Advertisement

Updated April 16th, 2024 at 11:41 IST

बसपा ने 11 और उम्मीदवारों की सूची जारी की, वाराणसी से अतहर जमाल लारी को मैदान में उतारा

BSP ने मंगलवार को 11 उम्मीदवारों की अपनी पांचवीं सूची जारी की, जिसमें पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला सिंह को जौनपुर से मैदान में उतारा।

BSP President Mayawati
बीएसपी अध्यक्ष मायावती | Image:Image:PTI
Advertisement

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने मंगलवार को लोकसभा चुनाव के लिए 11 उम्मीदवारों की अपनी पांचवीं सूची जारी की, जिसमें पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला सिंह को जौनपुर से मैदान में उतारा गया है।

मार्च में जौनपुर की एक एमपी/एमएलए (सांसद/विधायक) अदालत ने पूर्व सांसद धनंजय सिंह को 2020 के अपहरण और जबरन वसूली के एक मामले में सात साल की सजा सुनाई थी।

Advertisement

बसपा ने मैनपुरी से अपना उम्मीदवार भी बदल दिया है और समाजवादी पार्टी (सपा) की डिंपल यादव और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जयवीर सिंह के खिलाफ शिव प्रसाद यादव को मैदान में उतारा है। जयवीर सिंह उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री हैं।

बसपा ने पहले गुलशन देव शाक्य को मैनपुरी से टिकट दिया था।

Advertisement

वाराणसी लोकसभा सीट पर बसपा ने अतहर जमाल लारी को अपना उम्मीदवार बनाया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीसरी बार वाराणसी से चुनाव लड़ेंगे।

बसपा की ओर से जारी सूची के मुताबिक, मुस्लिम खान बदायूं से, छोटेलाल गंगवार बरेली से, उदयराज वर्मा सुल्तानपुर से, क्रांति पांडे फर्रुखाबाद से पार्टी के उम्मीदवार होंगे।

Advertisement

मयंक द्विवेदी बांदा से, ख्वाजा समसुद्दीन डुमरियागंज से, ललन सिंह यादव बलिया से और उमेश कुमार सिंह गाजीपुर से बसपा के उम्मीदवार होंगे।

2019 के लोकसभा चुनाव में बसपा ने समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था। सपा-बसपा-रालोद गठबंधन की चुनौती को दरकिनार करते हुए भाजपा ने 62 सीटें और उसकी सहयोगी अपना दल (एस) ने दो सीटें जीती थीं।

Advertisement

हालांकि, इस गठबंधन में बसपा को सबसे ज्यादा फायदा हुआ क्योंकि उसके 10 उम्मीदवार विजयी रहे थे। अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी (सपा) ने पांच सीटें जीती थीं, जबकि रालोद चुनाव में अपना खाता नहीं खोल सकी थी। कांग्रेस ने एकमात्र रायबरेली सीट जीती थी, जहां से सोनिया गांधी ने चुनाव लड़ा था।

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published April 16th, 2024 at 11:41 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

8 घंटे पहलेे
9 घंटे पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo