Advertisement

Updated April 28th, 2024 at 10:31 IST

टिकटॉक स्‍टार ओम फहद की बगदाद में गोली मारकर हत्या, फोन भी उठा ले गए शूटर्स

tiktok star om fahad

Reported by: Ankur Shrivastava
Iraqi TikTok star Om Fahad shot dead
Iraqi TikTok star Om Fahad shot dead | Image:X
Advertisement

Iraqi TikTok star Om Fahad shot dead: इराक की जानी-मानी सोशल मीडिया इन्‍फ्लुएंसर और फेमस टिकाटॉक स्‍टार ओम फहद की बगदाद में गोली मारकर हत्या कर दी। घटना पूर्वी बगदाद के जोयौना जिले में उनके घर के बाहर हुई। ओम फहद पर हमला शुक्रवार देर रात हुआ।

समाचार एजेंसी एएनआई ने अल जजीरा के हवाले से बताया है कि हमलावर मोटरसाइकिल पर सवार होकर काले कपड़े और हेलमेट पहने हुए आए थे। मोटरसाइकिल से एक हमलावर ने उतरकर एसयूवी कार में बैठी ओम फहद को गोली मार दी। ये घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। आंतरिक मंत्रालय ने हत्या की परिस्थितियों की जांच के लिए एक टीम गठित की है।

Advertisement

कौन हैं ओम फहद

ओम फहद का असली नाम गुफरान सावादी था। वह पॉप संगीत पर डांस करते हुए अपने वीडियो टिकटॉक पर शेयर करने के लिए फेमस थीं। उनके टिकटॉक पर लगभग आधे मिलियन फॉलोअर्स हैं। ओम फहद को फरवरी 2023 में एक कोर्ट ने छह महीने जेल की सजा सुनाई गई थी। उनपर आरोप था कि उन्होंने अपने वीडियो में अशोभनीय कंटेंट को प्रमोट किया था, जो सार्वजनिक नैतिकता को प्रभावित करता है।

Advertisement

इराकी अधिकारी कर रहे हैं हत्या मामले की जांच

इराकी अधिकारी एक प्रसिद्ध सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की उसके घर के सामने हत्या किए जाने मे मामले की जांच कर रहे हैं। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर गुफरान महदी सवादी ‘टिकटॉक’ और ‘इंस्टाग्राम’ पर बेहद लोकप्रिय थीं। इन सोशल मीडिया मंचों पर वह अपने वीडियो पोस्ट करती थीं और अधिकतर वीडियों में उन्हें संगीत की धुन पर थिरकते देखा जा सकता है। वह ‘ओम फहद’ नाम से भी जानी जाती थीं। उन्हें उनके घर के सामने मोटरसाइकिल सवार सशस्त्र बदमाश ने गोली मार दी।

Advertisement

एक इराकी सुरक्षा अधिकारी ने नाम गोपनीय रखने की शर्त पर बताया कि शुक्रवार को जब फहद ने अपनी कार अपने घर के बाहर खड़ी की तभी हमलावर ने उन पर गोलियां चलाईं जिससे उनकी मौत हो गई। हमलावर उनका फोन भी अपने साथ ले गए।

फहद सोशल मीडिया से जुड़ी पहली हस्ती नहीं हैं जिनकी हत्या की गई है। पिछले वर्ष नूर अलसफर की भी शहर में गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। नूर ट्रांसजेंडर थीं और उनके भी सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में फॉलोअर्स थे। फहद के पड़ोसी अबु अदम ने बताया कि गोलियों की आवाज सुन कर वह बाहर आए तो देखा कि फहद की कार का दरवाजा खुला था और वह स्टेयरिंग पर औंधे मुहं पड़ी थीं।

Advertisement

उन्होंने कहा,‘‘ फहद के साथ एक अन्य महिला थी जो हमले के बाद वहां से चली गई। घटना के बाद सुरक्षा बल के जवान पहुंचे। उन्होंने पूरे इलाके की घेराबंदी की और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।’’ पुलिस मामले की जांच कर रही है।

(PTI Input)

Advertisement

इसे भी पढ़ें- मेरे बेटे शेर हैं, दिनदहाड़े मारेंगे...बेटे अली ने किया था अलर्ट, अतीक की जिद से मिट्टी में मिला असद

Advertisement

Published April 28th, 2024 at 10:31 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

2 घंटे पहलेे
1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo