Updated April 24th, 2024 at 23:39 IST
यूक्रेन ने लंबी दूरी की मिसाइल के जरिये रूस के कब्जे वाले क्षेत्रों को बनाया निशाना
यूक्रेन ने अमेरिका द्वारा गुप्त रूप से प्रदान की गई लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलों का पहली बार इस्तेमाल किया है।
- दुनिया
- 1 मिनट रीड
Advertisement
यूक्रेन ने अमेरिका द्वारा गुप्त रूप से प्रदान की गई लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलों का पहली बार इस्तेमाल किया है। अमेरिकी अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि पिछले सप्ताह क्रीमिया में एक रूसी सैन्य हवाई क्षेत्र में और रात भर एक अन्य कब्जे वाले क्षेत्र में रूसी सेना पर बमबारी की गई।
अमेरिका ने गत अक्टूबर में दोगुनी मारक क्षमता वाली नई मिसाइल यूक्रेन को उपलब्ध कराई थी और इन मिसाइल के जरिये 300 किलोमीटर दूरी तक के लक्ष्य पर निशाना साधा जा सकता है। एक अधिकारी ने बताया कि अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन द्वारा हस्ताक्षरित एक नये सैन्य सहायता पैकेज के तहत इनमें से अधिक मिसाइल प्रदान कर रहा है।
Advertisement
इस बीच ‘ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ’ के उपाध्यक्ष ने कहा कि यूक्रेन को लंबी दूरी की मिसाइल उपलब्ध कराने का ‘यह सही समय है’।
यूक्रेन को बढ़ते रूसी हमलों का सामना करना पड़ रहा है। यूक्रेन लंबी दूरी की मिसाइल प्रणाली के लिए अनुरोध कर रहा था। अमेरिका द्वारा उपलब्ध कराई गई मिसाइल बहुत दूर स्थित रूसी लक्ष्यों पर हमला करने की महत्वपूर्ण क्षमता प्रदान करती हैं।
Advertisement
इसे भी पढ़ें : बाइडन ने यूक्रेन, इजराइल और ताइवान को युद्ध सहायता भेजने संबंधी विधेयक पर किए हस्ताक्षर
Advertisement
Published April 24th, 2024 at 23:39 IST
आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.
अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।