आंध्र के CM चंद्रबाबू नायडू दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा के लिए करेंगे प्रचार
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवारों के वास्ते प्रचार करने के लिए राजधानी जाएंगे।
N Chandrababu Naidu | Image:
Republic
Delhi Election: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवारों के वास्ते प्रचार करने के लिए रविवार को राष्ट्रीय राजधानी जाएंगे। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि नायडू आज दोपहर हैदराबाद के बेगमपेट हवाई अड्डे से रवाना होंगे और शाम पांच बजे तक दिल्ली पहुंचेंगे।
तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में भाजपा के बाद दूसरा सबसे बड़ा घटक दल है जिसके लोकसभा में 16 सदस्य हैं।
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 2 February 2025 at 13:05 IST