जेडी वेंस को क्यों पसंद आई थी उषा? जब मां को पहली बार भारतीय मूल की लड़की के बारे में बताया, ऐसा था उनका रिएक्शन; सुनाई अपनी लव स्टोरी

एक इंटरव्यू में अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने अपनी पत्नी उषा वेंस की खूब तारीफ की। उन्होंने अपनी पत्नी और अपनी दिवंगत दादी, जिन्हें वे प्यार से "मामाव" कहते थे, के बीच दिल को छू लेने वाली समानताएं बताईं।

'She's Incredibly Smart & Blunt': US VP JD Vance Reveals What Attracted Him To Indian-Origin Wife Usha
Vance Reveals What Attracted Him To Indian-Origin Wife Usha | Image: AP News

एक इंटरव्यू में अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने अपनी पत्नी उषा वेंस की खूब तारीफ की। उन्होंने अपनी पत्नी और अपनी दिवंगत दादी, जिन्हें वे प्यार से "मामाव" कहते थे, के बीच दिल को छू लेने वाली समानताएं बताईं।

वेंस ने इस बात पर अफसोस जताया कि उनकी मामाव कभी उषा से नहीं मिल पाईं। उन्होंने कहा, "उन दोनों में कुछ बातें बहुत मिलती-जुलती हैं, लेकिन वे काफी अलग भी हैं।" उन्होंने बताया कि दोनों महिलाएं बेहद होशियार और साफ-गो (बिना लाग-लपेट के बात करने वाली) हैं। जहां उनकी दादी मिडिल स्कूल के बाद ही पढ़ाई छोड़ चुकी थीं, वहीं उषा ने लॉ स्कूल की पढ़ाई पूरी की।

'मैं उनकी तरफ खिंचता चला गया'

वेंस ने बताया, "वे बहुत साफ-गो लोग हैं। मेरा मतलब है, उषा के मन में जो होता है, वह बिना सोचे-समझे बोल देती हैं।" यही बेबाक अंदाज उन्हें उषा की ओर खींच लाया था।

उन्होंने याद करते हुए कहा, "यह उन चीजों में से एक थी जिसने मुझे तुरंत उनकी ओर आकर्षित किया, भले ही उनकी बात से आपको बुरा लग जाए, लेकिन वे वही कहती थीं जो उनके मन में होता था।"

Advertisement

जब वेंस ने अपनी मां को बताया...

ओहायो के रहने वाले वेंस ने उन बिल्कुल अलग-अलग परिवेशों का जिक्र किया जिनसे उनके जीवन की ये दो सबसे महत्वपूर्ण महिलाएं आई थीं। मामाव ने उनकी परवरिश में अहम भूमिका निभाई थी और शुरुआती 20 सालों तक वे उनके जीवन का मुख्य केंद्र थीं। उन्होंने कहा कि उषा उनके बाकी जीवन के लिए सबसे महत्वपूर्ण व्यक्ति बन गई हैं।

वेंस ने गर्मजोशी से कहा, "मेरी दिली इच्छा है कि ये दोनों महिलाएं मिल पातीं क्योंकि वे अद्भुत इंसान हैं।" उन्होंने अपनी मां की उस शुरुआती प्रतिक्रिया का भी मजेदार लेकिन दिलचस्प किस्सा सुनाया जब वे उषा से मिली थीं। उषा भारतीय मूल की हैं लेकिन उनका जन्म और पालन-पोषण अमेरिका में हुआ था। जब वेंस ने अपनी मां को बताया कि उषा भारतीय हैं, तो उन्होंने पूछा, "किस कबीले (ट्राइब) से हैं?" यह पल दिखाता है कि, वेंस के शब्दों में, "हममें से कुछ लोग दुनिया के बारे में कितना कम जानते थे।"

Advertisement

येल लॉ स्कूल से ग्रेजुएट और एक कामयाब वकील उषा वेंस को उनके पति अक्सर अपने जीवन और करियर में एक मजबूत आधार देने वाली शक्ति मानते हैं।

ये भी पढ़ेंः ओम बिरला से मुलाकात के बाद बागी सांसदों पर बरसे अभिषेक बनर्जी, की मांग

Published By:
 Kunal Verma
पब्लिश्ड