Advertisement

Updated April 27th, 2024 at 07:11 IST

जम्मू लोकसभा सीट पर लगभग 72 प्रतिशत मतदान

अधिकारियों ने बताया कि सबसे अधिक 79.43 प्रतिशत मतदान श्री माता वैष्णोदेवी विधानसभा क्षेत्र में दर्ज किया गया।

Jammu Lok Sabha constituency voting percentage
जम्मू लोकसभा सीट पर वोटिंग | Image:PTI/ Representational
Advertisement

Jammu Lok Sabha Seat: लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत शुक्रवार को जम्मू लोकसभा सीट पर लगभग 72 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

इस बार निर्वाचन क्षेत्र में कुल मतदान का आंकड़ा 2019 में हुए आम चुनाव से कम रहा जब 74 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।

Advertisement

जम्मू-कश्मीर के निर्वाचन अधिकारियों ने बताया कि जम्मू के 2,416 मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे से शुरू हुआ मतदान शांतिपूर्ण रहा और 71.91 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।इस सीट पर 17.80 लाख से अधिक मतदाता हैं।

अधिकारियों ने बताया कि सबसे अधिक 79.43 प्रतिशत मतदान श्री माता वैष्णोदेवी विधानसभा क्षेत्र में दर्ज किया गया।

Advertisement

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के निवर्तमान सांसद जुगल किशोर शर्मा 2014 और 2019 के चुनावों में जीतने के बाद अब तीसरी बार इसी सीट से मैदान में हैं और ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस’ (इंडिया) ने कांग्रेस की जम्मू-कश्मीर इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष रमन भल्ला को प्रत्याशी बनाया। इस सीट पर कुल 22 उम्मीदवार मैदान में हैं।

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने जम्मू के त्रिकुटानगर इलाके में मतदान किया। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह सफल लोकतंत्र का आधार है और इसीलिए इसे उत्सव कहा जाता है... सभी चरण भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए उत्तम साबित होंगे।’’निवर्तमान सांसद शर्मा ने परिवार के सदस्यों के साथ नगरोटा के किशनपुर सरकारी हाईस्कूल में बनाए गये केंद्र पर मतदान किया।

Advertisement

भाजपा की जम्मू-कश्मीर इकाई के प्रमुख रवींद्र रैना ने सांबा और जम्मू जिलों में विभिन्न मतदान केंद्रों का दौरा किया और बड़ी संख्या में मतदान करने के लिए लोगों का आभार जताया। कई मतदान केंद्रों का दौरा करने वाले कांग्रेस के भल्ला ने निर्वाचन क्षेत्र में शांति से हुए मतदान पर खुशी व्यक्त की।

रियासी जिले के एक मतदान केंद्र पर 102 वर्षीय हाजी करमदीन ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने कहा, ‘‘मैं इस उम्र में मतदान कर प्रसन्न हूं।’’

Advertisement

ये भी पढ़ें- 'महिलाओं से संपत्ति और सोना छीनने में अभी 50 साल...', राहुल गांधी पर नवनीत राणा का हमला

Advertisement

Published April 27th, 2024 at 07:11 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

20 घंटे पहलेे
1 दिन पहलेे
1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo