अपडेटेड 23 August 2025 at 21:10 IST

तोप में बांधकर अपने चाचा के चीथड़े उड़ाने का दिया था आदेश, अब अपने सैनिकों की मौत पर फूट-फूटकर रोया 'कसाई' तनाशाह; VIDEO वायरल

Kim Jong Un Cries: सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में किम जोंग को अपने सैनिकों की मौत पर आंसू बहाते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो में दुनिया का सबसे जालिम तानाशाह फूट-फूटकर रो रहा है।

Kim Jong
Kim Jong | Image: Meta AI

Kim Jong Un Cries: उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन को दुनिया 'कसाई' कहकर बुलाती है। इसका कारण ये है कि वो पूरी दुनिया में अपनी बेरहमी के लिए मशहूर हैं। उनकी बेरहमी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि एक बार उन्होंने अपने चाचा को तोप में बांधकर उनके चीथड़े उड़ाने का आदेश दे दिया था।

आपको बता दें कि अब उसी तानाशाह की एक अलग तस्वीर दुनिया के सामने आई है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में किम जोंग को अपने सैनिकों की मौत पर आंसू बहाते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो में दुनिया का सबसे जालिम तानाशाह फूट-फूटकर रो रहा है।

क्या है मामला?

रूस में उत्तर कोरियाई सैनिक यूक्रेन के खिलाफ युद्ध लड़ रहे हैं। इस दौरान कई उत्तर कोरियाई सैनिकों की मौत हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रूस से सैनिकों के पार्थिव शरीर को लेकर विमान उत्तर कोरिया पहुंचा, तो वहां किम जोंग भी मौजूद थे। उन्होंने घुटने पर बैठकर सैनिकों की तस्वीरों पर मेडल लगाया, और वहां खड़े होकर फूट-फूटकर रोते नजर आए। आपको बता दें कि ये पहली बार था, जब किम जोंग की आंखों में किसी ने आंसू देखे होंगे। ये तस्वीर जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुई, लोगों का यकीन कर पाना मुश्किल हो गया।

किम जोंग का दिखा अलग रूप

इतना ही नहीं, श्रद्धांजलि सभा में ऐसा भावुक दृश्य दिखा, जिससे हर कोई सन्न रह गया। किम जोंग उन शहीद सैनिक की एक छोटी बच्ची के पास गए, और फिर वहीं पर बैठ गए। उन्होंने उस बच्ची का माथा चूमा। ये दृश्य ऐसा था, जिसे देखकर वहां मौजूद लोगों की आंखों में आंसू आ गए। कुछ जानकारों का ये भी कहना है कि किम जोंग उस सभा में दिखावा कर रहे थे। हालांकि, सोचने वाली बात ये है कि जिस तानाशाह के सिर्फ बेरहमी के किस्से मशहूर हों, उसे ऐसा दिखावा करने की क्या ही जरूरत होगी।

Advertisement

ये भी पढ़ेंः जो टॅाप किया वो वकील बना, और मैं... बीआर गवई ने बताया CJI बनने का किस्सा

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 23 August 2025 at 21:10 IST