Advertisement

Updated April 21st, 2024 at 15:02 IST

INDI के महाजुटान में शामिल होने रांची पहुंचे तेजस्वी, बोले- हेमंत सोरेन के साथ हुए अन्याय का...

झारखंड में इंडी गठबंधन का आज महाजुटान होने जा रहा है। इसमें शामिल होने के लिए तेजस्वी यादव रांची पहुंचे हैं।

Reported by: Digital Desk
Edited by: Kanak Kumari
Tejashwi Yadav
तेजस्वी यादव | Image:R Bharat
Advertisement

झारखंड में इंडी गठबंधन का आज महाजुटान होने जा रहा है। इसमें शामिल होने के लिए तेजस्वी यादव रांची पहुंचे हैं। रांची रवाना होने से पहले उन्होंने कहा कि हम रांची जा रहे हैं  कल्पना सोरेन जी ने हमें बुलाया है। वहीं नीतीश कुमार की तरफ से लालू परिवार पर दिए गए बयान को लेकर बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा कि वो बड़े हैं, उन्होंने जो हम पर बोला, वो उनका आशीर्वाद है।

तेजस्वी यादव ने कहा, "भाजपा भगाओ देश का लोकतंत्र बचाओ, भाजपा भगाओ देश का संविधान बचाओ... INDIA गठबंधन एकजुट है। हेमंत सोरेन के साथ जो अन्याय हुआ है, झारखंड की जनता इसका बदला लेगी।" नीतीश कुमार के दिए गए बयान पर उन्होंने कहा कि हम जब उनके साथ थे तब बेटे के रूप में थे। वह हमारे पिता तुल्य है लेकिन यह संस्कृत में भी नहीं है किस तरह की बात बोले।

Advertisement

भाजपा पर तेजस्वी यादव ने साधा निशाना

जदयू के एनडीए में फिर से शामिल होने के बाद से राजद और एनडीए के बीच तीखी बयानबाजी का सिलसिला लगातार जारी है। इस बीच तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा, "नीतीश कुमार के अगल-बगल में जो चार-पांच लोग हैं उन्होंने नीतीश कुमार को हाईजैक कर लिया है हम इसका खुलासा करेंगे। हम नीतीश कुमार की चिंता करते हैं।"

BJP का 400 का नारा पहले से फ्लॉप- तेजस्वी यादव

तेजस्वी यादव ने कहा कि भाजपा का 400 का नारा पहले तेज में सुपर फ्लॉप हो गया। दक्षिण बिहार में पहले फेज में भी खत्म हो गया। पहले चरण में चारों सीट बड़ी माध्यम से हम लोग जीतने जा रहे हैं। बिहार चौंकाने वाला रिजल्ट देगा। बिहार की जनता संविधान बदलने वाले को सबक सिखाएगी।

इसे भी पढ़ें: योग शिविर चलाने को लेकर बाबा रामदेव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, अब देना होगा सर्विस टैक्स

Advertisement

Published April 21st, 2024 at 13:44 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

6 घंटे पहलेे
1 दिन पहलेे
1 दिन पहलेे
1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo