G7 समिट में PM मोदी समेत दुनियाभर के नेता जुटे, दूसरी तरफ इटली के संसद में हो गई गुत्थम-गुथाई
G7 Summit: इटली में PM मोदी समेत कई नेता जी7 समिट के लिए पहुंचे हैं।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 2 min read

G7 Summit: इटली में PM मोदी समेत कई नेता जी7 समिट के लिए पहुंचे हैं। वहीं, समिट के पहले ही दिन इटली की संसद में सांसदों के बीच मार हो गई। इस दौरान सांसदों ने एक-दूसरे पर खूब लात-घूसे बरसाए।
बताया जा रहा है कि इटली की संसद में एक सरकारी प्रस्ताव पर तीखी बहस ने तूल पकड़ लिया, जिसके कारण एक विपक्षी विधायक को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। इटली के पुगलिया में ग्रुप ऑफ सेवन (G7) के वार्षिक शिखर सम्मेलन के दौरान संसदीय विवाद के हिंसक दृश्य व्यापक रूप से फैल गए।
विदेश मंत्री ने हिंसा की निंदा की
विदेश मंत्री एंटोनियो ताजानी ने हिंसा की निंदा की और राजनीतिक विवादों को शारीरिक झगड़ों का सहारा लिए बिना हल करने की आवश्यकता पर जोर दिया। अमेरिकी मीडिया ने इस महत्वपूर्ण राजनयिक कार्यक्रम के दौरान तनाव और इटली की मेजबानी की जिम्मेदारियों पर जोर-शोर से हमला बोला।
विदेश मंत्री एंटोनियो ताजानी ने लोकल मीडिया से कहा- 'मेरे पास शब्द नहीं हैं। हमें बेहतर उदाहरण पेश करना चाहिए, न कि राजनीतिक समस्याओं को सुलझाने के लिए मुक्कों का सहारा लेना चाहिए।'
Advertisement
PM मोदी भी G7 समिट में पहुंचे
इस विवाद के अगले ही दिन प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी अपने तीसरे कार्यकाल की पहली विदेश यात्रा में 50वें ग्रुप ऑफ सेवन (G7) नेताओं के समिट के आउटरीच सत्र में भाग लेने के लिए आज सुबह इटली पहुंचे। उन्होंने अपने यूके समकक्ष ऋषि सुनक के साथ-साथ फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की के साथ चर्चा की। जी7 सत्र में AI, ऊर्जा, अफ्रीका और भूमध्य सागर से संबंधित मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करने की उम्मीद है। इटली पहुंचने पर प्रधान मंत्री ने कहा कि वह विश्व नेताओं के साथ सार्थक चर्चा में शामिल होने के लिए उत्सुक हैं।
आपको बता दें कि G7 समिट 13 से 15 जून तक इटली के अपुलीया क्षेत्र में बोर्गो इग्नाजिया के लक्जरी रिसॉर्ट में आयोजित किया जा रहा है। वार्षिक शिखर सम्मेलन में इटली, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, जापान, यूनाइटेड किंगडम, अमेरिका, यूरोपीय संघ के प्रतिनिधि शामिल हुए।