Advertisement

Updated April 28th, 2024 at 18:01 IST

'AAP से गठबंधन के बाद तबाह हुआ कांग्रेस का बचा कुनबा', लवली के इस्तीफे पर सिरसा ने साधा निशाना

Politics: सिरसा ने कहा कि कांग्रेस से अरविंदर सिंह लवली का इस्तीफा इस बात को साबित करता है कि सत्ता के लालच में कांग्रेस का स्तर इतना नीचे गिर गया है।

Reported by: Ruchi Mehra
Manjinder Singh Sirsa attack Congress
मनजिंदर सिंह सिरसा का कांग्रेस पर हमला | Image:PTI, X
Advertisement

Manjinder Singh Sirsa on Arvinder Singh Lovely resigns: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर देश की सियासी सरगर्मियां अपने चरम पर हैं। एक ओर जहां बीजेपी इस बार के चुनाव में 400+ का लक्ष्य हासिल करने का दावा कर रही है। तो दूसरी ओर कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन को झटके पर झटके लगे जा रहे हैं।

कांग्रेस को बड़ा झटका आज (28 अप्रैल) अरविंदर सिंह लवली ने दिया। उन्होंने चुनाव के बीच ही दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया। वह दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) के साथ कांग्रेस के हुए गठबंधन के अलावा उम्मीदवारों के चयन को लेकर भी नाराज चल रहे थे। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भेजे गए पत्र में भी यही बात कही है।

Advertisement

दिल्ली में 26 मई को लोकसभा चुनाव के लिए वोटिंग होनी है। यानी दिल्ली में मतदान के लिए से ठीक 28 दिन पहले अरविंदर सिंह लवली ने दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष का पद छोड़ दिया, जिसे पार्टी के लिए एक बड़े झटके की तरह देखा जा रहा है।

मनजिंदर सिंह सिरसा का कांग्रस पर निशाना

बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने इस इस्तीफे को लेकर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस से अरविंदर सिंह लवली का इस्तीफा इस बात को साबित करता है कि सत्ता के लालच में कांग्रेस का स्तर इतना नीचे गिर गया है। उनके अपने पार्टी वर्कर आम आदमी पार्टी के साथ गठजोड़ को लेकर नाराज हैं।

'कांग्रेस का बचा कुनबा भी तबाह हो गया...'

सिरसा ने कहा कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस मिलकर दिल्ली की सातों सीटों पर हारने जा रही हैं। क्योंकि चुनाव में हार के बाद उन्हें वैसे भी पद से हटा दिया जाता और हार का ठीकरा उन पर फूटता। इसलिए इस दबाव में उन्होंने इस्तीफा दे दिया।

Advertisement

बीजेपी नेता ने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी एक भ्रष्ट पार्टी है। उनके साथ आने से जो कांग्रेस का बचा कुनबा वो भी तबाह हो गया। ये साफ हो गया है कि जिस जहाज के कैप्टन राहुल गांधी है उसमें सवारी कोई नहीं करना चाहता।

यह भी पढ़ें: अखिलेश की जनसभा में माफिया का गुणगान, वरिष्ठ नेता ने अतीक-अशरफ की मौत को बताया जुल्म; वोट की अपील

Advertisement


 

 

Advertisement

Published April 28th, 2024 at 17:59 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

11 घंटे पहलेे
1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo