अपडेटेड 2 July 2024 at 20:20 IST

'हाथरस में हुई घटना से बहुत दुखी हूं', जर्मनी के राजदूत ने जताया दुख; अब तक 100 से अधिक लोगों की मौत

Hathras: उत्तर प्रदेश के हाथरस में आयोजित सत्संग के दौरान मची भगदड़ में 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई है।

Philipp Ackermann
फिलिप एकरमैन | Image: @AmbAckermann/X

Hathras: उत्तर प्रदेश के हाथरस में आयोजित सत्संग के दौरान मची भगदड़ में 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। इस मामले में जर्मनी के राजदूत ने भी एक्स पर पोस्ट के जरिए इस घटना को लेकर दुख जताया है।

जर्मनी के राजदूत ने क्या कहा?

जर्मनी के राजदूत फिलिप एकरमैन ने एक्स पर लिखा- 'हाथरस में हुई दुखद घटना से बहुत दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। उम्मीद है कि घायलों तक जल्द ही मदद पहुंचेगी।'

अब तक 100 से अधिक लोगों की मौत

भोले बाबा के समागम में हजारों की संख्या में लोग शामिल होने पहुंचे थे। पंडाल में भीषण उमस और गर्मी से कई लोग बेहोश भी हुए। जब सत्संग खत्म हुआ लोगों में वहां से निकलने की भगदड़ मच गई, जिसके बाद चारों तरफ चीख पुकार मच गई। लोग बिना कोई परवाह किए एक-दूसरे को कुचलते हुए आगे बढ़ते गए। अब तक 100 से अधिक लोगों की मौत की सूचना मिली है। मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। मरने वालों और घायलों में अधिक संख्या महिलाओं, बुजुर्ग और बच्चे की है।

हाथरस घटना पर वहां मौजूद लोगों ने बताया कि करीब 25 श्रद्धालुओं ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। नारायण साकार हरि के जाने के बाद उनकी गाड़ी के पीछे लोगों के भागने से भगदड़ मची। जैसे ही भोले बाबा सत्संग से निकले उनके भक्तों ने पीछे दौड़ना शुरू कर दिया। इस दौरान कई श्रद्धालु मौके पर ही दब गए। लोगों के मुताबिक मौके पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल भी नहीं था। आपको बता दें कि नारायण साकार हरि के लाखों की संख्या में अनुयायी हैं। उनके सत्संग में हजारों के संख्या में लोग शामिल होते हैं। मंगलवार को उनका सत्संग मुगलगढ़ी के फुलरई गांव में था, यहां भी हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए थे।

Advertisement

ये भी पढ़ेंः नैना देवी से हाथरस तक...देश में 2003 से अब तक भगदड़ की कितनी घटनाएं?पूरी टाइमलाइन

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 2 July 2024 at 20:20 IST