डरते हैं... उनको डरना है तो डरने दो, उनका डर उन्हीं को मुबारक। हम भाजपा वाले उस वोट बैंक से नहीं डरते हैं। हमने रामलला का स्वागत किया है।"
10: 06 IST, May 2nd 2024
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, "हमने जनसभा के दौरान विभिन्न जनप्रतिनिधियों और आम जनता से बात की है... भाजपा की लहर है। विपक्ष लड़ाई में ही नहीं है। विपक्ष डीरेल है... समाजवादी पार्टी की गुंडई-अराजकता को लोग भूले नहीं हैं..."
Advertisement
10: 04 IST, May 2nd 2024
केंद्रीय मंत्री और पोरबंदर लोकसभा क्षेत्र से BJP उम्मीदवार मनसुख मंडाविया ने रोड शो किया। उन्होंने कहा कि जिस तरह से जनसैलाब उमड़ रहा है और मोदी जी के प्रति श्रद्धा व्यक्त कर रहा है... लेकिन कुछ लोगों को दिखता ही नहीं है। ये उनकी कमी है... तीसरी बार फिर पीएम मोदी आएंगे और 400 पार से सरकार बनाएंगे।"
7: 42 IST, May 2nd 2024
गृह मंत्री और भाजपा नेता अमित शाह ने उत्तर प्रदेश के लखनऊ में पार्टी नेताओं के साथ संगठनात्मक बैठक की। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी मौजूद भी इस दौरान मौजूद हैं।
Advertisement
7: 41 IST, May 2nd 2024
केंद्रीय मंत्री और उत्तरी मुंबई लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार पीयूष गोयल चारकोप क्षेत्र में रोड शो किया। उन्होंने कहा, "आप जनता का प्रेम और आशीर्वाद देख रहे हैं। एक वॉर्ड के प्रचार में ही ये जनसैलाब जमीन पर उतर कर आ रहा है। ये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता का ही सबूत है... हमारा यही संकल्प है कि मतदाता बड़ी संख्या में उतर कर उन्हें(कांग्रेस) जवाब दें... देश के साथ-साथ पूरे महाराष्ट्र में लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रिकॉर्ड संख्या में वोट देना चाह रहे हैं।
7: 39 IST, May 2nd 2024
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जामनगर में जाम साहब श्री शत्रुशल्य सिंह से उनके आवास पर मुलाकात की। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, "...उनके साथ अद्भुत बातचीत हुई। उनसे मिलना हमेशा सुखद होता है। उनकी गर्मजोशी और बुद्धिमत्ता अनुकरणीय है।"
Advertisement
5: 24 IST, May 2nd 2024
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए रायबरेली सीट से अपनी उम्मीदवारी पर BJP नेता दिनेश प्रताप सिंह ने कहा, "मैं भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद देता हूं... मैं अपनी पार्टी और अपने नेतृत्व को विश्वास दिलाना चाहता हूं कि दिनेश अपनी कसौटी पर खरा उतरेगा और रायबरेली में कमल खिलाएगा... मैंने गांधी परिवार में जन्म नहीं लिया है। मैंने सोने के चम्मच में चांदी की थाली में खाना नहीं खाया है। मैं गरीब घर का बेटा था... गरीब का दर्द और सुख कैसे बांटा जा सकता है... दिनेश सिंह भली-भांति जानता है... रायबरेली से नकली गांधियों की विदाई तय है।"
5: 23 IST, May 2nd 2024
गुजरात के भरूच में दिल्ली के मुख्यमंत्री और AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "दिल्ली के मुख्यमंत्री, मेरे पति अरविंद केजरीवाल को इन्होंने(भाजपा) पिछले 40 दिनों से जेल में जबरदस्ती डाल रखा है... किसी भी कोर्ट ने उन्हें दोषी नहीं ठहराया है फिर भी उन्हें जेल में डाल दिया गया है। कह रहे हैं कि जांच चल रही है। अगर 10 साल जांच चलेगी तो क्या उन्हें(अरविंद केजरीवाल) 10 साल तक जेल में रखा जाएगा? पहले कोई भी आदमी तब जेल में जाता था जब अदालत उसे दोषी साबित करती थी। अब वे(भाजपा) नया सिस्टम लाए हैं... इन लोगों ने सरासर गुंडागर्दी मचा रखी है। केजरीवाल बहुत पढ़े-लिखे, ईमानदार और सच्चे देशभक्त हैं... "
Advertisement
5: 20 IST, May 2nd 2024
BJP ने उत्तर प्रदेश की दो सीटों से उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया। रायबरेली सीट से दिनेश प्रताप सिंह और कैसरगंज से करण भूषण सिंह को उम्मीदवार बनाया है।
4: 13 IST, May 2nd 2024
दिल्ली: पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार कमलजीत सहरावत ने दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की उपस्थिति में अपना नामांकन दाखिल किया।
Advertisement
4: 12 IST, May 2nd 2024
राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा, "कांग्रेस विभाजनकारी राजनीति करती है, उसने हमेशा भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण, आतंकवाद और जातिवाद दिया है। आप उनके पहले के घोषणापत्र भी देख लीजिए, वे सिर्फ घोषणाएं ही कर सकते हैं, लेकिन देश का भरोसा मोदी जी पर है।"
4: 10 IST, May 2nd 2024
गुजरात के जूनागढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने और कहा, "500 साल के बाद भगवान राम का मंदिर बन रहा था। आजादी के 75 साल बाद भी उन्होंने (कांग्रेस) रोड़े अटकाने की कोशिश की, अदालतों में भी रोड़े अटकाए। लेकिन ये मेरा सौभाग्य और आपका आशीर्वाद है कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर बन गया लेकिन जब उसकी प्राण-प्रतिष्ठा का निमंत्रण उन्हें दिया तो उन्होंने उसे भी ठुकरा दिया... कांग्रेस ने ये निमंत्रण ठुकरा दिया, वजह भी अब खुलकर बता दी। कांग्रेस ने कहा है, उनके अध्यक्ष ने कहा है कि उनका मकसद भगवान राम को हराना है... ये बयान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दिया है... कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र का चुनाव नहीं लड़ रही है, कांग्रेस ने ये चुनाव भगवान राम के खिलाफ बना दिया है। मैं इनसे पूछना चाहता हूं कि बताइए आप भगवान राम को हराकर किसे जिताना चाहते हैं?..."
