LIVE BLOG

Bihar Election Final Result : बिहार ने डंके की चोट पर कह दिया है, जमानत पर चले रहे लोगों का जनता साथ नहीं देगी- PM मोदी

Bihar Chunav Result 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे आ गए हैं। NDA को जनता ने 202 और विपक्ष के महागठबंधन को महज 35 सीट दी हैं। आजादी के बाद कांग्रेस के लिए यह चुनाव सबसे खराब रहा।

Follow : Google News Icon  
bihar election 2025 final result pm narendra modi targets jangalraj Jai Chhathi Maiya
BJP मुख्यालय पर PM Modi ने गमछा हिलाकर मनाया जीत का जश्न | Image: ANI

Bihar Chunav Result LIVE : बिहार विधानसभा की 243 सीटों पर इस बार मुकाबला बेहद कड़ा दिख रहा था, लेकिन चुनाव परिणाम में CM नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले NDA गठबंधन ने बहुत आसानी से 200 का आंकड़ा पार कर लिया है। दूसरी तरफ महागठबंधन ने महज 35 सीट पर जीत दर्ज की है। BJP को 89, JDU को 85, RJD को 25 और कांग्रेस को महज 6 सीट मिली हैं।

नीतीश कुमार के गढ़ नालंदा की 7 विधानसभा सीटों का परिणाम जानने के लिए यहां क्लिक करें

Live Blog

Bihar Election Results LIVE : सुबह 8 बजे शुरू हुई मतगणना में NDA ने लगातार बढ़त बनाई हुई थी। ज्यादातर एग्जिट पोल्स ने भी NDA के क्लीन स्वीप की भविष्यवाणी की थी। तेजस्वी यादव ने इन अनुमानों को खारिज करते हुए दावा किया था कि महागठबंधन भारी बहुमत से सरकार बनाएगा, लेकिन चुनाव परिणाम में NDA को एग्जिट पोल्स से कहीं अधिक सीट मिली हैं।

मोकामा, पटना समेत राजधानी के अन्य शहरों का रिजल्ट जानने के लिए यहां क्लिक करें


Bihar Election Final Result : किस पार्टी को कितनी सीट?

Bihar Election Final Result : बिहार विधानसभा 2025 में सबसे अधिक 89 सीट BJP को मिली हैं। इसके बाद JDU को 85, RJD को 25, LJRV को 19, कांग्रेस को 6 और AIMIM को 5 सीट मिली हैं। 


Bihar Election Final Result : किस पार्टी का कितना वोट शेयर?


Advertisement

Bihar Election Result Live : हार पर आया राहुल गांधी का पहला रिएक्शन

Bihar Election Result Live : बिहार में प्रचंड हार के बाद राहुल गांधी का पहला रिएक्शन आया है। उन्होंने X पर लिखा- "मैं बिहार के उन करोड़ों मतदाताओं का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने महागठबंधन पर अपना विश्वास जताया। बिहार का यह परिणाम वाकई चौंकाने वाला है। हम एक ऐसे चुनाव में जीत हासिल नहीं कर सके, जो शुरू से ही निष्पक्ष नहीं था। यह लड़ाई संविधान और लोकतंत्र की रक्षा की है। कांग्रेस पार्टी और INDIA गठबंधन इस परिणाम की गहराई से समीक्षा करेंगे और लोकतंत्र को बचाने के अपने प्रयासों को और अधिक प्रभावी बनाएंगे।"


Bihar Election Result Live : किस पार्टी को कितनी सीट मिली?

Bihar Election Result Live : चुनाव आयोग ने अभी तक अंतिम नतीजे जारी नहीं किए हैं। कई सीटों पर अभी भी अंतिम परिणाम आने बाकी हैं। चुनाव आयोग ने अभी तक 218 सीटों पर नतीजे घोषित कर दिए हैं, जिनमें से NDA ने 184 और महागठबंधन ने 31 सीटें जीती हैं। AIMIM ने 5 सीटों पर जीत हासिल की है और अन्य सीटों पर मतगणना जारी है। इसके अलावा NDA 18 और महागठबंधन 4 पर आगे चल रहा है। 


