'नक्शे से तुम्हारा देश मिटा देंगे...', ट्रंप की धमकी ने छेड़ा नया 'युद्ध', ईरान ने धमकाया- हमारी सेना तैयार है; क्या फिर शुरू होगा महायुद्ध?

ईरान की सरकारी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, स्विट्जरलैंड में बातचीत में शामिल ईरानी प्रतिनिधिमंडल ने विरोध दर्ज कराया है।

Iran warns US
US-Iran War | Image: AP

ईरान की सरकारी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, स्विट्जरलैंड में बातचीत में शामिल ईरानी प्रतिनिधिमंडल ने विरोध दर्ज कराया है। यह विरोध तब किया गया जब कुछ समय पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उनके वार्ताकारों को धमकी दी।

आज अमेरिकी मीडिया के साथ एक फोन कॉल में ट्रंप ने कहा कि अगर ईरान के साथ कोई समझौता नहीं हो पाता है, तो अमेरिका होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) पर कब्जा कर सकता है। साथ ही, उन्होंने स्विट्जरलैंड में मौजूद ईरानी प्रतिनिधिमंडल को धमकी भी दी।

ट्रंप ने कहा कि उन्होंने ईरानी अधिकारियों से कहा, "अगर आप इसे (होर्मुज जलडमरूमध्य को) बंद करते हैं, तो हम तुम्हारा देश ही खत्म देंगे। तुम अपने देश वापस भी नहीं लौट पाओगे।"

ईरान ने दी धमकी

ईरान के मुख्य वार्ताकार मोहम्मद बाघेरी गालिबाफ ने अमेरिका को चेतावनी दी है कि वह इस्लामिक रिपब्लिक को धमकी ना दे। उन्होंने कहा, "हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार है।"

Advertisement

हिज्बुल्लाह को समर्थन देने के कारण राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान पर हमला करने की धमकी दिए जाने के बाद गालिबाफ ने कहा, "क्या उन्हें नहीं लगता कि अगर उनकी धमकियों का कोई असर होता, तो वे आज ऐसी हताशा वाली स्थिति में नहीं पहुंचते? हम अमेरिकी धमकियों की परवाह नहीं करते।"

उन्होंने आगे कहा, "उनके लिए बेहतर होगा कि वे अपने बयानों को लेकर सावधान रहें; हमारी सेना उन्हें अलग तरह से जवाब देने के लिए तैयार है। वे चाहे कुछ भी कहें, असल में कार्रवाई हम ही करते हैं।"

Advertisement

क्या फेल होगी वार्ता?

ईरान की एक न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट है कि अगर इजरायल दक्षिणी लेबनान से पीछे नहीं हटता है, तो तेहरान अमेरिका के साथ सभी बातचीत रोक देगा; जबकि यरूशलेम ने ऐसा न करने का संकल्प लिया है।

एजेंसी का कहना है कि उसे पता चला है कि अगर वाशिंगटन के साथ हुए अस्थायी समझौते की पहली शर्त पूरी नहीं होती है, यानी लेबनान समेत सभी मोर्चों पर युद्ध खत्म करना और लेबनान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता सुनिश्चित करना, तो बातचीत रोक दी जाएगी। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, पहली शर्त को लागू किए बिना बातचीत का कोई मतलब नहीं है।

लेबनान में क्या चल रहा है?

लेबनान के सरकारी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, आज लेबनान में इजरायली सेना के हमलों में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई, जिनमें एक बच्चा और दो बुजुर्ग भी शामिल हैं। पिछले हफ्ते के आखिर में हुए इजरायली हमलों में भारी खून-खराबा हुआ, जो मौजूदा संघर्ष शुरू होने के बाद से देश में हुई सबसे बुरी घटनाओं में से एक थी। रविवार को इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने जोर देकर कहा कि उनके देश की सेना लेबनान में उस सुरक्षा क्षेत्र से पीछे नहीं हटेगी, जहां हिज्बुल्लाह के लड़ाकों के साथ उसकी गोलीबारी चल रही है।

ये भी पढ़ेंः 'किसी भी कीमत पर ईरान को मैं...', नेतन्याहू का पारा हाई

Published By:
 Kunal Verma
पब्लिश्ड