US-Iran War: 'ईरान का खात्मा हो गया', अब डोनाल्ड ट्रंप ने कर दिया दूसरे टारगेट का ऐलान; कहा- ये अमेरिका का सबसे बड़ा दुश्मन

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नए टारगेट का ऐलान कर दिया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी है।

‘Greenland Ultimatum’: US President Trump Claims War Largely Won, Reaffirms Commitment to Secure Greenland As NATO Tensions Escalate
US President Trump | Image: X

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नए टारगेट का ऐलान कर दिया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी है।

ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पोस्ट पर लिखा है कि अब ईरान के खत्म होने के साथ, अमेरिका का सबसे बड़ा दुश्मन 'कट्टर वामपंथी', 'बेहद अयोग्य' डेमोक्रेट पार्टी है! इस मामले पर ध्यान देने के लिए आपका धन्यवाद।

ईरान झुकने को तैयार नहीं

डोनाल्ड ट्रंप की धमकी के बावजूद रविवार सुबह तेहरान ने पीछे हटने का कोई संकेत नहीं दिया। उसने ट्रंप के अल्टीमेटम का जवाब अपनी जवाबी कार्रवाई की धमकी से दिया, और कसम खाई कि अगर उसके पावर प्लांट पर कोई हमला हुआ, तो वह इस क्षेत्र में अमेरिका और इजरायल के इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमला करेगा।

ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी IRNA के अनुसार, ईरान के खातम अल-अंबिया सैन्य कमांड मुख्यालय के प्रवक्ता कर्नल इब्राहिम जोलफागरी ने रविवार को चेतावनी दी, “अगर ईरान के ईंधन और ऊर्जा इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमला होता है, तो इस क्षेत्र में अमेरिका और उस शासन द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले ईंधन, ऊर्जा, सूचना प्रौद्योगिकी प्रणालियों और विलवणीकरण (desalination) इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमला किया जाएगा।”

Advertisement

ट्रंप ने क्या कहा था?

ट्रंप ने Truth Social प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट के जरिए ईरान को यह चेतावनी दी थी। इसमें उन्होंने लिखा, "अगर ईरान, ठीक इस समय से 48 घंटों के भीतर, बिना किसी धमकी के, होर्मुज जलडमरूमध्य को पूरी तरह से नहीं खोलता है, तो संयुक्त राज्य अमेरिका उनके विभिन्न पावर प्लांट्स पर हमला करके उन्हें पूरी तरह से नष्ट कर देगा।" ट्रंप ने कहा कि इसकी शुरुआत सबसे बड़े प्लांट से होगी।

ये भी पढ़ेंः COVID के बाद आने वाला है बड़ा 'LOCKDOWN'? पूरी दुनिया को IEA की चेतावनी

Advertisement
Published By :
Kunal Verma
पब्लिश्ड