Advertisement

Bihar Election Result Live : तेज प्रताप यादव महुआ से हारे

Bihar Election Result Live : जनशक्ति जनता दल (JJD) प्रमुख तेज प्रताप यादव महुआ से हार गए हैं। तेज प्रताप 35703 वोट पाकर तीसरे स्थान पर रहे। 


 


Bihar Election Result Live : तेजस्वी यादव की राघोपुर से जीत

Bihar Election Result Live : आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने राघोपुर सीट पर जीत दर्ज करली है। चुनाव आयोग के अनुसार, तेजस्वी यादव ने BJP प्रत्याशी सतीश कुमार को 14,532 वोटों से हरा दिया है। तेजस्वी यादव को कुल 1,18,597 वोट मिले, जबकि सतीश कुमार को 1,04,065 वोट मिले हुए। इससे पहले तेजस्वी यादव ने 2015 और 2020 के विधानसभा चुनावों में भी जीत दर्ज की थी।


 


Bihar Election PM Modi Live : माओवादी आतंक पर बोले पीएम मोदी

Bihar Election PM Modi Live : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "यह वही बिहार है जहां कभी माओवादी आतंक हुआ करता था, जहां नक्सल प्रभावित इलाकों में दोपहर 3 बजे मतदान समाप्त हो जाता था, लेकिन इस बार लोगों ने बिना किसी डर के पूरे जोश और उत्साह के साथ मतदान किया है। आप जानते हैं कि जंगलराज के दौरान बिहार में क्या होता था... मतपेटियों को खुलेआम लूटा जाता था, आज उसी बिहार में रिकॉर्ड मतदान हो रहा है।"
 


Bihar Election PM Modi Live : लोकतंत्र में विश्वास रखने वालों की जीत- पीएम मोदी

Bihar Election PM Modi Live :  BJP कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "आज सिर्फ NDA की जीत नहीं हुई है, यह लोकतंत्र में, भारत के लोकतंत्र में विश्वास रखने वालों की जीत है। इस चुनाव ने चुनाव आयोग में जनता के विश्वास को और मजबूत किया है। पिछले कुछ वर्षों में उच्च मतदान प्रतिशत चुनाव आयोग के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।"
 


Bihar Election PM Modi Live : जंगलराज वालों MY फॉर्मूले को ध्वस्त किया- पीएम मोदी

Bihar Election PM Modi Live : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "बिहार में कुछ दलों ने 'MY' तुष्टिकरण का फॉर्मूला बनाया था, लेकिन आज की जीत ने एक नया सकारात्मक 'MY' फॉर्मूला दिया है और वो है महिला और युवा। आज बिहार देश के उन राज्यों में है जहां युवाओं की संख्या सबसे ज़्यादा है, और इसमें हर धर्म और जाति के युवा शामिल हैं। उनकी इच्छाओं, आकांक्षाओं और सपनों ने जंगलराज वालों के पुराने 'MY' फॉर्मूले को ध्वस्त कर दिया है।"
 


Bihar Election PM Modi Live : आज का यह परिणाम वंशववाद के खिलाफ - PM Modi

Bihar Election PM Modi Live : पीएम मोदी ने कहा, "बिहार के लोगों ने डंके की चोट पर कह दिया है कि जमानत पर चल रहे लोगों को अब समर्थन नहीं देंगे। बिहार के लोगों ने तय किया है कि अब बिहार की धरती पर जंगलराज की वापसी नहीं होगी। आज का यह परिणाम वंशववाद के खिलाफ है।"


Bihar Election PM Modi Live : जंगलराज पर बोले पीएम मोदी

Bihar Election PM Modi Live : पीएम मोदी ने अपने संबोधन में जंगलराज का मुद्दा उठाया। पीएम ने कहा- "2005 से पहले बिहार में सैकड़ों जगहों पर रिपोलिंग हुई थी। 1995 में 1500 से अधिक जगहों पर फिर से चुनाव करना पड़ा था। लेकिन जैसे ही जंगलराज गया, वैसे-वैसे स्थिति ठीक होती गई और इस बार दो चरण के चुनाव में कहीं पर भी रिपोलिंग करने की नौबत नहीं आई। इस बार शांति से मतदान हुआ। इसके लिए चुनाव आयोग और चुनाव से जुड़े हर कर्मचारी, सुरक्षाकर्मियों और बिहार के जागरूक मतदाताओं का अभिनंदन करता हूं।"
 


Bihar Election PM Modi Live : वापस नहीं आएगी कट्टा सरकार - पीएम मोदी

Bihar Election PM Modi Live : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  कहा, "बिहार के चुनाव में जब मैं जंगलराज की बात करता था, कट्टा सरकार की बात करता था, तो RJD के लोग विरोध नहीं करते थे लेकिन कांग्रेस को बहुत चुभता था लेकिन आज मैं फिर कहता हूं कि 'अब वापस नहीं आएगी कट्टा सरकार'..."


Bihar Election PM Modi Live : कर्पूरी ठाकुर को नमन

Bihar Election PM Modi Live : पीएम मोदी ने कहा, "बिहार के लोगों ने बिहार के विकास के लिए मतदान किया है। बिहार के लोगों ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए, मैं बिहार की महान जनता को आदर पूर्वक नमन करता हूं, मैं कर्पूरी ठाकुर जी को नमन करता हूं। हमने कर्पूरी ठाकुर जी के गांव से चुनाव प्रचार शुरू किया था।"
 


Bihar Election Final Result Live : बिहार के लोगों ने गर्दा उड़ा दिया- पीएम मोदी

Bihar Election Final Result Live : पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए 'जय छठी मैया' से अपने संबोधन को शुरू किया। पीएम मोदी ने कहा कि बिहार के लोगों ने गरदा उड़ा दिया है। अब बिहार में कट्टा सरकार वापस नहीं आएगी। 
 


Bihar Election Final Result Live : PM Modi ने गमछा हिलाकर मनाया जीत का जश्न

Bihar Election Final Result Live :  BJP मुख्यालय पर पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं का अभिवादन किया। पीएम मोदी ने NDA की जीत का गमछा हिलाकर जश्न मनाया, थोड़ी देर में वो कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। 


Bihar Election Final Result Live : थोड़ी देर में पीएम मोदी का संबोधन

Bihar Election Final Result Live : बिहार में NDA की बंपर जीत के बाद BJP के दिल्ली स्थिति कार्यालय पर जीत का जश्न मनाया जा रहा है। यहां एक व्यक्ति खुशी जाहिर करने के लिए लालू यादव के गेटअप में आया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह बीजेपी दफ्तर पहुंच चुके हैं। थोड़ी देर में पीएम मोदी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। 


Bihar Chunav Result 2025 Live : दरभंगा की सभी 10 सीटों पर NDA की जीत

कुशेश्वरस्थान विधानसभा सीट से JDU के अतिरेक कुमार की जीत।

गौड़ाबौराम विधानसभा सीट से BJP के सुजीत कुमार जीते।

अलीनगर विधानसभा सीट से BJP की मैथिली ठाकुर जीतीं।

बेनीपुर विधानसभा सीट से JDU के विनय कुमार चौधरी की जीत।

बहादुरपुर विधानसभा सीट से JDU के मदनी सहनी जीते।

जाले विधानसभा सीट से BJP के जीवेश कुमार जीते।

दरभंगा नगर विधानसभा सीट से BJP के संजय सरावगी जीते।

दरभंगा ग्रामीण विधानसभा सीट से JDU के ईश्वर मंडल जीते।

हायाघाट विधानसभा सीट से BJP के रामचन्द्र प्रसाद जीते।

केवटी विधानसभा सीट BJP के मुरारी मोहन झा जीते।


Bihar Chunav Result 2025 Live : PM Modi ने दी जीत की बधाई

Bihar Chunav Result 2025 Live : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने X पर जीत की बधाई दी है। उन्होंने लिखा- "... NDA ने राज्य का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया है। जनता ने हमारे ट्रैक रिकॉर्ड और राज्य को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के हमारे विजन को देखते हुए हमें भारी बहुमत दिया है। मैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और NDA परिवार के हमारे सहयोगियों चिराग पासवान, जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा को इस शानदार जीत के लिए हार्दिक बधाई देता हूं..."

"सुशासन की जीत हुई है... सामाजिक न्याय की जीत हुई है... यह प्रचंड जनादेश हमें जनता की सेवा करने और बिहार के लिए नए संकल्प के साथ काम करने की शक्ति देगा..."
 


