'सिकंदर आया, मंगोल आए, अब ये सनकी क्या ही करेगा', अमेरिका की 'तबाही' से पहले डोनाल्ड ट्रंप को ईरान ने दी खुलेआम चुनौती

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान ने खुली चुनौती दी है। तुर्की में ईरानी दूतावास ने एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि जो वक्त नहीं कर पाया, वो एक सनकी क्या करेगा।

Iran Rejects Latest US Ceasefire Proposal, Wants Permanent End To War
Trump | Image: AP/File

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान ने खुली चुनौती दी है। तुर्की में ईरानी दूतावास ने एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि जो वक्त नहीं कर पाया, वो एक सनकी क्या करेगा।

इससे पहले डोनाल्ड ट्रंप ने धमकी देते हुए कहा था कि आज रात ईरान की पूरी सभ्यता खत्म हो जाएगी।

ईरान का जवाब

तुर्किए में ईरान के दूतावास ने ट्रंप की इसी धमकी का जवाब देते हुए लिखा, "सिकंदर ने इसे जला दिया। मंगोलों ने इसे तबाह कर दिया। इतिहास ने इसकी परीक्षा ली। ईरान आज भी कायम है। एक सनकी की धमकियां उसे खत्म नहीं कर सकतीं, जिसे समय भी खत्म न कर सका।"

डोनाल्ड ट्रंप का बयान

डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में लिखा, 'आज रात एक पूरी सभ्यता खत्म हो जाएगी, जिसे फिर कभी वापस नहीं लाया जा सकेगा। मैं नहीं चाहता कि ऐसा हो, लेकिन शायद ऐसा ही होगा। हालांकि, अब जब पूरी तरह से सत्ता परिवर्तन' हो गया है, जहां अलग, ज्यादा समझदार और कम कट्टर सोच वाले लोग हावी हैं, तो शायद कुछ बहुत ही शानदार और क्रांतिकारी हो सकता है; कौन जाने? हमें आज रात पता चल जाएगा, जो दुनिया के लंबे और जटिल इतिहास के सबसे अहम पलों में से एक है। 47 सालों की जबरदस्ती, भ्रष्टाचार और मौत का सिलसिला आखिरकार खत्म हो जाएगा। ईरान के महान लोगों पर ईश्वर की कृपा हो!'

Advertisement

इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 48 घंटे का अल्टीमेटम खत्म होने से पहले ही अमेरिका ने मंगलवार को ईरान के खर्ग द्वीप पर कई हमले किए गए। यह द्वीप फारसी खाड़ी के उस पार कुवैत और सऊदी अरब में मौजूद अमेरिकी ठिकानों के सामने स्थित है, और ईरान के तेल क्षेत्र में इसका अहम योगदान है। आपको बता दें कि देश के लगभग 90% तेल निर्यात इसी रास्ते से होते हैं।

ये भी पढ़ेंः अगले 48 घंटे तक घर के अंदर रहें... भारत सरकार ने जारी कर दी एडवाइजरी

Advertisement
Published By :
Kunal Verma
पब्लिश्ड