MP News: 5 साल के बच्चे ने बिस्तर पर किया पेशाब तो मां आग बबूला, गर्म चिमटे से जला डाला गुप्तांग
MP News: मध्य प्रदेश से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है।
- भारत
- 2 min read

सत्यविजय सिंह
MP News: मध्य प्रदेश से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। जानकारी मिल रही है कि गुना के चांचौड़ा थाना क्षेत्र के बरबटपुरा में सौतेली मां ने 5 साल के बच्चे को गर्म चिमटे से दाग दिया।
बताया जा रहा है कि बच्चा दर्द से चिल्लाता रहा और उसकी सौतेली मां उसे चिमटे से दागती रही। महिला ने उसके गुप्तांग पर भी गर्म चिमटा लगा दिया। बच्चे की चीख सुनकर पास के घर में रहने वाली उसकी दादी दौड़कर उसे बचाने के लिए पहुंची। सौतेली मां ने बच्चे के साथ ऐसी निर्दयता सिर्फ इसलिए की क्योंकि उसने बिस्तर में पेशाब कर दी थी।
ये है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार, तैयब शाह ने साल 2021 में कोरोना में पत्नी की मौत हो जाने के बाद रजिया से दूसरी शादी की थी। तैयब की पहली पत्नी से तौफीक नाम का 5 साल का बेटा है। बुधवार को तैयब सुबह 6 बजे पानी भरने के लिए चला गया था। उस समय तौफीक ने बिस्तर में पेशाब कर दी। यह देख रजिया को इतना गुस्सा आया कि उसने चिमटा गर्म किया और तौफीक के दोनों कूल्हों, बाएं हाथ की कलाई, ठोड़ी और गुप्तांग पर उससे दाग दिया। दर्द के कारण तौफीक जोर से चिल्लाने लगा तो दादी रईसा बानो उसे बचाने पहुंची। इसके बाद परिजन तौफीक को इलाज के लिए बीनागंज के सरकारी अस्पताल लेकर गए। दादी की शिकायत के बाद रजिया पर पुलिस ने खतरनाक हथियार से चोट पहुंचाने की धाराओं
मे एफआईआर दर्ज की है।
Advertisement
ये भी पढ़ेंः विधानसभा में दहाड़, एक्शन में योगी सरकार; वकील की हत्या में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष समेत 5 गिरफ्तार