UP में 8 तो बिहार में 4 सीटों पर वोटिंग... पहले चरण में किस राज्य में कितनी सीटों पर होगा मतदान?

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सियासी समर शुरू हो चुका है। 19 अप्रैल को पहले चरण के लिए 102 सीटों पर मतदान होगा। पहले चरण में 21 राज्यों में वोटिंग होने जा रही है।

How many seats will be voted in which state in the first phase?
पहले चरण में किस राज्य में कितनी सीटों पर होगा मतदान | Image: PTI

Lok Sabha Election First Phase: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सियासी समर शुरू हो चुका है। 19 अप्रैल को पहले चरण के लिए 102 सीटों पर मतदान होगा। पहले चरण में 21 राज्यों में वोटिंग होने जा रही है। इस बार 7 चरणों में लोकसभा का चुनाव हो रहा है। वहीं 4 जून के नतीजे आएंगे।  

21 राज्यों की 102 लोकसभा सीटों पर मतदान से पहले आपके लिए ये जानना जरुरी है कि आखिर पहले चरण में किस राज्य में किन सीटों पर वोटिंग होगी, जिससे आप अपने मताधिकार कर पाएं।

अरुणाचल प्रदेश-2

  • अरुणाचल पश्चिम
  • अरुणाचल पूर्व

असम- 5

Advertisement
  • काजीरंगा
  • सोनितपुर
  • लखीमपुर
  • डिब्रूगढ़
  • जोरहाट

बिहार- 4

  • औरंगाबाद
  • गया
  • नवादा
  • जमुई

छत्तीसगढ़- 1

Advertisement
  • बस्तर

मध्य प्रदेश-6

  • सीधी
  • शाहडोल
  • जबलपुर
  • मंडला
  • बालाघाट
  • छिंदवाड़ा

महाराष्ट्र- 5

  • रामटेक
  • नागपुर
  • भंडारा-गोंदिया
  • गढ़चिरोली-चिमूर
  • चंद्रपुर

मणिपुर-2

  • आंतरिक मणिपुर
  • बाहरी मणिपुर

मेघालय- 2

  • शिलांग
  • तुरा

मिजोरम-1

  • मिजोरम

नागालैंड-1

  • नगालैंड

राजस्थान-12

  • गंगानगर
  • बीकानेर
  • चुरू
  • झुंझुनूं
  • सीकर
  • जयपुर ग्रामीण
  • जयपुर
  • अलवर
  • भरतपुर
  • करौली-धौलपुर
  • दौसा
  • नागौर

सिक्किम-1

  • सिक्किम

तमिलनाडु- 39

  • अराकोन्नम
  • अरानी
  • चेन्नई सेंट्रल
  • चेन्नई उत्तर
  • चेन्नई दक्षिण
  • चिदंबरम
  • कोयंबटूर
  • कुड्डालोर
  • धर्मपुरी
  • डिंडीगुल
  • इरोड
  • कल्लाकुरिची
  • कांचीपुरम
  • कन्याकुमारी
  • करूर
  • कृष्णागिरी
  • मदुरै
  • मइलादुथुरई
  • नागपट्टिनम
  • नमक्कल
  • नीलगिरी
  • पेरम्बलुर
  • पोलाची
  • रामनाथपुरम
  • सलेम
  • शिवगंगा
  • श्रीपेरुमबुदुर
  • तेनकासी
  • तंजावुर
  • थेनी
  • थुथुक्कुडी
  • तिरुचिरापल्ली
  • तिरुनेलवेली
  • तिरुपूर
  • तिरुवन्नामलाई
  • विलुप्पुरम
  • विरुधुनगर
  • तिरुवल्लुर
  • वेल्लोर

त्रिपुरा-1

  • त्रिपुरा पश्चिम

उत्तर प्रदेश- 8

  • सहारनपुर
  • कैराना
  • मुजफ्फरनगर
  • बिजनौर
  • नगीना
  • मुरादाबाद
  • रामपुर
  • पीलीभीत

उत्तराखंड-5

  • टेहरी गढ़वाल
  • गढ़वाल
  • अल्मोडा
  • नैनीताल-उधमसिंह नगर
  • हरिद्वार

पश्चिम बंगाल-3

  • कूचबिहार
  • अलीपुरद्वार
  • जलपाईगुड़ी

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह- 1 सीट

  • अंडमान व नोकोबार द्वीप समूह

जम्मू और कश्मीर-1

  • उधमपुर
  • लक्षद्वीप-1
  • लक्षद्वीप
  • पुडुचेरी-1
  • पुदुचेरी

शाम 5 बजे थम जाएगा पहले चरण के लिए प्रचार का शोर

पहले चरण के लिए आज यानी बुधवार को शाम 5 बजे प्रचार का शोर थम जाएगा। पहले चरण में जिन सीटों पर मतदान होना है वहां पार्टियों ने पूरा जोर लगा दिया है। भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ सरीखे दिग्गज चुनाव प्रचार की कमान संभाले हुए हैं। वहीं विपक्षी दलों के प्रमुख नेता भी जोर-शोर के साथ मैदान में डटे हुए हैं।

7 चरणों में होगा लोकसभा चुनाव

  • पहला चरण-  19 अप्रैल, 102 सीट
  • दूसरा चरण- 26 अप्रैल, 89 सीट
  • तीसरा चरण- 7 मई, 94 सीट
  • चौथा चरण- 13  मई, 96 सीट
  • पांचवां चरण- 20 मई, 49 सीट
  • छठवां चरण-  25 मई, 57 सीट
  • सातवां चरण- 1 जून, 57 सीट 

इसे भी पढ़ें : भगवान राम का 'सूर्य तिलक' आज, ऑप्टो-मैकेनिकल सिस्टम से जगमगा उठेगा मस्तक जानिए क्या है ये System

Published By:
 Deepak Gupta
पब्लिश्ड