Chapra Vidhan Sabha Result 2025 : खेसारी लाल यादव हार के करीब

Chapra Vidhan Sabha Result 2025 : छपरा से RJD के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले खेसारी लाल यादव धीरे-धीरे हार के करीब पहुंच रहे हैं। पिछले कई राउंड से BJP की छोटी कुमारी लगातार लीड़ बनाए हुई हैं। खुदको पिछड़ता देख खेसारी लाल यादव काउंटिंग सेंटर से बाहर आ गए हैं। 


Bihar Chunav Result 2025 Live : VIP प्रमुख मुकेश सहनी ने मानी हार

Bihar Chunav Result 2025 Live :  बिहार में मिली करार को VIP प्रमुख मुकेश सहनी ने स्वीकार कर लिया है। उन्होंने कहा- "हम इस जनादेश को स्वीकार करते हैं और जो जीते हैं-NDA, उनको मैं बधाई देता हूं...माताओं-बहनों का वोट NDA के पक्ष में गिरा है, जिसके कारण उनकी इतनी बड़ी जीत हो रही है...मैं जनादेश का सम्मान करते हुए इसे(हार) स्वीकार करता हूं। आने वाले समय में हम और मंथन करेंगे कि विफल होने का क्या कारण है..."
 


Bihar Chunav Result 2025 Live : 6 सीटों पर JDU की जीत

Bihar Chunav Result 2025 Live : चुनाव आयोग ने आधिकारिक रूप से 6 सीटों पर JDU को विजेता घोषित कर दिया है। इन 6 सीटों में कल्याणपुर, अलौली, हरनौत, मोकामा, मसौढ़ी, बेलागंज सीट शामिल हैं। 


Bihar Chunav Result 2025 Live : 8 सीटों पर बीजेपी की जीत

Bihar Chunav Result 2025 Live : चुनाव आयोग ने आधिकारिक रूप से 8 सीटों पर BJP को विजेता घोषित कर दिया है। इन 8 सीटों में नरकटियागंज, लौरिया, मधुबन, राजनगर, दरभंगा, बरुराज, साहेबगंज और गया टाउन शामिल हैं। 


 


Bihar Chunav Result 2025 Live : राघोपुर में तेजस्वी यादव का कमबैक

Bihar Chunav Result 2025 Live : बिहार की सबसे हॉट सीट मानी जा रही राघोपुर विधानसभा सीट पर वोटों की गिनती जारी है। लंबे समय तक पीछे चलने के बाद तेजस्वी यादव अब BJP प्रत्याशी के सतीश कुमार यादव से 10 हजार से अधिक वोटों से आगे चल रहे हैं।


Bihar Chunav Result 2025 Live : कांग्रेस की बहुत बुरी हार

Bihar Chunav Result 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के परिणाम ने विपक्ष के सपनों को पूरी तरह तोड़ दिया है। सबसे बड़ा झटका कांग्रेस को लगा है। बिहार में आजादी के बाद के कांग्रेस के लिए यह चुनाव सबसे बुरा रहा। महागठबंधन में कांग्रेस ने 60 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे थे, लेकिन अब महज दो सीटों किशनगंज और मनिहारी में कांग्रेस प्रत्याशी आगे चल रहे हैं, बाकी 58 सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी हार रहे हैं।
 


Bihar Chunav Result 2025 Live : मुकेश साहनी के टूटे सारे सपने

Bihar Chunav Result 2025 Live : बिहार के उपमुख्यमंत्री बनने का सपना देख रहे विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के अध्यक्ष मुकेश साहनी को सबसे बड़ा झटका लगा है। महागठबंधन के हिस्सेदार के तौर पर VIP ने 15 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे, लेकिन परिणामों में एक भी सीट हासिल नहीं हो सकी। यह हार न केवल VIP की राजनीतिक ताकत को कमजोर करती दिख रही है,बल्कि साहनी की महागठबंधन में भूमिका पर भी सवाल खड़े कर रही है।
 


Bihar Chunav Result 2025 Live : राहुल गांधी पर BJP का तंज

Bihar Chunav Result 2025 Live : बिहार में कांग्रेस की हार पर बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने राहुल गांधी पर तंज कसा है। उन्होंने X पर एक पोस्ट कर लिखा- 'नेहरू जी की जयंती पर राहुल का कांग्रेस को तोहफा, 95 हार बार बार! विरासत भी गई, साख भी गई।'


मोकामा से अनंत सिंह की शानदार जीत

मोकामा से अनंत सिंह की 29 हजार से ज्यादा वोटों से जीत हुई है। उन्होंने आरजेडी की वीणा देवी को हराया है।

Photo: ANI

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का बयान

बिहार में NDA के बहुमत के आंकड़े को पार करने पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा, "बिहार के लोगों ने जिस तरह से एनडीए को समर्थन दिया है वह ऐतिहासिक है। बिहार के लोगों ने डबल इंजन सरकार द्वारा किए गए विकास के लिए अपना समर्थन दिखाया है। पिछले 10 वर्षों में पीएम मोदी और नीतीश कुमार के नेतृत्व में किए गए कार्य सफल रहे हैं और जनता ने हमें विजयी बनाया है। मैं इसके लिए बिहार के लोगों को धन्यवाद देना चाहता हूं।"


तेजस्वी 2,288 वोट से पीछे

बीजेपी के सतीश कुमार राघोपुर सीट पर आगे चल रहे हैं। वहीं, तेजस्वी यादव 2,288 वोट से पीछे चल रहे हैं।

Photo: ANI

अखिलेश यादव का बड़ा बयान

बिहार विधानसभा चुनाव के रुझानों पर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रतिक्रिया दी है। अखिलेश यादव ने बिहार में एनडीए को मिल रही बढ़त का कारण SIR को बताया है। इसके साथ ही उन्होंने इसे 'चुनावी साजिश' कहा है। अखिलेश यादव ने कहा, "बिहार में जो खेल SIR ने किया है वो पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, यूपी और बाकी जगह पर अब नहीं हो पाएगा, क्योंकि इस चुनावी साजिश का अब भंडाफोड़ हो चुका है।" उन्होंने कहा, "अब आगे हम ये खेल इनको नहीं खेलने देंगे। सीसीटीवी की तरह हमारा 'पीपीटीवी' मतलब 'पीडीए प्रहरी' चौकन्ना रहकर भाजपाई मंसूबों को नाकाम करेगा।"

Photo: ANI

Bihar Election Result 2025 ECI LIVE: बिहार चुनाव में NDA की शानदार बढ़त, आंकड़ा डबल सेंचुरी के करीब


Bihar Election Live Updates: तेजस्वी यादव आगे निकले

Bihar Election Live Updates: ताजा रुझानों में तेजस्वी यादव बीजेपी के सतीश कुमार से 219 वोटों से आगे चल रहे हैं।


Bihar Election Result Parinaam 2025 ECI LIVE: बिहार में नए पोस्टर लगे, 'हमारे बिहार का एक स्टार.. हर बार नीतीश कुमार'

Bihar Election Result Parinaam 2025 ECI LIVE: नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले एनडीए के बिहार में सत्ता में वापसी के साथ, ताजा रुझानों के अनुसार, बिहार में मुख्यमंत्री की तारीफ में पोस्टर देखे गए।


Bihar Chunav Result Parinaam 2025 ECI LIVE: मैथिली ठाकुर अलीनगर सीट से 8,000 से ज्यादा वोटों से आगे

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के ताजा नतीजों में अलीनगर सीट पर बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। लोकगायिका और पहली बार चुनाव मैदान में उतरीं मैथिली ठाकुर लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। सुबह 8 बजे जैसे ही वोटों की गिनती शुरू हुई, वह शुरू से ही आगे रही हैं।


Bihar Election Result LIVE: 'आज विपक्ष की बकवास हार रही है'

Bihar Election Result LIVE: जदयू ने एक्स पर लिखा, "आज विपक्ष की बकवास हार रही है… बिहार का विकास जीत रहा है। आज कोई एक नहीं, पूरा बिहार जीत रहा है।"

ये भी पढ़ेंः Bihar Election Result LIVE: बिहार में शुरुआती रुझान में NDA को बहुमत, महागठबंधन का सूपड़ा साफ


राघोपुर से तेजस्वी यादव तो महुआ से तेप प्रताप चल रहे पीछे

तेजस्वी यादव बीजेपी के सतीश कुमार से 1273 वोटों से पीछे चल रहे हैं। वहीं, तेज प्रताप यादव लोजपा के संजय कुमार सिंह से 10,776 वोटों से पीछे चल रहे हैं।


Bihar Vidhan Sabha Election Result 2025 LIVE Updates: नीतीश कुमार ही बनेंगे मुख्यमंत्री, बोले जीतन राम मांझी

Bihar Vidhan Sabha Election Result 2025 LIVE Updates:  एनडीए के बहुमत के आंकड़े को पार करने पर केंद्रीय मंत्री और हम (एस) के संरक्षक जीतन राम मांझी ने कहा, "यह अप्रत्याशित नहीं है। हम शुरू से कह रहे थे कि एनडीए भारी बहुमत से सरकार बनाएगी और नीतीश कुमार मुख्यमंत्री होंगे। हम उसी ओर बढ़ रहे हैं। रुझानों के अनुसार, हम 160 सीटों से कम पर नहीं रहेंगे। वे (महागठबंधन) 70-80 सीटों तक सीमित रहेंगे। नीतीश कुमार ही बनेंगे मुख्यमंत्री।"


Amnour Election Result 2025 LIVE: भाजपा कृष्ण कुमार मंटू 986 वोटों से आगे

Amnour Election Result 2025 LIVE:  भाजपा के कृष्ण कुमार मंटू 986 वोटों से आगे चल रहे हैं।


Bihar Result 2025 LIVE Updates: BJP के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने क्या कहा?

Bihar Result 2025 LIVE Updates:  भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा, "जनता के चेहरों से साफ था कि इस बार एनडीए को जनादेश मिल रहा है। एनडीए फिर से सरकार बनाने जा रही है। एनडीए के नेताओं ने बहुत मेहनत की है, चाहे वो नीतीश कुमार हों, चिराग पासवान हों, जीतन राम मांझी हों, उपेंद्र कुशवाहा हों, पीएम मोदी हों, जेपी नड्डा हों, गृह मंत्री अमित शाह हों या रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हों। हमने नीतीश कुमार के चेहरे पर "2025, फिर से नीतीश" के नारे के साथ चुनाव लड़ा।"


Bihar Vidhan Sabha Election Result 2025 LIVE Updates: मोकामा में जदयू के अनंत कुमार सिंह आगे

Bihar Vidhan Sabha Election Result 2025 LIVE Updates:  चुनाव आयोग के अनुसार, पहले दौर की मतगणना के बाद मोकामा में जदयू के अनंत कुमार सिंह 2,716 मतों से आगे चल रहे हैं, राजद की वीणा देवी पीछे हैं।

ये भी पढ़ेंः Patna Election Results Live Updates: मोकामा में अनंत सिंह आगे


अब तक के रुझानों में NDA को बहुमत


Bihar Election Vote Counting Live: कौन कहां आगे चल रहा है?

Bihar Election Vote Counting Live:  1. झंझारपुर से बीजेपी के नीतीश मिश्रा आगे चल रहे हैं

2. राजनगर से बीजेपी के सुजीत पासवान आगे चल रहे हैं

3. खजौली से राजद के ब्रजकिशोर यादव आगे

4. हरलाखी से जेडीयू के सुधांशु आगे

5. बेनीपट्टी से कांग्रेस के नलिनी रंजन झा आगे चल रहे हैं

6. बाबूबरही से जेडीयू की मीना कामत आगे चल रही हैं

7. फुलपरास में शीला मंडल आगे चल रही हैं

8. लौकहा में जेडीयू आगे चल रही है

9. बिस्फी में बीजेपी के हरिभूषण ठाकुर बचौल आगे चल रहे हैं

10. हाजीपुर से बीजेपी के अवधेश सिंह आगे चल रहे हैं


Election 2025 Result: बिहार के मंत्री अशोक चौधरी का कहना है कि नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री होंगे

Election 2025 Result: बिहार के मंत्री अशोक चौधरी ने कहा, "नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। जो लोग नीतीश कुमार को हाशिये पर रखते थे, अब उन्हें समझ आ गया है कि नीतीश कुमार क्या हैं।"

यहां पढ़ेंः Patna Election Results Live Updates: मोकामा में अनंत सिंह आगे


Bihar Election Vote Counting Live: चुनाव जीतने को लेकर तेजस्वी यादव की टिप्पणी पर जेडी(यू) नेता ने क्या कहा?

