अपडेटेड 9 March 2026 at 14:33 IST
Iran-Israel War: मोजतबा खामेनेई बने ईरान के नए 'सुप्रीम लीडर' तो भड़का अमेरिका, डोनाल्ड ट्रंप बोले- वह ज्यादा समय तक नहीं...
ईरान ने मोजतबा आयतुल्लाह को नए सुप्रीम लीडर बनाने की आधिकारिक पुष्टि कर दी है। अब ईरान के इस फैसले पर अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप की पहली प्रतिक्रिया आई है। जानते हैं ट्रंप ने क्या कहा?
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 3 min read

ईरान ने मोजतबा आयतुल्लाह को नए सुप्रीम लीडर बनाने की आधिकारिक पुष्टि कर दी है। ईरान की असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स ने रविवार को सर्वसम्मति से आयतुल्लाह सैयद मोजतबा हुसैनी खामेनेई को इस्लामिक गणराज्य ईरान का नया सर्वोच्च नेता (सुप्रीम लीडर) चुन लिया है। यह घोषणा आधी रात के बाद की गई, जिसके बाद ईरानी मीडिया की ओर से भी इसका ऐलान किया गया। मोजतबा खामेनेई को ईरान का नया सुप्रीम लीडर बनाने पर अमेरिका भड़का उठा है। राष्ट्रपति ट्रंप ने बड़ी चेतावनी भी दे डाली है।
अमेरिका-इजरायल के हमले में आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद उनके बेटे मोजतबा खामेनेई को ईरान का अगला सुप्रीम लीडर बनाया गया है। असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स, जिसमें 88 शिया धर्मगुरु शामिल हैं, ने निर्णायक मतदान के बाद मोजतबा खामेनेई को तीसरे सर्वोच्च नेता के रूप में नियुक्त किया। मगर ईरान के इस फैसले से अमेरिका भड़क उठा है। राष्ट्रपति ट्रंप ने इस पर कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि 'मैं ईरान के मोजतबा खामेनेई को अपना नया सुप्रीम लीडर चुनने से खुश नहीं हूं।'
मोजतबा खामेनेई को सुप्रीम लीडर बनाने पर क्या बोले ट्रंप?
अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मोजतबा खामेनेई की नियुक्ति पर कहा कि US की मंजूरी के बिना ही ईरान ने अपने नए सुप्रीम लीडर को चुना है। अब हम देखेंगे आगे क्या होता है। इसे भी लंबे समय तक टिकने नहीं दूंगा। इधर मोजतबा के सुप्रीम लीडर बनने के बाद इजराइल ने भी ईरान पर हमले तेज कर दिए हैं। सोमवार को इजरायली सेना ने ईरान के वायुसेना मुख्यालय को अपना निशाना बनाया। ईरान ने भी इजराइल पर हमला करते हुए इसका करारा जवाब दिया। एक बार फिर दोनों ओर से हमले तेज होते नजर आ रहे हैं।
ईरान को अमेरिका की बड़ी चेतावनी
बता दें कि इससे पहले भी जब अली खामेनेई के बेटे के नाम पर चर्चा चल रही थी तो राष्ट्रपति ट्रंप ने साफ-साफ शब्दों में कह दिया था कि ईरान का यह फैसला मंजूर नहीं होगा। ट्रंप ने अमेरिकी मीडिया से कहा था, " सुप्रीम लीडर चुनने से पहले ईरान को हमसे मंजूरी लेनी होगी। अगर उसे हमसे मंजूरी नहीं मिली, तो वह ज्यादा दिन नहीं टिकेगा। हम यह पक्का करना चाहते हैं कि हमें हर 10 साल में वापस न जाना पड़े, जब आपके पास मेरे जैसा राष्ट्रपति न हो तो यह नहीं होगा।"
Advertisement
मोजतबा खामेनेई को बड़ी जिम्मेदारी
मोजतबा खामेनेई (56 साल) आयतुल्लाह अली खामेनेई के दूसरे सबसे बड़े बेटे हैं। मोजतबा ने कभी कोई बड़ा सरकारी पद नहीं संभाला, लेकिन राजनीतिक हलकों में उन्हें प्रभावशाली शख्सियत माना जाता रहा है। सैन्य और अर्धसैनिक बलों के साथ उनके मजबूत संबंधों की चर्चा होती रही है। 2009 में ईरान में हुए विरोध प्रदर्शनों के दौरान भी उनका नाम सामने आया था। कुछ आलोचकों ने आरोप लगाया था कि प्रदर्शनों को सख्ती से नियंत्रित करने में उनकी भूमिका रही। हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी।
Advertisement
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 9 March 2026 at 14:33 IST