Advertisement

Updated May 4th, 2024 at 17:19 IST

हरियाणा के लिए AAP ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट,तिहाड़ में बंद केजरीवाल सहित इन नेताओं के नाम

लोकसभा चुनावों के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) ने हरियाणा के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 40 नेताओं के नाम शामिल हैं।

Reported by: Deepak Gupta
AAP star campaigners list for Haryana
AAP star campaigners list for Haryana | Image:Republic
Advertisement

Lok Sabha Election: लोकसभा चुनावों के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) ने हरियाणा के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 40 नेताओं के नाम शामिल हैं।

लिस्ट में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, पार्टी नेता मनीष सिसौदिया, सत्येन्द्र जैन, सांसद संजय सिंह, राघव चड्ढा, दिल्ली के मंत्री गोपाल राय, आतिशी, सौरभ भारद्वाज, कैलाश गहलोत और के अलावा दूसरे नेताओं का नाम है।

Advertisement

सुनीता केजरीवाल करेंगी चुनाव प्रचार

Advertisement

देश के अन्य राज्यों की तरह अब हरियाणा में भी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल चुनाव प्रचार करती दिखाई देंगी। स्टार प्रचारकों की लिस्ट में उनका नाम अरविंद केजरीवाल के ठीक बाद दूसरे नंबर पर है। सुनीता केजरीवाल दिल्ली में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों के लिए लगातार चुनाव प्रचार कर रही हैं।

लिस्ट में जेल में बंद नेताओं के भी नाम शामिल

Advertisement

हरियाणा के जारी आम आदमी पार्टी के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में जेल में बंद नेताओं के नाम भी शामिल हैं। इनमें मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का नाम भी शामिल है। 

हरियाणा में एक सीट पर AAP लड़ेगी चुनाव

Advertisement

INDI गठबंधन के तहत कांग्रेस हरियाणा में आम आदमी पार्टी (AAP) के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। गठबंधन के तहत AAP के हिस्से में कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट गई है। आम आदमी पार्टी ने सुशील गुप्ता को अपना प्रत्याशी बनाया है। वहीं प्रदेश की 9 सीटों पर कांग्रेस खुद चुनाव लड़ रही है। राज्य की सभी 10 सीटों पर एक ही चरण में 25 मई को वोटिंग होनी है। प्रदेश की सभी सीटों पर फिलहाल बीजेपी का कब्जा है। 

इसे भी पढ़ें: सीएम योगी ने कांग्रेस के 'विरासत टैक्स' को बताया 'जजिया कर'

Advertisement

Published May 4th, 2024 at 17:19 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

11 घंटे पहलेे
3 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo