ईरान के खिलाफ 90 मिनट तक प्लानिंग... ट्रंप-नेतन्याहू की बैठक में क्या-क्या हुआ? इजरायली अधिकारी ने बता दी Bibi की मंशा

प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ बैठक लगभग डेढ़ घंटे तक चली और अब खत्म हो गई है।

Trump-Netanyahu
Trump-Netanyahu | Image: X/@IsraeliPM

प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ बैठक लगभग डेढ़ घंटे तक चली और अब खत्म हो गई है। नेतन्याहू को स्थानीय समयानुसार दोपहर 12:25 बजे व्हाइट हाउस से बाहर निकलते देखा गया।

व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट का कहना है कि नेतन्याहू और ट्रंप की बैठक सकारात्मक रहीं।

जारी किए गए फोटोज

प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के ऑफिस से जारी तस्वीरों में उन्हें ओवल ऑफिस में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ से हाथ मिलाते हुए देखा जा सकता है।

मुस्कुराते हुए अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ फोटो खिंचवाते हुए दिख रहे हैं।

Advertisement

एक और तस्वीर में ट्रंप और नेतन्याहू खुशमिजाज अंदाज में नोट्स देखते हुए नजर आ रहे हैं। बैठक में ट्रंप के मिडिल ईस्ट मामलों के खास दूत स्टीव विटकॉफ भी मौजूद हैं।

इजरायली अधिकारी ने क्या कहा?

प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी टीमों के बीच ओवल ऑफिस में हुई बैठक के बाद, इजरायल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, "हम एक अहम दौर से गुजर रहे हैं।"

Advertisement

अधिकारी ने कहा, "राष्ट्रपति ट्रंप जल्द ही फैसला करेंगे कि वे किस दिशा में आगे बढ़ेंगे। हम उन पर दबाव नहीं डाल रहे हैं, लेकिन हम आंखें मूंदकर भी नहीं बैठे हैं। नेतन्याहू ने ट्रंप के सामने इजरायल का पक्ष रखा।" वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि नेतन्याहू ने ईरान के बारे में इजरायल की खुफिया जानकारी ट्रंप के सामने रखी।

क्या है Bibi की मंशा?

रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि नेतन्याहू का मानना ​​है कि ईरान पर दोबारा हमला करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। ये हमले बड़े पैमाने पर होने चाहिए, परमाणु ठिकानों, फिर से तैयार की गई क्षमताओं और उन जगहों पर जो पहले हमले का शिकार नहीं बनी थीं।" इजरायल का मानना ​​है कि ऐसे हमलों में शासन की स्थिरता को हिला देने की क्षमता होगी।

प्रधानमंत्री के साथ आए एक वरिष्ठ अधिकारी ने 'द टाइम्स ऑफ इजरायल को बताया कि प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ बहुत अच्छी और बहुत सकारात्मक बैठक की। अधिकारी ने कहा, दोनों ने सभी मुद्दों पर बात की, खासकर ईरान पर, और ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकने के लिए अपनी संयुक्त प्रतिबद्धता को दोहराया।

ये भी पढ़ेंः हवाई अड्डा बेकार और 12 पुलों को नुकसान, ईरान ने बताया कितना हुआ नुकसान

Published By:
 Kunal Verma
पब्लिश्ड