राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप के खिलाफ ताल ठोकेंगी कमला हैरिस, बनीं डेमोक्रेटिक उम्मीदवार
US News: भारतीय मूल की कमला हैरिस अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के लिए ऑफिशियल डेमोक्रेटिक उम्मीदवार बन गई हैं।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 2 min read

US News: भारतीय मूल की कमला हैरिस अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के लिए ऑफिशियल डेमोक्रेटिक उम्मीदवार बन गई हैं। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करके इसकी जानकारी दी और अपनी खुशी भी जाहिर की।
आपको बता दें कि डेमोक्रेटिक नेशनल कमेटी ने शुक्रवार को कहा कि उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने डेमोक्रेटिक पार्टी के नामांकन को सुरक्षित करने के लिए पर्याप्त प्रतिनिधियों का वोट हासिल कर लिया है, जिससे हैरिस एक प्रमुख राजनीतिक टिकट पर शीर्ष स्थान हासिल करने वाली पहली अश्वेत महिला बन गई हैं।
कमला हैरिस ने एक्स पर किया पोस्ट
कमला हैरिस ने एक्स पर लिखा- 'मैं संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक उम्मीदवार होने पर सम्मानित महसूस कर रही हूं। मैं अगले सप्ताह आधिकारिक तौर पर नामांकन स्वीकार करूंगी। यह अभियान देश प्रेम से ओत-प्रोत लोगों के एक साथ आने और अपनी सर्वश्रेष्ठ स्थिति के लिए लड़ने के बारे में है।'
आपको बता दें कि पार्टी अध्यक्ष जैमे हैरिसन ने कहा कि हैरिस का नामांकन सोमवार को पार्टी के वर्चुअल रोल कॉल वोट समाप्त होने के बाद आधिकारिक हो जाएगा।
Advertisement
जो बाइडेन ने दिया था खुला समर्थन
जो बाइडेन के चुनाव से पीछे हटने से पहले ही इस बात को लेकर चर्चा तेज हो गई थी कि कमला हैरिस डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ जो बाइडेन से ज्यादा योग्य हैं या नहीं? इसके बाद जो बाइडेन ने राष्ट्रपति चुनाव से खुद को अलग करने के बाद कमला हैरिस का खुला समर्थन किया। उन्होंने ये भी कहा कि वो अमेरिका के हित को ध्यान में रखते हुए ये फैसला ले रहे हैं।
सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक पत्र में बाइडेन ने कहा था, 'आपके राष्ट्रपति के रूप में सेवा करना मेरे जीवन का सबसे बड़ा सम्मान रहा है। मेरा इरादा फिर से चुनाव लड़ने का है, लेकिन मेरा मानना है कि यह मेरी पार्टी और देश के सर्वोत्तम हित में है कि मैं पीछे हट हो जाऊं और अपने शेष कार्यकाल के लिए राष्ट्रपति के रूप में अपने कर्तव्यों को पूरा करने पर ध्यान केंद्रित करूं।'