अपडेटेड 30 April 2024 at 21:50 IST

T20 World Cup में धोनी के धुरंधर की टीम में एंट्री, जान लीजिए IPL में किस-किस को पिलाया पानी ?

IPL में CSK, धोनी के धुरंधर शिवम दुबे ने बल्ले से दमदार प्रदर्शन किया। शिवम के इस प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें टी20 वर्ल्ड कप के स्क्वॉड में शामिल किया गया है।

Follow : Google News Icon  
Shivam Dube and MS Dhoni
Shivam Dube and MS Dhoni | Image: BCCI/IPL

T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए टीम इंडिया का स्क्वॉड घोषित हो चुका है। टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया के स्क्वॉड को देखकर ये कयास लगाए जा रहे हैं कि आईपीएल 2024 में जिन खिलाड़ियो ने खुद को साबित किया उन्हें ही मौका मिला है।

आईपीएल 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स, धोनी के धुरंधर शिवम दुबे ने बल्ले से दमदार प्रदर्शन किया। शिवम दुबे के इस प्रदर्शन को देखते हुए ही उन्हें टी20 वर्ल्ड कप के स्क्वॉड में शामिल किया गया है। आइए जानते हैं धोनी के इस धुरंधर ने आईपीएल में किन-किन खिलाड़ियों को पानी पिलाया?

टी20 वर्ल्ड कप स्क्वॉड का हिस्सा बने शिवम दुबे  

शिवम दुबे अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाले इस टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का हिस्सा होंगे। शिवम दुबे का ये पहला वर्ल्ड कप होगा। दुबे ने अपना आखिरी टी20 मैच अफगानिस्तान के खिलाफ खेला था, जहां उन्होंने अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया था। फैंस और साथी क्रिकेटर तो उनकी तुलना क्रिकेट के दिग्गज युवराज सिंह से करने लगे थे।

T20 World Cup 2024 Team India Squad

शिवम दुबे का टीम इंडिया के लिए टी20 में प्रदर्शन

शिवम दुबे भारत के लिए अब तक एक वनडे और 21 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने क्रमश: नौ और 276 रन बनाए हैं तथा टी20आई में आठ विकेट लिए हैं।

Advertisement
Shivam Dube for Team India

आईपीएल में जमकर कहर बरपा चुके हैं शिवम दुबे

आईपीएल 2024 में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से जमकर वाहवाही बटोर रहे शिवम दुबे को टी20 वर्ल्ड कप की टीम में जगह दी गई है। शिवम का सेलेक्शन आईपीएल के प्रदर्शन के आधार पर ही किया गया है। इस सीजन दुबे चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए 9 मैचों में 172 के स्ट्राइक रेट से 350 रन ठोक चुके हैं।

यह भी पढ़ें- T20 World Cup में पंत-सैमसन की एंट्री, रिंकू-गिल को रिजर्व खिलाड़ियों की लिस्ट में रखा (republicbharat.com)

Advertisement

Published By : Shubhamvada Pandey

पब्लिश्ड 30 April 2024 at 21:50 IST