Advertisement
1: 53 IST, May 2nd 2024
PM Gujarat Campaign: सुरेंद्रनगर में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "आज भारत आने के लिए बड़ी-बड़ी कंपनियां में होड़ मची है। भारत आज आत्मनिर्भर बन रहा है। आज आतंकवादियों को भेजने वालों को पता है कि भारत अब घर में घुसकर मारता है..."
1: 06 IST, May 2nd 2024
Nomination Live: पश्चिमी दिल्ली से भाजपा उम्मीदवार कमलजीत सहरावत ने आज अपना नामांकन दाखिल करने से पहले एक रोड शो किया। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और पार्टी के अन्य नेता भी मौजूद रहे।
Advertisement
12: 38 IST, May 2nd 2024
CM Adityanath Live: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मैनपुरी में रोड शो किया। बीजेपी ने इस सीट से यूपी के मंत्री जयवीर सिंह को मैदान में उतारा है। समाजवादी पार्टी ने डिंपल यादव को मैदान में उतारा है। मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र के लिए मतदान की तारीख 7 मई है।
12: 08 IST, May 2nd 2024
Navin Jindal Nomination: कुरुक्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार नवीन जिंदल ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की उपस्थिति में #LokSabhaElections2024 के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। आप-इंडी गठबंधन ने कुरूक्षेत्र सीट से सुशील गुप्ता को मैदान में उतारा है। यहां 25 मई को मतदान होगा।
Advertisement
12: 07 IST, May 2nd 2024
पीएम बोले- कांग्रेस को 3 चुनौतिया हैं-
1. कांग्रेस और उनके चट्टे बट्टे देश को लिखित में गेरंटी दे की धर्म के आधार पर मुसलमानो को आरक्षण नहीं देंगे ,संविधान बदल दें
3. SC , ST OBC का अधिकार नहीं छीनेंगे
4. जिन भी राज्य में कांग्रेस और उनकी साथियो की सरकार वो कभी वोट बैंक की गन्दी राजनीति नहीं करेंगे , मुसलमानों को आरक्षण नहीं देंगे।
11: 59 IST, May 2nd 2024
PM Modi Targets Congress: आज लोग पूछ रहे हैं कि आखिर कांग्रेस इतनी बौखला क्यों गई है। कांग्रेस आज फेक फैक्ट्री यानी फर्जी माल की फैक्ट्री बन गई है। मोहब्बत की दुकान बोलकर कांग्रेस झूठ का सामान क्यों बेच रही है?
Advertisement
11: 51 IST, May 2nd 2024
PM Modi Live News: मोदी के आने से पहले इस देश में 2 संविधान, 2 झंडे थे। शहजादे की पार्टी कांग्रेस ने, इनके परिजनों ने देश में संविधान लागू नहीं होने दिया था। कश्मीर में हिंदुस्तान का संविधान लागू नहीं होता था। धारा 370 दीवार बनकर बैठी थी। सरदार पटेल की भूमि से आए इस बेटे ने उस 370 को जमींदोज कर दिया और सरदार साहब को श्रद्धांजलि दी।
11: 47 IST, May 2nd 2024
PM Modi Update: पीएम बोले- संयोग देखिए, आज भारत में कांग्रेस कमजोर हो रही है। मजा ये है कि यहां कांग्रेस मर रही है और वहां पाकिस्तान रो रहा है। कांग्रेस के लिए अब पाकिस्तानी नेता दुआ कर रहे हैं। शहजादे को प्रधानमंत्री बनाने के लिए पाकिस्तान उतावला है। और कांग्रेस तो पाकिस्तान की मुरीद है ही। पाकिस्तान और कांग्रेस की ये पार्टनरशिप अब पूरी तरह एक्सपोज हो गई है।
Advertisement
11: 40 IST, May 2nd 2024
PM Gujarat Update: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "देश ने 60 साल तक कांग्रेस का राज देखा है और देश ने 10 साल भाजपा का सेवा काल भी देखा है। वो शासन काल था ये सेवा काल है। कांग्रेस के 60 साल के शासन में करीब 60% ग्रामीण आबादी के पास शौचालय नहीं था। 60 साल बाद 10 साल में भाजपा सरकार ने शत प्रतिशत शौचालय बना दिए। 60 साल में कांग्रेस देश में सिर्फ 3 करोड़ ग्रामीण घरों तक ही नल से जल की सुविधा पहुंचा पाई यानी 20% भी नहीं, 10 साल में नल से जल पहुंचने वाले घरों की संख्या 14 करोड़ घर हो गई है, यानी 75% घरों में नल से जल पहुंचा है।"
11: 38 IST, May 2nd 2024
Advertisement
11: 30 IST, May 2nd 2024
Lok Sabha Election : PM बोले- 2014 में जब आपने अपने इस बेटे को गुजरात से दिल्ली भेजकर देश की सेवा करने का आदेश दिया, उस समय देश के प्रधानमंत्री बड़े विद्वान अर्थशास्त्री थे। जब उन्होंने छोड़ा था, तब देश दुनिया में 11वें नंबर की अर्थव्यवस्था था। 10 साल में इस गुजराती ने, चाय वाले ने देश की इकोनॉमी को 5वें नंबर पर पहुंचा दिया।
11: 08 IST, May 2nd 2024
Lok Sabha Voting Update: अजमेर में रजिस्टर गुम हो जाने के बाद आज वोटिंग हो रही है। अजमेर सीट के एक बूथ पर वोटर्स रजिस्टर गुम हो जाने के कारण मतदान पड़ रहा है। चुनाव आयोग ने 26 अप्रैल को दूसरे चरण में इस बूथ पर हुए मतदान को रद्द घोषित कर दिया था, क्योंकि पोलिंग ऑफिसर से 17-ए रजिस्टर (मतदाताओं का) गुम हो गया था।
Advertisement
11: 06 IST, May 2nd 2024
Lok Sabha Election: सारण लोकसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार राजीव प्रताप रूडी ने सारण में नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले रोड शो किया। RJD ने इस सीट से रोहिणी आचार्य को मैदान में उतारा है। सारण में पांचवें चरण में 20 मई को मतदान होना है।
10: 11 IST, May 2nd 2024
Heat Wave Impact Lok Sabha Election Campaign: लगातार चढ़ते पारे, लू के जबरदस्त थपेड़ों के चलते कई इलाकों में उम्मीदवार बड़ी सभा को छोड़ डोर टू डोर कैंपेन करते दिख रहे हैं। तेलंगाना के खम्मम में लू चल रही है, जहां तापमान 45-50 डिग्री के बीच है। इसके परिणामस्वरूप राजनीतिक दलों को अपने लोगों तक पहुंच कार्यक्रम, घर-घर अभियान या सार्वजनिक रैलियां और बैठकें सुबह या शाम को आयोजित करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
Advertisement
9: 07 IST, May 2nd 2024
8: 42 IST, May 2nd 2024
Ashok Gehlot: राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, "जनता सच्चाई के साथ होती है, कांग्रेस के जो मुद्दे हैं वे जनता के मुद्दे हैं। महंगाई, बेरोजगारी, गरीब अमीर के बीच की खाई का मुद्दा कांग्रेस का भी है और जनता का भी है...जब प्रधानमंत्री से कांग्रेस के घोषणा पत्र की आलोचना होने लगी तो ज्यादा से ज्यादा लोग घोषणा पत्र को डाउनलोड करने लगे। उससे घोषणा पत्र और लोकप्रिय हो गया।"
Advertisement
7: 35 IST, May 2nd 2024
Deepfake Videos Update: लोकसभा चुनाव के दौरान डीपफेक वीडियो सर्कुलेशन को रोकने की मांग वाली याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। चुनाव के दौरान डीपफेक वीडियो के प्रसार के खिलाफ बुधवार को दिल्ली उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर की गई थी। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मनमोहन और न्यायमूर्ति मनमीत पीएस अरोड़ा की पीठ याचिका सुनवाई करने पर गुरुवार को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करने पर सहमत हुए थे।
7: 30 IST, May 2nd 2024
PM Modi Gujarat Update Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुजरात दौरे का दूसरा दिन है। 1 मई से दो दिवसीय दौरे पर हैं। कल 2 जगह जनसभाएं की थीं। आज आणंद, वढवाण, जामनगर और जूनागढ़ में रैली करेंगे।
Advertisement
Published May 2nd, 2024 at 07:37 IST
आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.
अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।