Israel-Iran: नया सुप्रीम लीडर चुनते ही ईरान का बड़ा फैसला, गद्दारों को मिलेगी मौत; खामेनेई की हत्या का जश्न मनाने वालों के लिए सजा का ऐलान
ईरान ने विदेश में रहने वाले ईरानियों को चेतावनी दी है कि अगर वे दुश्मन के साथ जुड़ेंगे, सपोर्ट करेंगे, या सहयोग करेंगे तो देश में उनकी संपत्ति जब्त कर ली जाएगी।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 2 min read

ईरान ने विदेश में रहने वाले ईरानियों को चेतावनी दी है कि अगर वे दुश्मन के साथ जुड़ेंगे, सपोर्ट करेंगे, या सहयोग करेंगे तो देश में उनकी संपत्ति जब्त कर ली जाएगी।
प्रॉसिक्यूटर जनरल के ऑफिस के एक बयान में विदेश में रहने वाले नागरिकों को चेतावनी दी गई है कि जो अलग-अलग तरीकों से अमेरिकी-जायोनी हमलावर दुश्मन के साथ जुड़ेंगे, सपोर्ट करेंगे, या सहयोग करेंगे, उनके सभी एसेट्स जब्त कर लिए जाएंगे और कानून के मुताबिक दूसरी कानूनी सजा दी जाएगी।”
इन्हें मिलेगी मौत की सजा
बयान में आगे कहा गया है कि “इजराइल, अमेरिका जैसी दुश्मन सरकारों, या देश की सुरक्षा के खिलाफ उनके किसी भी जुड़े एजेंट के लिए किया गया कोई भी ऑपरेशनल एक्शन भी मौत की सजा हो सकता है।"
आपको बता दें कि दुनिया भर में सरकार का विरोध करने वाले हजारों ईरानियों ने अमेरिकी हमलों और सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत का जश्न मनाया था। पूरे यूरोप, नॉर्थ अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया में सरकार के खिलाफ रैलियां हुई थी।
Advertisement
मोजतबा खामेनेई बने ईरान के नए सुप्रीम लीडर
ईरान ने मोजतबा आयतुल्लाह को नए सुप्रीम लीडर बनाने की आधिकारिक पुष्टि कर दी है। ईरान की असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स ने रविवार को सर्वसम्मति से आयतुल्लाह सैयद मोजतबा हुसैनी खामेनेई को इस्लामिक गणराज्य ईरान का नया सर्वोच्च नेता (सुप्रीम लीडर) चुन लिया है। यह घोषणा आधी रात के बाद की गई, जिसके बाद ईरानी मीडिया की ओर से भी इसका ऐलान किया गया।
वहीं, दूसरी ओर मोजतबा खामेनेई को ईरान का नया सुप्रीम लीडर बनाने पर अमेरिका भड़का उठा है। राष्ट्रपति ट्रंप ने बड़ी चेतावनी भी दे डाली है। राष्ट्रपति ट्रंप ने इस पर कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि 'मैं ईरान के मोजतबा खामेनेई को अपना नया सुप्रीम लीडर चुनने से खुश नहीं हूं।'