Nalanda Election Result LIVE: नीतीश कुमार के गढ़ नालंदा की सातों सीटों पर NDA गठबंधन आगे
Bihar Election Result 2025 LIVE UPDATES: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का रिजल्ट सामने आ गया है। मतगणना के बाद महागठबंधन काफी पीछे रह गई। NDA का आंकड़ा 200 के करीब पहुंच गया है। BJP सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, जबकि नीतीश की जेडीयू दूसरे नंबर पर है। नालंदा की सातों सीटों पर इस बार भी एनडीए का दबदबा देखने मिला।
- चुनाव न्यूज़
- 3 min read

Nalanda Chunav Results 2025 LIVE: Bihar Vidhan Sabha Election LIVE UPDATES: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का रिजल्ट सामने आ गया है। इस बार महागठबंधन काफी पीछे रह गया। वहीं, NDA का आंकड़ा 200 के करीब पहुंच गया है। BJP सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है और नीतीश कुमार की जेडीयू दूसरे नंबर पर है। नालंदा जिले में कुल 7 विधानसभा सीटें आती हैं, जिसमें अस्थावां, बिहारशरीफ, राजगीर, इस्लामपुर, हिलसा, नालंदा, हरनौत शामिल हैं। इन सीटों पर कैसा रहा चुनाव परिणाम?
बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले NDA गठबंधन में जनता दल-यूनाइटेड (JDU), भारतीय जनता पार्टी (BJP), लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), हिंदुस्तान अवामी मोर्चा (हम) और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) शामिल हैं, तो वहीं महागठबंधन में तेजस्वी की RJD और कांग्रेस जैसी पार्टियां शामिल हैं।
नालंदा की सभी सीटों पर कौन आगे, कौन पीछे?
- अस्थावां से JDU प्रत्याशी जितेंद्र कुमार आगे, RJD के रवि रंजन कुमार पिछड़े।
- बिहारशरीफ से BJP के सुनील कुमार आगे, कांग्रेस के ओमैर खान पीछे।
- राजगीर से JDU के कौशल किशोर आगे, CPI (ML) (L) के बिश्वनाथ चौधरी पीछे।
- इस्लामपुर से JDU के रुहेल रंजन आगे, RJD के राकेश कुमार रौशन पीछे।
- हिल्सा से JDU के कृष्ण मुरारी शरण आगे, RJD के शक्ति यादव पीछे।
- नालंदा से JDU के श्रवण कुमार आगे, कांग्रेस के कौशलेंद्र कुमार पीछे।
- हरनौत से हरि नारायण सिंह आगे, कांग्रेस के अरुण कुमार पीछे।
अस्थावां से JDU के जितेंद्र कुमार ने बनाई बढ़त
अस्थावां से JDU के जितेंद्र कुमार ने बढ़त बना ली है। वहीं, RJD के रवि रंजन कुमार पीछे हो गए हैं।
Advertisement
इस्लामपुर से JDU के रुहेल रंजन आगे
इस्लामपुर से अब JDU के रुहेल रंजन आगे हो गए हैं, जबकि RJD के राकेश कुमार रौशन पिछड़ गए हैं।
हिलसा सीट से RJD प्रत्याशी ने बनाई बढ़त
हिलसा विधानसभा सीट पर उलटफेर देखने मिला है। इस सीट से RJD से शक्ति सिंह यादव आगे चल रहे हैं। वहीं, JDU के कृष्ण मुरारी शरण पीछे हो गए हैं।
Advertisement
किस सीट पर कौन आगे?
बिहारशरीफ- डॉ सुनील कुमार (BJP) आगे
राजगीर- कौशल किशोर (JDU) आगे
नालंदा- श्रवण कुमार (JDU) आगे
हिलसा- कृष्ण मुरारी शरण (JDU) आगे
इस्लामपुर- राकेश कुमार रौशन (RJD)
अस्थावां- रवि रंजन कुमार (RJD) आगे
हरनौत- हरि नारायण सिंह (JDU) आगे
हिलसा में रोचक मुकाबला
हिलसा में रोचक मुकाबला देखने मिल सकता है। इस सीट पर JDU ने एक बार फिर कृष्ण मुरारी शरण को उतारा है। उनका मुकाबला RJD के शक्ति सिंह से है। 2020 के चुनाव में कृष्ण मुरारी शरण ने शक्ति सिंह को महज 12 वोटों के अंतर से हराया था।
बिहारशरीफ सीट पर कौन मारेगा बाजी?
बिहारशरीफ सीट से JDU के डॉ सुनील कुमार चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं इस सीट से महागठबंधन के CPI और कांग्रेस दोनों ने अपने प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं। CPI ने शिव कुमार तो कांग्रेस ने उमेश कुमार को रण में उतारा है। इस सीट पर 2020 में JDU ने जीत हासिल की थी।
राजगीर विधानसभा सीट पर किसकी होगी जीत?
नालंदा की राजगीर विधानसभा सीट से JDU ने अपने सीटिंग MLA कौशल किशोर तो महागठबंधन की ओर से CPI के विश्वनाथ चौधरी को मैदान में उतारा है। पिछले चुनाव में इस सीट पर जेडीयू ने जीत दर्ज की थी।
अस्थावां सीट पर RJD और JDU में मुकाबला
अस्थावां विधानसभा सीट पर RJD के रवि रंजन और JDU ने सीटिंग MLA डॉ. जितेंद्र कुमार मैदान में हैं। वहीं, पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह की बेटी लता सिंह ने जनसुराज की टिकट से इस सीट पर इस बार चुनाव लड़ा है। 2020 में अस्थावां सीट पर JDU के जितेंद्र कुमार ने RJD के अनिल कुमार को हराया था।
नालंदा सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला
नालंदा विधानसभा सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला है। यहां से कांग्रेस से कौशलेंद्र कुमार, जनसुराज पार्टी से कुमारी पूनम सिन्हा और JDU से श्रवण कुमार मैदान में हैं।
2020 में नालंदा की 6 सीटों पर NDA की हुई थी जीत
नालंदा जिले में कुल 7 विधानसभा सीटें आती हैं, जिसमें अस्थावां, बिहारशरीफ, राजगीर, इस्लामपुर, हिलसा, नालंदा, हरनौत शामिल हैं। नालंदा को CM नीतीश कुमार का गढ़ माना जाता है। 2020 के विधानसभा चुनाव में से 6 सीट पर एनडीए और एक सीट पर महागठबंधन की जीत हुई थी।