Advertisement

Updated April 17th, 2024 at 19:29 IST

मुरादाबाद में रुचि वीरा के लिए प्रचार करने पहुंचे अखिलेश यादव, एसटी हसन ने बना ली दूरी फिर...

अखिलेश यादव ने रुचि वीरा के समर्थन में जनसभा को संबोधित भी किया लेकिन मुरादाबाद से मौजूदा सांसद एसटी हसन के मंच पर ना दिखाई देने पर सवाल उठने लगे हैं।

Reported by: Deepak Gupta
ruchi veera, akhilesh yadav and st hasan
रुचि वीरा, अखिलेश यादव और एसटी हसन | Image:X/republic
Advertisement

Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान दो दिन बाद 19 अप्रैल को होना है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव इंडिया गठबंधन की उम्मीदवार रूचि वीरा के समर्थन में जनसभा को संबोधिक करने पहुंचे।

अखिलेश यादव ने रुचि वीरा के समर्थन में जनसभा को संबोधित भी किया लेकिन मुरादाबाद से मौजूदा सांसद एसटी हसन के मंच पर ना दिखाई देने पर सवाल उठने लगे हैं। एसटी हसन की गैरमौजूदगी बताती है कि समाजवादी पार्टी में मुरादाबाद के लिए सबकुछ ठीक नहीं है।

Advertisement

एसटी हसन के बारे में क्या बोले अखिलेश यादव?

अखिलेश यादव ने मुरादाबाद से मौजूदा सांसद एसटी हसन के बारे में बोलते हुए कहा कि एसटी हसन की टिकट नहीं काटी। मैं उनको रामपुर से टिकट दे रहा था लेकिन वो वहां से नहीं लड़ना चाहते थे। मैं समझ सकता हूं, उनको कहना चाहता हूं, जब भी हमें ताकत मिलेगी उनका सम्मान जरूर करेंगे। इस समय उनको रूचि वीरा का साथ देना चाहिए।

Advertisement

बीजेपी पर अखिलेश यादव का निशाना

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने कहा, "भाजपा की हर बात झूठी निकली उनके वादे झूठे निकले, ना किसान की आय दोगुनी हुई ना नौजवानों को रोजगार मिला। विकास के जो सपने दिखाए थे वे भी अधूरे हैं। इनका जो नैतिकता का बुलबुला था वे भी टूट गया। चुनावी बॉन्ड ने इनका बैंड बजा दिया।

Advertisement

उन्होंने कहा कि भाजपा सभी भ्रष्टाचारियों का गोदाम बन गई है। ना केवल भ्रष्टाचारियों को ले रहे हैं, बल्कि भ्रष्टाचारियों ने जो कमाया है उसको भी अपने साथ रख रहे हैं। जो डबल इंजन का दावा करते रहे उनकी होर्डिंग देखिए, अब डबल नहीं अकेले दिखाई देते हैं।"

Advertisement

इसे भी पढ़ें : पहले चरण में किस राज्य में कितनी सीटों पर होगा मतदान?
 

Advertisement

Published April 17th, 2024 at 19:29 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

10 घंटे पहलेे
1 दिन पहलेे
1 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo