LIVE BLOG

Patna Election Results: फतुहा सीट से RJD के रामानंद यादव की शानदार जीत

Bihar Election Result 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का रिजल्ट सामने आ गया है। मतगणना के बाद महागठबंधन काफी पीछे रह गई। NDA का आंकड़ा 200 के करीब पहुंच गया है। BJP सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, जबकि नीतीश की जेडीयू दूसरे नंबर पर है। तेजस्वी यादव का CM बनने का सपना इस बार भी अधूरा रह गया है। जबकि चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (R) ने शानदार प्रदर्शन किया है।

Follow : Google News Icon  
Patna Election Result Live Updates
Patna Election Result Live Updates | Image: Republic

बिहार विधानसभा चुनाव में मतदान के बाद अब नतीजों भी सामने आ गए हैं। दो चरणों में हुई वोटिंग के बाद आज 14 नवंबर को चौकाने वाले नतीजे आए हैं। मतगणना के बाद महागठबंधन काफी पीछे रह गई और तेजस्वी यादव का CM बनने का सपना इस बार भी अधूरा रह गया है। NDA का आंकड़ा 200 के करीब पहुंच गया है। बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले NDA गठबंधन में जनता दल-यूनाइटेड (JDU), भारतीय जनता पार्टी (BJP), लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), हिंदुस्तान अवामी मोर्चा (हम) और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) शामिल हैं, तो वहीं महागठबंधन में तेजस्वी की RJD और कांग्रेस जैसी पार्टियां शामिल है।


मोकामा से अनंत सिंह जीते

पटना के मोकामा सीट से बाहुबली और JDU उम्मीदवार अनंत सिंह ने जीत दर्ज कर ली है। बस चुनाव आयोग की ओर से औपचारिक ऐलान होना बाकी है। उन्होंने सूरजभान सिंह की पत्नी और RJD प्रत्याशी वीणा देवी को हराया। 
 


हमें उम्मीद थी कि 170-175 सीट आएगी- अशोक चौधरी

बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने कहा, "हमें उम्मीद थी कि 170-175 सीट आएगी। हमें ये नहीं पता था कि कहां जाकर रुकेंगे। 2/3 से अधिक बहुमत हमें मिला है जनता को इसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद है। आने वाले समय में महादेव इतनी ताकत दें कि जो हमने वादा किया है उसको हम पूरा करें।"


Advertisement

हमें जीत का कोई शक नहीं था- शांभवी चौधरी

 LJP-रामविलास सांसद शांभवी चौधरी ने कहा, "हमें जीत का कोई शक नहीं था लेकिन जिस तरीके से भारी बहुमत आ रहा है जनता की ओर से उन लोगों के लिए करारा जवाब है कि बिहार के विकास के लिए उन्होंने विकास पुरुष को चुना है।"


आशा और विश्वास का वोट है-रवि शंकर

भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा, "बिहार की जनता का अभिनंदन। जिस तरह से जात-पात की सीमाओं से ऊपर उठकर उन्होंने वोट दिया है, आशा और विश्वास का वोट है...नीतीश कुमार ने जो काम किया जनता ने इसको देखा है। लालू प्रसाद का जंगलराज उनको याद है उसको भी देखा है... मुझे गर्व है हमारा बिहार विकास का रास्ते पर चलने के लिए खड़ा हुआ है।"


Advertisement

हमने ऐसे रुझानों को बदलते देखा-मनोज झा

बिहार चुनाव में NDA के बहुमत के आंकड़े को पार करने के बाद, RJD सांसद मनोज झा ने कहा, "वोटों की गिनती जारी है। एक मनोवैज्ञानिक खेल भी चल रहा है। हमने पाया कि 65-70 से अधिक सीटों पर अंतर 3000-5000 वोटों से कम है, और हमें यकीन है कि उन सीटों पर स्थिति बदल सकती है... वोटों की गिनती बेहद धीमी है... यह सिर्फ शुरुआती रुझान है; हमने ऐसे रुझानों को अंत तक बदलते देखा है..."