Bihar Election Vote Counting Live: राजद नेता तेजस्वी यादव के इस बयान पर कि बिहार में अगली सरकार महागठबंधन बनाएगी, जदयू नेता नीरज कुमार ने कहा: "शायद वह अपनी सीट के बारे में बात कर रहे थे कि राघोपुर में बदलाव होगा। नीतीश कुमार एक समाज सुधारक हैं; वह सिर्फ एक राजनेता नहीं हैं। एनडीए सरकार बनाने जा रहा है और इसमें जदयू की प्रमुख भूमिका होगी।"

यहां पढ़ेंः Nalanda Election Result LIVE: नीतीश कुमार के गढ़ नालंदा की 7 विधानसभा सीटों पर किसकी होगी जीत, किसकी हार? पल-पल का अपडेट


Bihar Election 2025 Result Live: NDA के पक्ष में आया पहला रुझान, मतगणना शुरू

Bihar Election 2025 Result Live: बिहार चुनाव रिजल्ट का पहला रुझान NDA के पक्ष में दिख रहा है। बिहार चुनाव के शुरुआती रुझानों में अलीनगर सीट से बीजेपी की मैथिली ठाकुर आगे चल रही है।


वोटों की गिनती शुरू

बिहार में वोटों की गिनती शुरू हो गई है।


भाजपा मुख्यालय में सत्तू पराठा और जलेबी तैयार की जा रही

बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना शुरू होने से पहले दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में सत्तू पराठा और जलेबी तैयार की जा रही है।


Bihar election result 2025 LIVE : कांग्रेस को जीत का भरोसा

Bihar Election Result LIVE : NDA और महागठबंधन दोनों को ही अपनी-अपनी जीत का भरोसा है। मतगणना से पहले कांग्रेस ने महागठबंधन की सरकार बनने का दावा किया है। कांग्रेस के बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावारू ने कहा, “जनता का आशीर्वाद महागठबंधन के साथ है, ऐसा हमें विश्वास है। हम चाहते हैं कि कल की प्रक्रिया निष्पक्ष तरीके से हो और जनता का आशीर्वाद हो, आगे बढ़कर महागठबंधन की सरकार बने...”


Bihar election result 2025 LIVE : प्रमुख राजनीतिक गठबंधन

Bihar Election Result LIVE : इस बार बिहार में मुख्य मुकाबला NDA और महागठबंधन के बीच है। NDA में जहां नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी जैसे नेता प्रमुख चेहरे रहे, तो महागठबंधन की तरफ से तेजस्वी यादव ने युवाओं को लुभाने पर जोर दिया।

NDA: BJP (101 सीटें), JDU (101 सीटें), लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास)- 28 सीटें, हिंदुस्तानी आवाज मोर्चा (सेक्युलर)- 6 सीटें, राष्ट्रीय लोक मोर्चा- 6 सीटें।

महागठबंधन: RJD (142 सीटें), कांग्रेस (60 सीटें), भाकपा-माले (20 सीटें), अन्य वामपंथी दल। 

इन दोनों गठबंधन के अलावा चुनावी मैदान में प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी, बसपा, आप और तेज प्रताप यादव की पार्टी जनशक्ति जनता दल भी चुनाव लड़ रही है।


Bihar election result 2025 LIVE : 2,616 उम्मीदवार मैदान में

Bihar Election Result LIVE : बिहार विधानसभा का वर्तमान कार्यकाल 22 नवंबर 2025 को खत्म हो रहा है। पिछले चुनाव में नीतीश कुमार के नेतृत्व में NDA ने सरकार बनाई थी। लेकिन 2022 और 2024 में नीतीश कुमार के गठबंधन बदलने की घटनाओं ने राजनीतिक अस्थिरता को जन्म दिया। जनवरी 2024 में JDU ने महागठबंधन छोड़कर फिर NDA के साथ हाथ मिला लिया।

इस बार चुनाव दो चरणों में हुए, पहला चरण 6 नवंबर को 121 सीटों पर और दूसरा चरण 11 नवंबर को 122 सीटों पर हुआ। कुल 243 सीटों के लिए 2,616 उम्मीदवार मैदान में हैं। 

Published By :
Sagar Singh

पब्लिश्ड