व्हाइट हाउस में भी आंखें घुमाती नजर आईं मेलोनी, अब उन्हें कौन कर रहा था बोर? नमस्ते वाले अंदाज पर टिक गईं निगाहें
इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी अपने अंदाज से हर इवेंट में सुर्खियां बटोर लेती हैं। इस बार भी जब ट्रंप-जेलेंस्की मीट के लिए वो यूरोपीय नेताओं के साथ पहुंची, तो उन्होंने कैमरे का पूरा फोकस अपनी तरफ खींच लिया।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 2 min read

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी अपने अंदाज से हर इवेंट में सुर्खियां बटोर लेती हैं। इस बार भी जब ट्रंप-जेलेंस्की मीट के लिए वो यूरोपीय नेताओं के साथ पहुंची, तो उन्होंने कैमरे का पूरा फोकस अपनी तरफ खींच लिया।
आपको बता दें कि इस मुलाकात के कई फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसमें एक मोमेंट ऐसा भी था, जब मेलोनी को एक वीडियो में आंख घूमाते हुए देखा गया। इस वीडियो के वायरल होते ही उनकी वो झलक सोशल मीडिया पर बाढ़ की तरह फैल गई।
मेलोनी ने मेलानिया को किया 'नमस्ते'
इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति की पत्नी मेलानिया ट्रंप मेलोनी का स्वागत करने के लिए पहुंची तो दोनों ने पहले हाथ मिलाया। इसके बाद मेलोनी ने उन्हें हाथ जोड़कर नमस्ते किया। भारतीय परंपरा की इस झलक को कैमरे ने जैसे ही कैच किया, मेलानी के सम्मान में दुनिया झुक गई। आपको बता दें कि मेलोनी को कई मौकों पर इसी अंदाज में विश्व नेताओं का अभिवादन करते हुए देखा गया है। इटली में जी7 समिट के दौरान भी उन्होंने इसी अंदाज में नेताओं का स्वागत किया था।
आंखें घुमाने वाली फोटो वायरल
इसके अलावा सोशल मीडिया पर बाढ़ की तरह फैली मेलोनी की उस तस्वीर के बारे में बात करते हैं, जिसमें उन्हें आंख घुमाते हुए देखा गया। उस वक्त जर्मन चांसलर भाषण दे रहे थे। ऐसे में लोगों ने ये कहना शुरू कर दिया कि मेलोनी को उनके भाषण से बोरियत महसूस हो रही थी। आपको बता दें कि इस दौरान मेलोनी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और जर्मन चांसलर के बीच बैठी हुई थी।
Advertisement
इससे पहले जी7 समिट के दौरान भी एक वीडियो वायरल हुई थी, जिसमें उन्हें फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की बातों पर आंख घुमाते हुए देखा गया था। इसके बाद ये तस्वीर सोशल मीडिया पर कई दिनों तक छाई रही।