जेडीयू कार्यालय के बाहर जश्न

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समर्थक पटना स्थित जेडीयू कार्यालय के बाहर जश्न मना रहे हैं। जेडीयू नेता छोटू सिंह ने कहा, "हम नीतीश कुमार को बधाई देते हैं। बिहार की जनता ने नीतीश कुमार को विजयी बनाया है। हम यहीं होली, दिवाली मनाएंगे"।


महुआ सीट से BJP आगे

महुआ सीट से LJP(RV)'s के संजय कुमार सिंह 5358 वोटों से आगे चल रहे हैं। जनशक्ति जनता दल प्रमुख तेज प्रताप यादव 5/26 राउंड की मतगणना के बाद चौथे स्थान पर हैं।


दीघा से दिव्या गौतम पीछे

पटना विधानसभा के दीघा सीट पर सुशांत सिंह राजपूत की बहन दिव्या गौतम पीछे चल रही है। यहां से BJP के प्रतयाशी संजीव चौरसिया आगे चल रहे हैं। 


मनेर से भाई वीरेंद्र आगे

मनेर से RJD प्रत्याशी भाई वीरेंद्र आगे चल रहे हैं। यहां पर मुख्य मुकाबला आरजेडी और चिराग पासवान की एलजेपी के बीच माना जा रहा है। इसके अलावा जन सुराज पार्टी भी प्रमुख दावेदार हैं।


जनता तय करेगी किसे सत्ता में बैठाना है- संजय कुमार झा

जदयू राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने महागठबंधन के सीएम चेहरे और राघोपुर विधानसभा सीट से राजद उम्मीदवार तेजस्वी यादव के बयान पर कहा, '...जनता तय करेगी किसे सत्ता में बैठाना है आप जो भाषा बोल रहे हैं कि जबरदस्ती जाकर बैठ जाएंगे। ऐसा लोकतंत्र में नहीं होता है। आप विश्लेषण कीजिए क्या कमी रह गई और इस तरह की स्थिति आपकी क्यों हो गई है...20 साल से सरकार चलाने के बाद भी नीतीश कुमार की लोकप्रियता बिहार की जनता में बढ़ती ही जा रही है। इसका मतलब उन्होंने जो काम किया है लोगों को उस पर विश्वास है....उनको बिहारी पंतों ने समर्थन दिया है।


NDA को जनादेश मिल रहा है- दिलीप जायसवाल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा, "प्रथम चरण और दूसरे चरण के चुनाव के वक्त ही जनता की बातों से ही लग रहा था कि NDA को जनादेश मिल रहा है। फिर एक बार NDA की सरकार बनने जा रही है। जनता ने मन बना लिया था। जब जनता और मतदाता मन बना लेती है तो फिर कोई रोक नहीं सकता है।"


शुरुआती रुझानों में BJP आगे

 चुनाव आयोग के शुरुआती रुझानों के अनुसार, भाजपा 20, RJD 6, LJPRV 3, JD(U) 15 और कांग्रेस 3 सीट पर आगे चल रही है। मतगणना जारी है।


मोकामा से बाहुबली अनंत सिंह आगे

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रूझानों में NDA और महागठबंधन के बीच कांटे की टक्कर नजर आ रही है। मोकामा से बाहुबली अनंत सिंह आगे चल रहे हैं। 
 


एक सकारात्मक परिणाम होगा-संजीव चौरसिया

दीघा से बीजेपी उम्मीदवार संजीव चौरसिया ने बिहार चुनाव की मतगणना पर कहा, “जनता का प्रेम वृद्धि के क्रम में मिलता रहा है एक सकारात्मक दृष्टिकोण और परिणाम होगा। मैं जनता को बहुत-बहुत धन्यवाद करना चाहता हूं। परिणाम आपको जल्द से जल्द पता चल जाएंगे...”


हम सरकार बना रहे हैं-तेजस्वी

महागठबंधन के सीएम फेस और राघोपुर विधानसभा सीट से राजद उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना पर कहा, "हम लोगों की जीत होने वाली है हम जीत रहे हैं। बदलाव होगा। हम सरकार बना रहे हैं। 


जनता हमें खुद समर्थन कर रही है- नितिन नबीन

बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार और बिहार मंत्री नितिन नबीन ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मतगणना पर कहा, "जनता हमें खुद समर्थन कर रही है। सब आश्वस्त है कि इस बार का NDA की सीट की टैली 2010 के चुनाव के नजदीक नजर आएगी। NDA गठबंधन पूर्ण रूप से सरकार बनाने जा रही है।"


बिहार बदलाव की तरफ अग्रसर-मनोज झा

बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना से पहले राजद नेता मनोज झा ने कहा, "बिहार बदलाव की तरफ अग्रसर है। दोपहर के बाद सारी बात स्पष्ट हो जाएंगे। बदलाव तेजस्वी के नेतृत्व में, महागठबंधन के साथ।"


पटना में 14 सीटों पर उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए दो चरणों में हुई वोटिंग के बाद आज 14 नवंबर को नतीजे आएंगे। पटना में 14 सीटों पर उम्मीदवारों के किस्मत का अब से बस थोड़ी देर में होने वाला है। सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई।

Published By :
Rupam Kumari

पब्लिश्ड