'आतंकवादी आएंगे तो बिरयानी खाकर नहीं जाएंगे...', राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी पर सांसद का बयान
Ayodhya News: राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी के बाद राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा ने आतंकियों को चेतावनी दी है।
- भारत
- 2 min read

Ayodhya News: राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी के बाद राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा ने आतंकियों को चेतावनी दी है। सांसद ने कहा है कि आतंकवादी आएंगे तो बिरयानी खाकर नहीं जाएंगे।
दिनेश शर्मा ने क्या कहा?
राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी के बाद राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा अयोध्या पहुंचे हैं। उन्होंने आतंकियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि ये मोदी-योगी का युग, यहां आतंकवादी आएंगे तो बिरयानी खाकर नहीं जाएंगे। यहीं पर सुरक्षा बलों की गोलियों का शिकार होकर जाते हैं। जिसने भी धमकी दी है, वह जहन्नुम जाने को तैयार हो जाए।
इस आतंकी संगठन के नाम से आया ऑडियो
आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद ने अयोध्या में राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी दी है। जैश ए मोहम्मद के नाम से एक धमकी भरा ऑडियो भेजा गया है। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियों ने अयोध्या में अलर्ट जारी कर दिया है और ऑडियो की जांच की जा रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने एक ऑडियो जारी किया है, जिसमें राम मंदिर पर हमले की चेतावनी दी गई है। तथाकथित ऑडियो में एक शख्स को कहते सुना गया है कि हमारी मस्जिद को हटाकर मंदिर बनाया गया है। इसे अब बम से उड़ा देंगे। अयोध्या में अलर्ट जारी कर दिया गया है और सुरक्षा एजेंसियां इसकी जांच कर रही हैं।
Advertisement
आपको बता दें कि 22 जनवरी 2024 को रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद से अयोध्या के राम मंदिर में दर्शन के लिए लाखों लोग हर दिन पहुंचते हैं। अयोध्या में राम मंदिर जिसका इस साल जनवरी में उद्घाटन किया गया था, भारत में संवेदनशील प्रतिष्ठानों में से एक है। कहा जाता है कि ये अलग-अलग कई आतंकवादी संगठनों के रडार पर है। 2005 में एक आतंकी संगठन हमले को अंजाम भी दे चुका है। सुरक्षाबलों ने 5 आतंकियों को मार गिराया था, जबकि एक नागरिक की जान भी गई थी।
ये भी पढ़ेंः दर्दनाक: बोरवेल में फंसी 1 साल की बच्ची, सिर से पकड़कर खींचा जा रहा ऊपर; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी