Khamenei Funeral: 14 महीने की पोती का ताबूत देख फूट-फूटकर रोए ईरानी, खामेनेई के ताबूत पर स्कार्फ और दूसरी चीजें क्यों फेंक रहे थे लोग? VIDEO

ईरान में लाखों लोग अपने प्रिय नेता पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई को श्रद्धांजलि देने के लिए अपने घर से निकल रहे हैं। काले कपड़ों में लोगों का हूजूम आंखों में आंसू लिए गम में डूबा नजर आ रहा है।

Khamenei Funeral
खामेनेई के जनाजे में श्रद्धांजलि देने उमड़ा लोगों का हुजूम, 14 महीने की पोती का ताबूत देख फूट-फूटकर रोए ईरानी | Image: AP

ईरान में लाखों लोग अपने प्रिय नेता पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई को श्रद्धांजलि देने के लिए अपने घर से निकल रहे हैं। काले कपड़ों में लोगों का हूजूम आंखों में आंसू लिए गम में डूबा नजर आ रहा है। इस बीच ईरान से एक तस्वीर सामने आई है, जिसने कइयों के कलेजे दर्द और तड़प के बोझ से भर दिया है।

असल में, ईरान से जो तस्वीर सामने आई है, उसमें खामेनेई के ताबूत के बगल में एक 14 महीने की बच्ची की मासूम तस्वीर रखी गई है। इस तस्वीर को देखकर लोग फूट-फूटकर रोते हुए नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि ये फोटो खामेनेई के 14 महीने की पोती की है, जो इजरायली-अमेरिकी हमले में खामेनेई के साथ मारी गई थी।

In this photo released by Iran's Supreme Leader's office, Iran's paramilitary Revolutionary Guard Gen. Ahmad Vahidi sits alongside Iran's Supreme Leader Ayatollah Ali Khamenei casket as it lies in a mourning hall adjacent to the Imam Khomeini Hussainiya within the Supreme Leader's compound before his funeral in Tehran, Iran, late Thursday, July 2, 2026. (Office of the Iranian Supreme Leader via AP)
Photo: AP

खामेनेई के साथ किन लोगों को दी जा रही श्रद्धांजलि

28 फरवरी 2026 को अमेरिकी-इजरायली हमले में खामेनेई के साथ उनके दामाद, सबसे बड़ी बेटी, 14 महीने की पोती और मोजतबा खामेनेई की पत्नी की मौत हो गई थी। दुनियाभर के नेता ईरान में इन सभी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे हैं।

ताबूत पर स्कार्फ और दूसरी चीजें क्यों फेंक रहे लोग?

इस दौरान धार्मिक नेता और विदेशी मेहमान खामेनेई के ताबूत के पास गए। ईरान की संसद के स्पीकर मोहम्मद बागेर गालिबाफ, विदेश मंत्री अब्बास अरागची और राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान, जो देश की नागरिक सरकार के प्रमुख नेता हैं, सभी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

Advertisement
Iranian religious leaders and other mourners walk past the coffins of slain Iranian Supreme Leader Ayatollah Ali Khamenei and members of his family during a viewing ceremony ahead of the dayslong funeral ceremonies at the Imam Khomeini Mosalla Grand Mosque in Tehran, Iran, Friday, July 3, 2026. (AP Photo/Vahid Salemi) CORRECTION : The religious leaders are Iranian, not foreigners
Photo: AP

ईरान के सरकारी मीडिया द्वारा जारी एक वीडियो में गुरुवार रात खामेनेई के लिए शोक सभा दिखाई गई। 

Iranian religious leaders and other mourners pay their respects before the coffins of slain Iranian Supreme Leader Ayatollah Ali Khamenei and members of his family during a viewing ceremony ahead of the dayslong funeral ceremonies at the Imam Khomeini Mosalla Grand Mosque in Tehran, Iran, Friday, July 3, 2026. (AP Photo/Vahid Salemi)
Photo: AP

काले कपड़े पहने शोक मनाने वाले लोग, जिनकी पहचान सरकारी मीडिया ने उन परिवारों के सदस्यों के तौर पर की, जिन्होंने 2025 के 12-दिन के युद्ध और हालिया ईरान युद्ध में अपने प्रियजनों को खो दिया था, ने स्कार्फ और अन्य चीजें फेंकीं ताकि उन्हें ताबूत से छुआया जा सके। ईरान में यह एक आम रिवाज है जिसे आशीर्वाद माना जाता है।

Advertisement

ये भी पढ़ेंः बिलावल भुट्टो को भारत का मुंहतोड़ जवाब, कहा- पाकिस्तान को आतंकवाद...

Published By:
 Kunal Verma
पब्लिश्ड